Poster War Congress & BJP : BJP ने राहुल को मीर जाफर तो कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा

0 राहुल का PAK आर्मी चीफ के साथ चेहरा मिक्स किया

शहर सत्ता/डेस्क। (Poster War Congress & BJP)भारत और पाकिस्तान के बीच तो सीज फायर हो गया है। लेकिन भारत में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पोस्टर वार और भीषण हो गया है। कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पोस्टर वार के तहत जयचंद दिखने की कोशिश की है तो वहीँ बीजेपी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को मीर जाफ़र प्रदर्शित किया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी है।(Poster War Congress & BJP) भाजपा के राहुल गांधी को मीर जाफर बताने के जवाब में कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया। मंगलवार को शुरुआत भाजपा नेता अमित मालवीय ने की। उन्होंने दो पोस्टर जारी किए। एक में राहुल गांधी चेहरा पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स किया। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने मुनीर के नाम का जिक्र नहीं किया। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दोपहर 3 बजे पोस्टर जारी किया। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया।

(Poster War Congress & BJP)मालवीय ने दूसरा पोस्टर जारी करते हुए राहुल को आज के समय का मीर जाफर बताया। इस पोस्टर में राहुल, पाकिस्तान की सीमा के अंदर PM शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए हैं। वे भारतीय बॉर्डर में झांकते हुए पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए? नीचे शहबाज कहते हैं- तेज आवाज में पूछो।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी