रायपुर। पुराना पीएचक्यू बिल्डिंग में स्थित स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरों के आफिस में सोमवार दोपहर को शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की टीम माैके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग की घटना से ऑफिस में किसी प्रकार से कोई नुकसान होने नही हुआ है।







