Cyber ​​gang targeted the police department : ट्रेफिक ई-चालान से सावधान…अब पुलिस विभाग भी साइबर गिरोह के निशाने पर, वो कैसे पढ़ें पूरी खबर

ट्रेफिक ई-चालान से सावधान…अब पुलिस विभाग भी साइबर निषाने पर, वो कैसे पढ़ें पूरी खबर

 

 

फर्जी ट्रेफिक ई-चालान की पोर्टल को क्लीक करते ही आपके खाते से उड़ जाएंगे आपके पैसे

शहर सत्ता/रायपुर। सावधान…सावधान…सतर्क रहीए और वो भी किसी से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के ई-चालन जैसे घातक साइबर क्राइम से। जी हां ये हम नहीं बोल रहे है यह कहना है छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रशासन का। दरअसल देशभर में व्यापक स्तर पर साइबर क्राइम का गिरोह एक्टिव है। साइबर क्राइम के गिरोह ने छत्तीसगढ़ के कई जाने माने सरकारी वेबसाइटों और योजनाओं के नाम से लोगों को ठगने का काम किया है। इस बार साइबर गिरोह ने पुलिस विभाग को निशाना बनाया है और ट्रेफिक ई-चालान के नाम से लोगों को ठगने का काम भी शुरू कर दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग लोगों की परेशानियों का ख्याल रखते हुए ई-चालान की सुविधा को लागू किया है। इस पर साइबर गिरोह की नजर पड़ गई है। आपको बतादें कि साइबर गिरोह ने हाल ही में ट्रेफिक ई-चालान के नाम से http :\\echallanparivahan.in\  एक फर्जी वेबसाइट बनाकर नए तरीके से धोखाधड़ी करने का काम शुरू किया है। पुलिस प्रशासन नेे जानकारी मिलते ही लोगों के बीच जाकर जागरूक अभियान षुरू किया है। यह अभियान प्रदेश के जिलों में चलाया जा रहा है।

 

60 लोगों को बनाया साइबर वॉलिंटियर्स
बतादें कि जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने साइबर वॉलिंटियर्स की सहायता से साइबर अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराध के संबंध में जानकारी देने लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतगर्त स्कूल, कॉलेज, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थाओं में साइबर वॉलिंटियर्स द्वारा साइबर अपराधों से बचने, साइबर अपराधियों के ठगी करने के तरीकों की पहचान आदि के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने साइबर पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर अब तक 60 की संख्या में साइबर वॉलिंटियर्स बनाए गए हैं, जिसकी सहायता से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली और सीएम साय ने रायपुर से दिखाई हरी झंडी, रायपुर-रावघाट के बीच 1 और कुरुद के लिए 2 नई-ट्रेनें चलेंगी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur-Raoghat Rail…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!

खुरचन- मैं हूँ रावण… जलेगा पर मरेगा नहीं साला..!