Congress’s demonstration against BJP : कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में नजर नहीं आए पूर्व सीएम बघेल, सिंहदेव और महंत

दीपक बैज के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे, राज्पाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर। प्रदेशभर में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। रायपुर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रायपुर के घड़ी चैक से राजभवन तक पैदल मार्च किया। साथ ही राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
बतादें कि कांग्रेस का यह विरोध मुख्य रूप से गौतम अडानी और मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता राजभवन के पास पहुंचे। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत जैसे बड़े नेता विरोध प्रदर्शन में नजर नहीं आए। बड़े नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, विकास उपाध्याय और कुलदीप जुनेजा ही हुए शामिल। कम संख्या के सवाल पर दीपक बैज ने कहा कि शॉर्ट नोटिस में हुआ, फिर भी बड़े नेता रहे, भीड़ रही। हमारा एक कार्यकर्ता हजार के बराबर है।

संसद में चर्चा नहीं कराना चाहती सरकार- बैज

बता दें कि कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अमेरिका की अदालत में अडानी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों, पूंजीपतियों को संरक्षण देने और मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिकी न्यायालय ने अडानी पर आरोप लगाए हैं, गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Congress Protest Vishrampur Police Station : भूपेश, सिंहदेव, बैज साथ-साथ दिखे पर सियासी अंदाज अलग

बैज क्रमिक भूख हड़ताल में तो सिंहदेव बैठे आमरण अनशन पर, भूपेश भखे नहीं बैठे लेकिन पुलिस को चेतावनी जरूर देते दिखे शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Protest Vishrampur Police Station)कांग्रेस में…

New List of Congress Ward Presidents Released : 19 बदले नामों के साथ संतुलन बनाने की कोशिश

पिछली सूची को पीसीसी ने किया था निरस्त,बिना मंजूरी जारी लिस्ट को बताया था अमान्य शहर सत्ता/रायपुर। (New List of Congress Ward Presidents Released)नई सूची में 19 नामों में बदलाव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Chief Minister’s ‘Jan Chaupal’ In Bastar : सरकार पहुंची आपके द्वार छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार’

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Department of Women & Child Development Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया 6 जिलों की दीदियों से सीधा संवाद

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Shaharsatta (01 June to 07 June 2026)

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Girl Marriage Scheme : छत्तीसगढ़ में सादगी की शादी का ‘सियासी बखेड़ा’

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन

Chief Minister Vishnu Deo Sai Cabinet : तीन अहम फैसले…एसएससी अब राज्य के जीएडी विभाग के अधीन