CG State Child Protection Commission : फिजूलखर्ची नहीं, बालगृह कोरिया के बच्चों के इको फ्रेंडली बुके ने बटोरी प्रशंसा

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने पेश की मिसाल, शपथ ग्रहण समारोह में बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा निर्मित बुके रहा आकर्षण का केंद्र

शहर सत्ता/रायपुर। CG State Child Protection Commission : नव नियुक्त अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने स्वयं फोन पर बात कर अपने शपथ के लिए बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली बुके का ऑडर किया बच्चो ने भी खूब मन से सुंदर सुन्दर बुके बनाए। जब आयोग की अध्यक्ष ने बुके मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री एवं अन्य विभाग के मंत्रियों को भेट किया। सभी ने बुके की भूरी भूरी प्रशंसा की बच्चो द्वारा इसी प्रकार से कई बार अपनी प्रतिभा उजागर कर चुके है और कोरिया जिले का नाम रोशन किया है

CM श्री साय ने इस मौके पर कहा कि डॉ. वर्णिका शर्मा काफी समय से आम जनता की सुरक्षा के साथ साथ बाल अधिकारों के सरंक्षण तथा सुरक्षा के प्रति सजगता से कार्य करते हुए जुड़ी हुई है। इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग को एक नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में बाल अधिकारों तथा उनके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य होंगे।

मुख्यमंत्री CM विष्णु देव साय से बुधवार की शाम उनके निवास कार्यालय में पदभार ग्रहण उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ.वर्णिका शर्मा को उनके नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर राजनांदगांव MP(सांसद) संतोष पांडेय,छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग सचिव प्रतीक खरे, बाल संरक्षण पर कार्य करने वाले सामाजिक संगठन के सदस्यों सहित उनके परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

लंबी अवधी के बाद हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अयोग में नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद सभी अध्यक्ष के द्वारा शपथ ग्रहण किया जा रहा है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने सभी से अलग हट कर बाल गृह के बच्चों द्वारा इको फ्रेंडली बुके से सभी अतिथियों का स्वागत किया। 16 तारीख को राज्य बाल संरक्षण आयोग के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि जब निगम, आयोग और मंडलों में नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण में लाखों रूपये बहा रहे हैं और महंगे फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं तब अध्यक्ष वर्णिका शर्मा बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा तैयार इको फ्रेंडली और बिना फिजूलखर्ची के आदर्श पेश किया है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी