विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक रिकेश सेन को लगाई फटकार, महतारी योजना पर सदन में हंगामा

रायपुर (शहर सत्ता)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी विधायक रिकेश सेन के लहजे को लेकर फटकार लगाई। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि सवाल में सम्मान झलकना चाहिए। वहीं, पुलिस भर्ती में गड़बड़ी और महतारी सदन अलॉटमेंट को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही नक्सली इलाकों में फंड और खर्च को लेकर विधायक अजय चंद्राकर और गृहमंत्री विजय शर्मा आमने-सामने नजर आए। अजय चंद्राकर ने पूछा कि नक्सल इलाकों के लिए फंड 557 करोड़ मिले, लेकिन खर्च 998 करोड़ हाे गए। ये कैसे हुआ? इसके अलावा विधानसभा में महिलाओं के सेक्सुअल हैरेसमेंट, खराब सड़कें, अस्पताल समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बीजेपी-कांग्रेस के विधायकों में नोकझोंक में भी देखने को मिली। सदन में विवाद और हंगामे के बीच डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल समाप्ति की घोषणा की।

भिलाई के विधायक रिकेश सेन ने पूछा कि जवाहर नगर भिलाई में क्या नया अस्पताल खोलने का प्रस्ताव है? क्या वहां नया अस्पताल खोला जाएगा। दोनों विधानसभा मिलकर 6 लाख के लगभग आबादी है। उसमें एक भी 100 बिस्तर का अस्पताल नहीं दिया गया। आपके विधानसभा में ऐसी स्थिति होती तो आप अस्पताल खोलते या नहीं?

विधायक रिकेश सेन ने अपने इलाके में 100 बिस्तर अस्पताल की डिमांड की, जिसके बाद रमन सिंह ने उनके लहजे पर फटकार लगाई।

इस पर तत्काल स्पीकर रमन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह तरीका बिल्कुल गलत है। मंत्री प्रदेश को सामने रखकर योजना बनाते हैं। अपने विधानसभा या आपके विधानसभा को ध्यान में रखकर नहीं। प्रश्न कठोर से कठोर करिए, लेकिन प्रश्न में सम्मान झलकना चाहिए।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि मैं दो बार सुपेला हॉस्पिटल जा चुका हूं, बहुत अच्छा हॉस्पिटल है। वहां पर्याप्त एक्सपर्ट नियुक्त किए गए हैं। 184 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया जैसे ही पूरी होगी, वहां पर और भी स्टाफ आ जाएंगे।

श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि सुपेला क्षेत्र के लिए मध्य में है। आने वाले समय में अस्पताल को 100 बेड में अपग्रेड किया जाएगा।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा