BJP IT Cell In-charge : आखिरकार 11 साल बाद मालवीय से क्यों छीन ली गई BJP की डिजिटल कमान

अमित मालवीय को IT सेल की कमान अमित शाह ने सौंपी थी, बीजेपी IT सेल पर CJP प्रोटेस्ट और जेन- जी का फूटा ठीकरा, क्या इसलिए हुई अमित मालवीय की छुट्टी, कभी केमिस्ट्री शिक्षक रहे दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रवक्ता और आईटी से जुड़े

शहर सत्ता/रायपुर। (BJP IT Cell In-charge)11 साल बाद अमित मालवीय को हटाए जाने के पीछे हालिया CJP प्रोटेस्ट बड़ी वजह माना जा रहा है। अमित मालवीय के बाद BJP की डिजिटल कमान अब दीपक म्हस्के के हाथ में है। छत्तीसगढ़ के अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल नेता से राष्ट्रीय राजनीति के अहम डिजिटल रणनीतिकार तक पहुंचने की उनकी कहानी आखिर क्या है? भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में दीपक म्हस्के की नियुक्ति सिर्फ एक पद परिवर्तन नहीं मानी जा रही।

यह पार्टी की डिजिटल राजनीति, सोशल मीडिया रणनीति और राजनीतिक नैरेटिव की शैली में बदलाव का संकेत भी हो सकती है। कभी केमिस्ट्री शिक्षक रहे दीपक म्हस्के ने छत्तीसगढ़ भाजपा में प्रवक्ता और आईटी से जुड़े दायित्वों से शुरुआत की। सोशल मीडिया संगठन, डिजिटल कम्युनिकेशन और पार्टी के जमीनी नेटवर्क के अनुभव ने उन्हें राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक पहुंचाया।

IT सेल पर CJP प्रोटेस्ट और जेन- जी का फूटा ठीकरा

11 साल बाद अमित मालवीय को हटाए जाने के पीछे हालिया CJP प्रोटेस्ट बड़ी वजह माना जा रहा है। जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET पेपर लीक को लेकर अनशन शुरू किया। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ नैरेटिव बना। सरकार बैकफुट पर दिखने लगी। पीएम मोदी को खुद इंस्टाग्राम पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा। इसे बीजेपी IT सेल की नाकामी के तौर पर देखा गया। माना जा रहा है कि जेन-जी विरोध और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे बड़ी वजह बीजेपी का युवाओं से कम्युनिकेशन गैप था। अमित मालवीय अपना काम सही तरीके से नहीं कर सके। इसलिए हटाया गया।

कौन हैं दीपक म्हस्के

अमित मालवीय की जगह 58 साल के दीपक म्हस्के IT सेल के नए संयोजक बनाए गए हैं। दीपक छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रवक्ता रह चुके हैं। बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए सोशल मीडिया स्ट्रैटजी और डेटा एनालिसिस कर चुके हैं। 2023 में नितिन नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रभारी थे। तब दीपक म्हस्के ने नितिन नवीन के साथ काम किया था। उस वक्त दीपक IT सेल का काम देख रहे थे। दीपक को बीजेपी IT सेल में काम करने का करीब 15 साल का अनुभव है।

BJP की डिजिटल कमान में 4 और की नियुक्ति

दीपक म्हस्के के साथ पहली बार 4 नए सोशल मीडिया सह-संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं- महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव। यानी बीजेपी IT सेल को डिसेंट्रलाइज भी कर रही है।

58 वर्षीय दीपक म्हस्के के सामने ये चुनौतियां

• BJP की सोशल मीडिया और डिजिटल रणनीति में क्या बदलाव आ सकता है?
• संगठन, संचार, तकनीक और प्रशासन का उनका अनुभव कितना महत्वपूर्ण है?
• दीपक म्हस्के के सामने राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी चुनौतियां क्या होंगी?

बीजेपी में IT सेल की शुरुआत 2007 में प्रोद्युत बोरा की अगुवाई में हुई थी। 2010 में अरविंद गुप्ता को कमान मिली और उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में इसका खूब इस्तेमाल किया। 2015 में अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष बने, तो अमित मालवीय को IT सेल की कमान सौंपी। मालवीय ने IT सेल को बीजेपी की बेहद ताकतवर और विवादित विंग में बदल दिया। 11 साल बाद अमित मालवीय को हटाए जाने के पीछे हालिया CJP प्रोटेस्ट बड़ी वजह माना जा रहा है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

कैप्टन स्मित मच्छर ने कहा; “मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया” शहर…

Continue reading
Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

शोएब ढेबर की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर पुलिस टीम की दबिश, फिर गिरफ़्तारी की सूचना लीक करने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच शहर सत्ता/रायपुर। (Extortion from Congress…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

District Public Relations Office Raipur : अनिल सिंह को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई