Congress has decided the new PCC chief : टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का मचा हल्ला, अधिकृत पुष्टि नहीं

सिंहदेव पूर्व में बयान दे चुके वे संगठन में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं, कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी वे लेने को तैयार हैं

शहर सत्ता/रायपुर। Congress has decided the new PCC chief : पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (TS Singhdev)टीएस सिंहदेव पार्टी की सुबाई सियासत में कोई मुकाम हासिल करने बेक़रार हैं। उन्होंने हालिया बयान में भी अपनी ख्वाहिश जाहिर करने वाला बयान दिए थे कि वे संगठन में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं। जैसी चर्चा है, अगर उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलती है तो वो भी वे लेने को तैयार हैं। टीएस सिंहदेव के नाम पर मुहर लगने का हल्ला हो गया है लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कांग्रेस की अहम् बैठकों से सिंहदेव ने दूरी बढ़ा ली थी। हार के बाद से ही पार्टी और पार्टी नेताओं से भी वे छिटके-छिटके नजर आते थे।

बुधवार की शाम से ही सरगुजा से लेकर राजधानी रायपुर तक में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच (TS Singhdev)उनके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की चर्चा थी। उनके करीबी नेता भी मिडिया से पुष्टि करने और अध्यक्ष बनने की खबर तस्दीक करते रहे। परंतु तत्संबंध में श्री सिंहदेव की कोई टिप्पणी नहीं आई। उनकी इस ख़ामोशी को लेकर और उनके ही करीबियों द्वारा पूछताछ से कहा जा सकता है कि उनकी भूमिका पार्टी हाई कमान ने मुकर्रर कर दिया है।

file photo

फ़िलहाल प्रदेश की सियासत से एक तरह से किनाराकश किये बैठे श्री सिंहदेव चंद मतों से विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद से ही अपने को दायरे में समेट लिए थे। उनका कहना है कि पार्टीगत बदलाव कब होगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। लेकिन अचानक ही दुर्ग से रायपुर के बीच पूर्व निर्धारित न्याय यात्रा रद्द किये जाने के बाद से ही श्री सिंहदेव के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने के कयास लगने लगे थे।

न्याय यात्रा इसलिए हुई रद्द

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बढ़ते अपराध और खासकर दुर्ग में मासूम बच्ची का चाचा द्वारा शोषण और हत्या के बाद पुलिस जांच को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश कांग्रेस न्याय यात्रा निकलने वाली थी। दुर्ग से राजधानी रायपुर तक होने वाली इस न्याय यात्रा को अचानक ही रद्द कर दिया गया। तभी से पीसीसी अध्यक्ष के बदलाव की हवा सत्ता के गलियारों में चलने लगी थी। हालांकि मासूम बच्ची की मां के चाचा को निर्दोष बताने के बाद पुलिस की जांच में आरोपी चाचा स्पर्म रिपोर्ट मैच होने के बाद यात्रा ख़ारिज कर दी गई।

file photo

नए पीसीसी चीफ सम्हालेंगे मोर्चा

कांग्रेस के भीतरखानों में चर्चा है कि (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के ही नहीं अब AICC में भी बड़े नेताओं में शुमार हैं। फ़िलहाल टीएस बाबा ही बिना सिंहासन के राजा हैं। इधर प्रदेश कांग्रेस की कमान उन्हें सौंपने की ख़बरें ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की तरह उड़ाई गई पर PCC CHIFE दीपक बैज बरक़रार हैं। दिल्ली में फैसला सिहंदेव के नाम होता उससे पहले अमरजीत भगत और शिव डहरिया भी दावेदारों की फेहरिस्त में दखल दे चुके हैं। एक तरफ आज-कल में नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम फाइनल होने के अंदेशे और पद को लेकर गुटबाजी-दावेदारी में उलझी पीसीसी सुशासन को घेरने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बना प् रही है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग:ईरान का अमेरिका पर मिसाइल हमले का आरोप; US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते शहर सत्ता/रायपुर। (Fifth Day Of The…

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा; रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली, श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दी बधाई, मंत्री केदार कश्यप ने की प्राकृतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Fifth Day Of The US-Israel-Iran War : खामेनेई का आज तेहरान में अंतिम संस्कार, बेटा होगा नया सुप्रीम लीडर घोषित

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

Chhattisgarh Holikotsav 2026 : टीम साय ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

America-Israel & Iran War : जेद्दा से 200 यात्री आए, 4 दिन में भारतीय एयरलाइंस की 1117 उड़ानें रद्द

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Minister Laxmi Rajwade Extended Holi Greetings : बोलीं; रंगों में सराबोर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Israel-Iran War : भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा, कांग्रेस ने पूछा- 74 दिन का तेल किसने चुराया

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ

Parliament Privileges Committee : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिला लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ