Chhattisgarh Liquor Scam : 3 दिन पहले 19 तो आज 20 से ज्यादा ठिकानों पर ACB-EOW की रेड

0 दुर्ग में सुबह 4 बजे पहुंची ACB-EOW की टीमें; कवासी के करीबियों के ठिकानों पर कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh liquor scam) ACB और EOW की टीम ने एक दफा फिर 20 से ज्यादा ठिकानों पर शराब घोटाले से जुड़े संदिग्धों के यहां दबिश दी है। दुर्ग और भिलाई में अल सुबह 4 बजे छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। ACB और EOW की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची।

एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। दूसरी टीम नेहरू नगर में बंसी अग्रवाल और विशाल केजरीवाल के यहां दबिश दी। वहीं खुर्सीपार में विनय अग्रवाल के यहां दस्तावेजों की जांच चल रही है। (Chhattisgarh Liquor Scam)इसके अलावा धमतरी और महासमुंद में भी जांच जारी है। संचार लिखे जाने तक जांच जारी है। सुपेला स्थित आशीष इंटरनेशनल होटल के मालिक आशीष गुप्ता के नेहरू नगर स्थित घर पर टीम जांच कर रही है। अग्रवाल समाज भिलाई के अध्यक्ष और उद्योगपति बंशी अग्रवाल के घर भी दबिश दी गई।

एसके केजरीवाल के नेहरू नगर भिलाई स्थित बंगले में टीम जांच कर रही है। भिलाई में अशोक अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी महिला पुलिस। अंदर जांच जारी है। संजय गोयल के नेहरू नगर भिलाई स्थित घर पर कार्रवाई चल रही है।(Chhattisgarh Liquor Scam) दुर्ग के बिल्डर विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। बसना में कारोबारी जय भगवान अग्रवाल के घर दस्तावेज खंगाले जा रहे। सांकरा में कारोबारी कैलाश अग्रवाल के बजरंग ट्रेडर्स में कार्रवाई। अशोक अग्रवाल के दामाद सौरभ अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर रेड की गई।

दुर्ग-भिलाई के ये इन कारोबारी घेरे में

– एसके केजरीवाल, नेहरू नगर, भिलाई
– अशोक अग्रवाल, आम्रपाली अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भिलाई
– विनय अग्रवाल, खुर्सीपार
– संजय गोयल, डायरेक्टर स्पर्श हॉस्पिटल, नेहरू नगर
– विश्वास गुप्ता, बिल्डर, दुर्ग
– बंसी अग्रवाल, नेहरू नगर
– आशीष गुप्ता, डायरेक्टर, आशीष इंटरनेशनल होटल सुपेला, नेहरू नगर स्थित घर में कार्रवाई

3 दिन पहले भी पड़ी थी रेड

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ACB-EOW की टीम ने 3 दिन पहले ही कवासी लखमा और उनके करीबियों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। शनिवार को रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर और अंबिकापुर में दबिश देकर दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कई बैंक अकाउंट और जमीनों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और 19 लाख रुपए कैश बरामद किए थे।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां