Congress’s farmers, soldiers, constituent assembly : खड़गे बोले मोदी सरकार नीतीश और नायडू की बैसाखी के सहारे

0 खड़गे ने कसा तंज कहा; आरएसएस और भाजपा संविधान की मूल आत्मा से खिलवाड़ कर रहे

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress’s farmers, soldiers, constituent assembl)रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा में खरगे ने कहा कि आरएसएस और भाजपा संविधान की मूल आत्मा से खिलवाड़ कर रहे हैं। संघ के एक विचारक ने ‘सोशलिज्म’ और ‘सेक्युलरिज्म’ शब्दों को संविधान से हटाने की बात कही है। खरगे ने आदिवासियों को साधते हुए अपने ‘जल, जंगल और जमीन’ की रक्षा की लड़ाई में एकजुट रहने के लिए कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष बोले मोदी सरकार दो बैसाखी से चल रही है। एक आंध्र प्रदेश के टीडीपी (चंद्रबाबू नायडू) की है तो दूसरी बिहार के नी​तीश कुमार की। इनमें से यदि कोई एक भी टांग हिली तो मोदी गिर जाएंगे। वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता मर जाएंगे पर किसी से डरने वाले नहीं हैं।

बरसते पानी में कांग्रेसी गर्मजोशी

रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की किसान, जवान, संविधान सभा आयोजित की गई। इसमें बरसते पानी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह ऐसा था मानो चुनावी आगाज हो।

ज्यादा दिन नहीं टिकेगी मोदी सरकार

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि 2028 में फिर से वैसी ही लड़ाई लड़नी है जैसी 2018 में लड़ी थी। मैं आज की बारिश में भी यहां आए कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। यही कांग्रेस की असली ताकत है।

बैज बोले 2028 में उखाड़ फेकेंगे

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में जल, जंगल और जमीन बेची जा रही है। इस बरसते पानी में भी हमारे कार्यकर्ता नाव से अपने गांव की नदी पार करके रायपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि 2028 में इस सरकार को उखाड़कर फेंकना है।

भूपेश: खाद के लिए तरस रहे किसान

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसान एक बोरी खाद के लिए तरस रहे हैं। न तो उन्हें डीएपी मिल रहा है न ही एनपीके। वहीं भाजपा शासनकाल में स्कूली बच्चों का भविष्य खतरे में है। प्रधानमंत्री लगातार विदेश घूम रहे हैं, लेकिन किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

कांग्रेस नेताओं ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, 16 अधिकारी-कर्मचारी घायल; देर रात कमिश्नर शुक्ला पहुंचे अस्पताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress & BJP Staged Protests In Raipur)पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन…

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित