Municipal Election : कल सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना, 15 राउंड में होगी गिनती

शहर सत्ता / रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 (Municipal Election) के तहत प्रदेशभर में कल मतगणना की जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां कर ली है। सूबे के तमाम जिलों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतगणना के लिए अलग अलग व्यवस्थाएं की गई है। कल 15 फरवरी को प्रदेश की 173 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाएंगे। दरअसल प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए 11 फरवरी को मतदान हुए थे, जिसमें नगर निगम के लिए महापौर, नगर पालिका और पंचायतों के लिए अध्यक्ष के साथ ही पार्षद पद के लिए वोट डाले गए थे। जिसका पारिणाम कल 15 फरवरी 2025 शनिवार को मतगणना के बाद आएगा।

ये भी पढ़े : Video : महाकुंभ में विष्णु सरकार, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष ने भी लगाए डुबकी…

रायपुर (Municipal Election) की अगर बात की जाए तो सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन से मतों की गणना होगी। 70 वार्डाें में हुए मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती की जाएगी। इसके लिए 104 मतगणना टेबल लगाए गए है। साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षा के व्यापक व्यवस्था किए गए है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

Municipal Election : कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

  • रायपुर नगर निगम में 49.55 प्रतिशत वोटिंग हुई
  • 63.78 प्रतिशत मतदान दुर्ग नगर निगम में हुआ
  • गौरेला पेंड्रा मरवाही में 77.40 फीसदी मतदान
  • जशपुर में 71.40 फीसदी मतदान हुआ
  • बस्तर में 70.43 प्रतिशत मतदान हुआ
  • 70.23 फीसदी मतदान दंतेवाड़ा में हुआ
  • 77.44 प्रतिशत मतदान बेमेतरा में हुआ
  • 64.01 फीसदी मतदान कोरबा में हुआ
  • अम्बिकापुर नगर निगम में 63% वोटिंग हुई
  • लखनपुर नगर पंचायत में 82% वोटिंग हुई
  • सीतापुर नगर पंचायत 81% वोटिंग हुई
  • 78.32 प्रतिशत मतदान कुम्हारी नगर पालिका में हुआ
  • 75.49 प्रतिशत मतदान अहिवारा नगर पालिका में दर्ज हुआ
  • 79.90 प्रतिशत मतदान अमलेश्वर नगर पालिका में दर्ज हुआ
  • 87.34 प्रतिशत मतदान पाटन नगर पंचायत में हुआ
  • 85.81 प्रतिशत मतदान उतई नगर पंचायत में रिकार्ड हुआ
  • 83.33 प्रतिशत मतदान धमधा नगर पंचायत में हुआ
  • 81.13 फीसदी वोटिंग कांकेर में हुई
  • 84.97 प्रतिशत मतदान कोरिया के पटना नगर पंचायत में हुआ

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी