Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

छत्तीसगढ़ में 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की मिली जिम्मेदारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Forest & Climate Change Department)छत्तीसगढ़ वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इसके तहत अधिकारियों को उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, टाइगर रिजर्व, वन अनुसंधान संस्थान, वन मुख्यालय और अन्य कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादले में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है, जबकि कुछ को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, वनमंडलों में संलग्नाधिकारी, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके प्रभार में फेरबदल

– राम कुमार सिदार को गौरेला उप वनमंडलाधिकारी के पद से हटाकर कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है।

– विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उदयपुर से बस्तर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। अमिता गुप्ता को सारंगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।

– मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से बिरगुड़ी उप वनमंडलाधिकारी, मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी और जसवीर सिंह मरावी को कोरर से कांकेर उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

– कुमार सिंह कंवर को पत्थलगांव से बैकुंठपुर, एम.एल. सिदार को लैलूंगा से जिला यूनियन रायगढ़ में उप प्रबंध संचालक और शिवशंकर नाविक को बित्गुड़ी से धमतरी उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

– अवधेश सिंह को मनेन्द्रगढ़ से जिला यूनियन सूरजपुर में उप प्रबंध संचालक, मनोज कुमार साह को ओड़गी से सरगुजा वनमंडल में संलग्नाधिकारी और विष्णुनाथ नाग को गीदम से सुकमा वनमंडल में संलग्नाधिकारी बनाया गया है।

– ए.एल. खुंटे को गंडई से नारायणपुर वनमंडल में संलग्नाधिकारी और सुनील कुमार बच्चन को कवर्धा परियोजना मंडल से पेण्ड्रा उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर दे रहे रोजगार, यश फैन्स की नई औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन, ₹152.74 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी इकाई, हजारों…

Continue reading
Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

गीजर-TV, खिलौनों में छिपाया चोरी का 53 लाख कैश, रायपुर में कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए थे पैसे, पहचान छिपाने बदलते रहे कपड़े शहर सत्ता/रायपुर। (Major success for Raipur Police)कपड़ों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Shaharsatta (19 Oct to 25 Oct 2026)

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Promoting labor-intensive industries : नवा रायपुर में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट खुलेगी, 3500 को मिलेगा जॉब

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

Major success for Raipur Police : कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख कैश पार करने वाले दो अरेस्ट

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

CM Helpline 1076 : CM ने की हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई शुरू

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Raipur Police Commissionerate : 3 Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी 1.42 करोड़ की संपत्ति जब्त

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी

Special for a birthday : विकास पुरुष डॉ. रमन सिंह, सादगी से सत्ता तक की कहानी