प्रदर्शन : पहली बार सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने विपक्ष को सदन में घुसने से रोका : दीपक बैज

संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा

भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर है काला धब्बा

शहर सत्ता/रायपुर| भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध जताया| साथ ही अमित शाह से मांग किया गया कि वे बाबा साहब से माफी मांगे। कांग्रेसियों का आरोप है कि संसद में भाजपाई सांसदों ने संसद की मर्यादा को तोड़ा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को सदन में प्रवेश से रोका। विपक्षी सांसदों के साथ सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने धक्का मुक्की किया। कांग्रेस के 81 वर्षीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का मुक्की किया गया। कांग्रेस की महिला सांसदों से अभद्रता किया गया। प्रियंका गांधी सहित महिला सांसदों से भाजपाई सांसदों ने धक्का मुक्की किया। भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस घटना के बाद देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को टार्गेट कर के सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने जो बयान दिया वह यह स्पष्ट करता है कि पूरा घटना क्रम सत्ता रूढ़ दल की सोची समझी साजिश है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना भाजपा का लोकतंत्र विरोधी चरित्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ की गयी टिप्पणी से देश का ध्यान भटकाने भाजपा ने यह षडयंत्र किया। डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत और अधिकारों के संरक्षक थे। बाबा साहब ने देश के वंचित वर्गो को संविधान के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा, वे नये भारत के भाग्य निर्माता थे, उनके बारे में टिप्पणी करना अमित शाह और भाजपा की फासीवादी सोच को प्रदर्शित करता है।

भाजपा को यह कदापि भी बर्दाश्त नहीं हो रहा कि अंबेडकर की सोच के कारण देश के वंचित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। अमित शाह की टिप्पणी उनकी खुद की ही नहीं पूरी भाजपा और आरएसएस की गरीब पिछड़ा एवं वंचित वर्ग विरोधी सोच को सामने लाती है। बाबा साहब के प्रति किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनको माफी मांगनी चाहिए।

Related Posts

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

गांव-गांव में सौम्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनचौपाल, लौटी बस्तर की मुस्कान…’सुशासन तिहार’ शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar)भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने छत्तीसगढ़ खासकर बस्तर…

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Shaharsatta (08 June to 14 June 2026)

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’