0 भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर; 1500 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र, सांसद, विधायक-प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
शहर सत्ता/रायपुर। (BJP’s Tiranga Yatra)राजधानी रायपुर में मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत बीजेपी नेताओं द्वारा सीएम साय की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार शाम 4 बजे शहीद स्मारक भवन से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंची जहां इसका समापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम ने देशभक्ति का समा बांध दिया।

तिरंगा यात्रा में(BJP’s Tiranga Yatra) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधायक, सांसद, पूर्व सैनिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 1500 मीटर लंबा तिरंगा था। जवाहर नगर मंडल की यात्रा डॉ. मुखर्जी प्रतिमा स्थल से शुरू होकर एमजी रोड, गुरुनानक चौक, राठौड़ चौक, रामसागर पारा, ललिता चौक होते हुए फूल चौक से वापस शारदा चौक पहुंची।

इसमें अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल, पार्षद अवतार सिंह बागल, जोन 7 अध्यक्ष एवं पार्षद श्वेता विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य यात्रा से पहले मंगलवार को भी कई मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई।(BJP’s Tiranga Yatra)सिविल लाइन मंडल दक्षिण की यात्रा कालीमाता मंदिर से शुरू होकर कटोरा तालाब चौक में समाप्त हुई।







