धान खरीदी में अचानक बदल गया किसानों का ख़सरा नंबर, 74 पटवारियों भेजा नोटिस…

शहर सत्ता / बिलासपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान खसरों की गलत एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी पटवारियों पर आरोप है कि सात फीसदी खसरे का गलत रकबे में एंट्री कर दी गई है। यह गड़बड़ी तब सामने आई जब भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के लिए जिले को तहसील स्तर पर 13608 खसरे दिए गए थे। इन खसरों का मौके पर जाकर सत्यापन करना था और रिपोर्ट पेश करनी थी।

भौतिक सत्यापन के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि कुल 93.33 फीसदी खसरे में धान की फसल ली गई थी। 6.67 फीसदी खसरे पर धान की फसल नहीं पाई गई। मतलब ये कि पटवारियों ने इन खसरों में धान की फसल लेने की गलत जानकारी एंट्री कर दी थी। भौतिक सत्यापन के बाद इसमें जरुरी सुधार किया गया। सुधार के साथ ही मौके पर एंट्री करने के बजाय घर बैठे एंट्री करने वाले 74 पटवारियों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया गया है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए इस वर्ष जिले में 137672 किसानों को उनके 144981 हेक्टेयर रकबे के साथ पंजीकृत किया गया था। बीते साल की तुलना में इस साल 2.4 फीसदी धान की खरीदी कम हो पाई है।

एक करोड़ का अवैध धान जब्त

कोचियों और व्यापारियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग का जांच दल बनाया गया था। कोचिए व व्यापारियों के खिलाफ 77 कार्रवाई कर 1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा तय से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने वाले 53741 किसानों से 3027.41 हेक्टेयर रकबा सरेंडर कराया गया है।

Related Posts

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक संपन्न; चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से…

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा; युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ, Startup India ने देश में नवाचार और उद्यमिता की नई संस्कृति विकसित की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Congress Protest Demonstration : दिल्ली में धरने पर बैठे भूपेश का एक जूता चोरी, विकास उपाध्याय रायपुर में किये प्रदर्शन

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Raipur District Administration : प्रोजेक्ट पाई-पाई के तहत वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित