ऐसे हुई थी पत्रकार मुकेश की हत्या, रिश्ते में भाई लगता है रितेश…उसी ने मार डाला

शहर सत्ता / रायपुर। बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की मौत की कहानी में अहम भूमिका रिश्ते में उसका भाई लगने वाले रितेश चंद्राकर की रही। पुलिस ने इस मामलें में रितेश चन्द्रकार, दिनेश चन्द्रकार एवं महेन्द्र रामटेके की गिरफ़्तारी कर ली है। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की गिरफ़्तारी की पुलिस अलग अलग ठिकानों में छापेमारी कार्यवाही कर रही है।

01 जनवरी की रात के लगभग 08.30 बजे से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में मुकेश के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाना कोतवाली बीजापुर में 02 जनवरी को तकरीबन 07.30 बजे शिकायत दर्ज़ कराई। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की 03 टीम का गठन कर उनकी पतासाजी शुरू की गई।

ये भी देखें : बांकेबिहारी के प्रेम में रायपुर की छात्रा ने छोड़ा था हॉस्टल, वृंदावन से ढूंढ लाई पुलिस…

जांच के दौरान मुकेश चंद्रकार के रिश्तेदार, मीडिया साथियों से उनके सबंध में पूछताछ किया गया, साथ ही पूछताछ पर संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये। मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर दिनांक 02 जनवरी 2025 के रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया, लेकिन मुकेश नहीं मिला। तभी अफसरों की नज़र सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टीक टैंक पर पड़ी। जिसके बाद आला अफसरों की मौजूदगी में दोपहर लगभग 02:30 बजे नये फ्लोरिंग को जेसीबी की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया। सेप्टीक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से 01 पुरूष का शव दिखा जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त गुम इंसान पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई।

पहले साथ में खाया खाना फिर ले ली जान

पुलिस की अब तक की पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि दिवंगत पत्रकार मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे, तथा पारिवारिक एवं सामाजिक विषयों को लेकर आपस में बातचीत होते रहती थी। 1 जनवरी की रात को लगभग 08:00 बजे मुकेश और आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई। जिसमें मुकेश को आरोपी रितेश ने बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में आने को कहा।

फ़रार आरोपी ठेकेदार : सुरेश चंद्राकर

 

दोनों वहां पहुंचे और खाना खाने लगे, तभी आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा मुकेश से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे कामधाम में सहयोग की बजाय बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई। इस दौरान आरोपी रितेश ने सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित उनके सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया। दोनो आरोपियों के द्वारा किये गये हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। मुकेश की लाश को को ठीकाने लगाने के उद्देश्य से सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया।

हत्यारे रितेश ने दिनेश को बताई वारदात

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार जो जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजुद थे, उनसे संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुए। इस दौरान दिनेश चन्द्रकार द्वारा तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचे। रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई तथा घटना के सबंधित सबूतों को मिटने के मानसूबे से काम किया।

ये भी देखें : कवासी लखमा से दूर हुए उनके ख़ासमख़ास, पूछताछ के दौरान नदारद रहे समर्थक

आरोपी रितेश चन्द्रकार,महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाईल को ठीकाने लगाने के लिए अलग-अलग जगह गये। उसके बाद रितेश चन्द्रकार द्वारा अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टीक टेंक को प्लास्टर करने हेतु बताकर अपने बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गया। रितेश 2 जनवरी की शाम को रायपुर से नई दिल्ली चले गया। इधर 2 जनवरी की सुबह ही दिनेश चन्द्रकार ने घटनास्थल में सेप्टीक टेंक की सिमेंट फ्लोरिंग नये सिरे से की।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!