Every Home Tricolor Campaign : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन बोले; एक सशक्त जन-आंदोलन है

0 राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा; तिरंगा हमारी जान और शान, हर घर पर लहराए तिरंगा

शहर सत्ता/रायपुर। (Every Home Tricolor Campaign)वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज बुधवार को #HarGharTiranga अभियान के अंतर्गत शंकर नगर स्थित शासकीय निवास रायपुर में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाला एक सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है।

यह तिरंगा हमें (Every Home Tricolor Campaign)स्मरण कराता है उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तप और बलिदान की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। आज 140 करोड़ देशवासी उसी सपने को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं-एक ऐसा भारत जो विकसित, समृद्ध और विश्व में सर्वश्रेष्ठ हो।

देशभर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी जान है, तिरंगा हमारी शान है।

इसके सम्मान की रक्षा के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हमारा कर्तव्य है कि हर घर पर तिरंगा फहराएं और इसे जन-जन का उत्सव बनाएं।उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा से जुड़ने और अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन