mayor in council : विधायक ने भाठागांव का नाम अरिहंतपुरम करने भेजा प्रस्ताव, काउंसिल में हुई बहस

डीकेएस परिसर में मकान बनाने सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

 

रायपुर। रायपुर नगर निगम में मंगलवार को मेयर इन काउंसिल की मीटिंग रखी गई। इसमें 11 एजेंडों के अलावा एक्स्ट्रा एजेंडों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के भेजे गए प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल ने रिजेक्ट कर दिया। उन्होंने भाठागांव का नाम चेंज कर अरिहंतपुरम करने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि साय सरकार के विधायक अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे विधायक के क्षेत्र के नामकरण करने का प्रस्ताव भेज रहे हैं। दरअसल, मेयर इन काउंसिल की बैठक में रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा की ओर से दिए नामकरण के पत्र को लाया गया था, लेकिन बैठक में पता चला कि ये क्षेत्र रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी के क्षेत्र में आता है। इस प्रस्ताव को रिजेक्ट कर दिया गया। मेयर ने कहा कि किसी भी पुराने स्थान का नाम हम ऐसे परिवर्तित नहीं कर सकते हैं। ब्राम्हण पारा, सुंदर नगर का नाम नहीं बदला जा सकता। उसी तरह से भाठागांव का भी नाम नहीं बदला जा सकता है।

भाजपा में विवाद शुरू, पिक्चर बाकी

ढेबर ने कहा कि कौन विधायक हैं, इनको पता ही नहीं है। रहते उत्तर में हैं, लेकिन दक्षिण का नाम चेंज करवाना चाहते हैं। भाजपा नेताओं में अभी तो रुझान आया है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। समझ नहीं आ रहा है कि ये लड़ रहे हैं कि क्या कर रहे हैं। फिल्मों की तरह बीजेपी में ठांय-ठांय, ढिशुम-ढिशुम चल रहा है। ये सरकार भगवान भरोसे चल रही है, समझ ही नहीं आ रहा है।

डीकेएस परिसर में मकान बनाने भेजेंगे प्रस्ताव

एमआईसी की बैठक में अतिरिक्त एजेंडों में यह चर्चा की गई कि dks कंपाउंड में मकान बनाया जाएगा। मेयर ने कहा कि जो लोग लंबे समय से अपने मकान का इंतजार कर रहे हैं। वे आज भी शास्त्री बाजार के किनारे रह रहे हैं। उन लोगों के लिए यह जगह आरक्षित की जाएगी। नगर निगम की ओर से स्थान देखा गया है और जल्द ही सरकार को भी इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading
Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

एक वर्ष बाद भी निजी विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक केंद्रीकृत पोर्टल पर निर्णय के बाद भी अस्तित्व में नहीं है पोर्टल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां