Expansion 0f State BJP Executive : टीम किरण देव सिंह में 47 की नियुक्ति, रवि भगत पर कांग्रेस का तंज

0 विभा अवस्थी को महिला मोर्चा की कमान, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मुख्य प्रवक्ता बने संतोष पांडेय

शहर सत्ता/रायपुर। (Expansion 0f State BJP Executive)प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। रवि भगत की जगह राहुल योगराज को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है। विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं। हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक और संतोष पांडेय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाई जा सके। साथ ही जातीय, क्षेत्रीय और महिला प्रतिनिधित्व पर फोकस किया गया है। पार्टी के मुताबिक, यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

 

रवि भगत की अनदेखी समाज का अपमान :कांग्रेस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी डेलिगेट और धरसीवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बंजारे ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत के साथ हुए अन्याय की कड़े शब्दों में निंदा की है। रवि भगत, एक समर्पित आदिवासी युवा नेता, ने डीएमएफ (जिला खनिज निधि) और सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड के कथित दुरुपयोग पर सवाल उठाए थे, जो आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके जवाब में, न तो उनके सवालों का उत्तर दिया गया, न ही कोई जांच शुरू की गई, और न ही कोई कार्रवाई हुई। इसके बजाय, उन्हें पहले कारण बताओ नोटिस थमाया गया और अब उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है।

श्री बंजारे ने इस कार्रवाई को आदिवासी समुदाय के खिलाफ एक सुनियोजित षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा, “रवि भगत ने अपने समुदाय के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी। उनकी बेबाकी और साहस ने आदिवासियों के जल, जंगल, और जमीन के अधिकारों को उजागर किया, लेकिन भाजपा सरकार और कॉरपोरेट हितों के गठजोड़ ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की है। यह न केवल रवि भगत के साथ अन्याय है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के समस्त आदिवासी समुदाय का अपमान है।”

 

रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी- भूपेश

भूपेश बघेल ने भाजपा की नई टीम को लेकर सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर तंज कसा है। उनके मुताबिक रवि भगत ने अडानी को लेकर DMF और CSR में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े किए थे। इसलिए उनपर एक्शन लिया गया है। एक आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया है कि अडानी की टीम के खिलाफ बोलोगे तो कीमत चुकानी पड़ेगी। आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब भाजपा आदिवासियों से नेतृत्व भी छीन रही है।

रवि बोले- हटाया नहीं गया, कार्यकारिणी बदली गई

भाजपा ने अपनी नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी है। रवि भगत की जगह राहुल टिकरिहा को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। DMF पर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद इसे रवि भगत पर लिया गया एक्शन माना जा रहा है। रवि भगत का कहना है कि उन्हें इस वीडियो को बनाने को लेकर कोई अफसोस नहीं है। उनका कहना है कि उन्हें हटाया नहीं गया, बल्कि पार्टी की कार्यकारिणी में बदलाव हुआ है।

 

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे