Chhattisgarh Legislative Assembly : महतारी वंदन योजना पर उठे सवालों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया मुखर जवाब

ई-केवाईसी, हितग्राहियों की पात्रता, भुगतान प्रक्रिया और आंकड़ों में अंतर जैसे मुद्दों पर उन्होंने सदन के समक्ष विस्तृत तथ्य और अद्यतन आंकड़े रखे

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना और विभागीय योजनाओं को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का मुखर जवाब दिया। ई-केवाईसी, हितग्राहियों की पात्रता, भुगतान प्रक्रिया और आंकड़ों में अंतर जैसे मुद्दों पर उन्होंने सदन के समक्ष विस्तृत तथ्य और अद्यतन आंकड़े रखे।

ई-केवाईसी को लेकर सदन में उठे प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल ई-केवाईसी लंबित होने के आधार पर किसी भी पात्र महिला को योजना से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। जिन हितग्राहियों की प्रक्रिया निर्धारित अवधि के बाद पूरी होगी, उन्हें लंबित महीनों की सहायता राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

मंत्री ने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हितग्राहियों के रिकॉर्ड का लगातार सत्यापन किया जा रहा है। जुलाई 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 40,764 अपात्र और 1,23,700 मृत हितग्राहियों सहित कुल 1,64,464 नाम भुगतान सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद प्रदेश में 68,70,471 महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं।

भुगतान संबंधी आंकड़ों में अंतर को लेकर उठे सवालों पर श्रीमती राजवाड़े ने सदन को बताया कि जून 2026 में 68,89,933 महिलाएं भुगतान के लिए पात्र थीं, जबकि 68,54,003 हितग्राहियों के खातों में राशि भेजी गई। दोनों आंकड़ों के बीच 35,930 का अंतर तकनीकी कारणों से रहा। इनमें 29,700 हितग्राहियों की ई-केवाईसी लंबित थी, 2,972 मामलों में राज्य से बाहर के बैंक खातों का परीक्षण जारी था, 2,939 हितग्राही सत्यापन के दौरान पते पर नहीं मिले या संपर्क से बाहर थे, जबकि 319 मामलों में अधिक भुगतान के समायोजन की प्रक्रिया चल रही थी।

सदन में चर्चा के दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को भी योजनाओं से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। ‘नियद नेल्लानार’ अभियान के तहत लगाए गए विशेष शिविरों के माध्यम से मार्च 2026 तक 7,775 नई पात्र महिलाओं का पंजीयन किया गया, जिससे इन क्षेत्रों में भी योजना का दायरा बढ़ा है।

चर्चा के अंत में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी कारणों से किसी भी पात्र हितग्राही का अधिकार प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और विभाग योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

DPO से लेकर उप संचालक तक बदले गए शहर सत्ता/रायपुर। (Transfer News Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक समेत जिला महिला…

Continue reading
Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

बाल गृहों की पहचान बदलने की पहल, 21 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट, सरकारी और औपचारिक नाम से अपनत्व वाले नामों पर विचार, स्थानीय नामों के लिए आयोग की पहल शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

AIIMS Raipur : उपराष्ट्रपति ने कहा; दीक्षांत समारोह केवल उत्सव का क्षण नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी अवसर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Transfer News Chhattisgarh : महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Initiative of Dr. Varnika Sharma : बालिका संरक्षण गृह और बाल संप्रेक्षण गृहों के नाम बदलने की पहल

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

Chhattisgarh Forest & Climate Change Department : 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला, देखिये लिस्ट…

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

First CEO Ayodhya Ram Mandir : राम में गहरी आस्था रखने वाले पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत

Hal-Shashthi Fast : संतान की लंबी-उम्र के लिए माताएं रखीं कमरछठ व्रत