Editorial by Sukant Rajput: खनिज माफियाओं का तांडव

Sukant Rajput (Editor in Chief)

संपादकीय – सुकांत राजपूत

छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के आतंक का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है जब भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में इसके लिए आवाज बुलंद की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए बेलगाम रेत माफियाओं पर सख्ती बरतने की भी गुजारिश की थी।Editorial by Sukant Rajput विडंबना यह कि अब उनकी पार्टी सियासत में है और अब भी खनिज माफिया प्रदेश में तांडव कर रहे हैं। उनके इस जघन्य अपराध में खनिज विभाग, पुलिस विभाग और पर्यावरण तथा वन विभाग भी शामिल है। सरपंच, ग्रामीण की भूमिका भी माफियाओं को शाह देती दिखती हैं। बलरामपुर की घटना में लापरवाही बरतने पर सनावल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। लेकिन अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा – “सिर्फ सस्पेंशन से क्या माफिया रुक जाएंगे?” राज्य सरकार को अब जवाब देना ही होगा कि आखिर किसके संरक्षण में यह खनन माफिया फल-फूल रहे हैं? बलरामपुर के बाद गरियाबंद में भी रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस पर हाईकोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ,क्या छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा है?” ऐसी घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए कठोरतम कार्रवाई जरूरी है।रेत माफियाओं के बुलंद हौसलों को लेकर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से सख्त सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव और खनिज सचिव से जवाब तलब किया है कि जब पहले ही अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर यह हाल क्यों है? कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और खनिज सचिव को तलब करते हुए पूछा – “आखिर प्रदेश में रेत माफिया का आतंक कब खत्म होगा?” कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार और पुलिस तंत्र पूरी तरह विफल है। अगर अवैध खनन नहीं रुका और ऐसी वारदातें फिर हुईं, तो सख्त न्यायिक हस्तक्षेप होगा।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम खपरिडीह में खनिज माफियाओं की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखबिरी के संदेह में उन्होंने एक युवक को गांव के सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे आमजन में आक्रोश है। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र की है। रेत माफियाओं की दबंगई के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, गुंडागिरी बर्दाश्त नहीं होगी। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। माफिया को नहीं पनपने दिया जाएगा।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां