New Year meeting : क्रिसमस और नववर्ष पर आयोजित सभी कार्यक्रम की जानकारी पुलिस को दें : Dr. Lal Umend Singh

एसपी डॉ. लाल उमेन्द सिंह ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा और बार संचालकों की ली बैठक

एसपी डॉ. लाल उमेन्द सिंह ने न्यायालय के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय में होटल और बार संचालकों को बंद करने के निर्देश दिए

शहर सत्ता/रायपुर।  क्रिसमस और नववर्ष आगमन के मद्देनजर मंगलवार को सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में एसपी डॉ. लाल उमेन्द सिंह ने रायपुर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा और बार संचालकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान संचालकों द्वारा आयोजित कराने वाले समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति लें। साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे हैं, कौन सेलीब्रेटी है और किस प्रकार का कार्यक्रम है ये सभी जानकारी पुलिस को समय पूर्व दें। इसके अलावा सभी को न्यायालय के नियमों का पालन करते हुए निर्धारित समय में होटल और बार सभी बंद करने के निर्देश दिए। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्त, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार और थाना प्रभारी सिविल लाईन उपस्थित थे।

10 बजे के बाद खुले में ना बजाएं साउंड सिस्टम

बैठक के दौरान एसपी सिंह ने सभी होटल, ढाबा और बार संचालकों को सख्त निर्देष दिए कि रात 10 बजे के बाद कहीं पर भी साउंड सिस्टम ना बजाएं। जिन जगहों पर साउंड सिस्टम बजाया पाया गया उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी। साथ ही डीजे भी जब्त कर दिए जाएंगे। इसके अलावा सभी होटल और बार संचालकों को होटल में ही मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों को खड़ी करने पार्किंग की व्यवस्था करने कहा।

चेकिंग प्वाइंट में होगी वाहन चालकों की जांच

एसपी डाॅ. लाल उमेंद सिंह ने कहा कि रायपुर पुलिस द्वारा व्ही.आई.पी. रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो में चेकिंग पाईंट लगाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाईजर से जांच की जाएगी, जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाएंगे उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की मुलाकात; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल पर जगी उम्मीद शहर सत्ता/रायपुर न्यूज़ डेस्क। (Mahanadi Water Dispute)केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य…

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक; राज्य में उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों की उप समिति बनेगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Mahanadi Water Dispute : जल्द होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Decision taken by the Chhattisgarh Cabinet : अग्निवीरों को पुलिस, वन रक्षक और प्रहरी भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Chhattisgarh State GST Department : 53 करोड़ की फर्जी बिलिंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार यादव अरेस्ट

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Congress & BJP Staged Protests In Raipur :16 पुलिस वाले घायल, 12 प्रदर्शनकारियों लोगों पर केस दर्ज

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Bastar Chitrakote Waterfall : पीपीपीएसी की बैठक में हुआ तय तीरथ गांव में बनेगी टेंट सिटी

Monsoon Session of the Lok Sabha : लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा

Monsoon Session of the Lok Sabha :  लोकसभा में सांसद बृजमोहन ने उठाया युवा उद्यमिता, नवाचार का मुद्दा