Action By Raipur Police : तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 25 किलो गांजा बरामद

ओडिशा से रायपुर के भनपुरी में तस्कर लाते थे गांजा, सुफियान खान भनपुरी से देशभर में करता था गांजा सप्लाय

शहर सत्ता/रायपुर। (Action By Raipur Police)थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत व्यास तालाब बीरगांव के पास मादक पदार्थ गांजा के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों के खिलाफ फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी संतोष कुमार पडाल द्वारा उड़िसा से गांजा लाकर आरोपी सुफियान खान के माध्यम से भनपुरी को केन्द्र बनाकर पूरे भारत में करते थे सप्लाई। आरोपियो से पूछताछ करने पर अन्य राज्यो में भी गांजा की तस्करी करने का लिंक मिला जिसके संबध में विवेचना की जा रही है।

आरोपी मूलतः उडिसा, महाराष्ट्र, बिहार के है निवासी। आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलो, 490 ग्राम गांजा किमती लगभग 2,54,900/- रू है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन किमती लगभग 21,600/ रू.भी जप्त किया गया है।

भनपुरी बना गांजा तस्करों का अड्डा

पुलिस के मुताबिक ओडिशा से तस्करी कर लाया जाने वाला गांजा यहीं से देशभर में सप्लाय किया जाता था। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि खमतराई पुलिस ने जो खुलासा किया वो भनपुरी पुलिस से कैसे अनजान रहा। वैसे भी भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया है और बाहरी राज्यों से यहां बड़ी संख्या में मजदूर, कर्मचारी काम करते हैं। राजधानी रायपुर से होकर ही दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब से लेकर अन्य राज्यों में गांजा जाता है। फिर रायपुर पुलिस का एक थाना तस्करों को पकड़ता है और भनपुरी वालों को सुफियान खान जैसों की भनक तक नहीं लगती यह चौंकाने वाली बात है।

खमतराई थाना बल की बड़ी कार्रवाई

कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, उपनिरीक्षक फागु लाल भोई, सउनि, गजानंद वर्मा, रेखलाल भारती, रमेश यादव, आरक्षक सुमीत वर्मा, प्रदीप यादव, जगजीत सिंह, दीपक मिश्रा, निहाली साहू ताराचंद दीवान तथा भरत रात्रे थाना खमतराई की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

इन आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी

संतोष कुमार पडाल पिता बाला राजू पढाल उम्र 35 वर्ष निवासी उमरपोर्ट थाना उमरपोर्ट जिला नवरंगपुर (उडिसा), महेश श्याम राव कामडे पिता श्याम राय सम्भाजी राव कामडे उम्र 34 वर्ष निवासी कवडगांव थाना आस्टी जिला अहिल्या नगर (महाराष्ट्र), सुफियान खान पिता जेनुउ‌द्दीन खान उम्र 23 वर्ष निवासी बथाना पोष्ट अमनौर थाना मडौरा जिला छपरा (बिहार) हाल-बंजारी नगर मदरसा के पास रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’