US Secretary of State Marco Rubio Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/us-secretary-of-state-marco-rubio/ Thu, 13 Aug 2026 02:47:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया https://shaharsatta.com/2026/08/13/iran-it-is-a-good-thing-trump-changed-planes-at-the-last-moment/ https://shaharsatta.com/2026/08/13/iran-it-is-a-good-thing-trump-changed-planes-at-the-last-moment/#respond Thu, 13 Aug 2026 02:47:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5341 ईरान को पता था ट्रम्प तुर्किए में कहां रुके हैं, बिल्डिंग के फ्लोर की भी जानकारी थी, सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी वक्त पर प्लेन बदला शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Iran &…

The post Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ईरान को पता था ट्रम्प तुर्किए में कहां रुके हैं, बिल्डिंग के फ्लोर की भी जानकारी थी, सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी वक्त पर प्लेन बदला

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Iran & The United States )अमेरिकी इंटेलिजेंस का आकलन है कि ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया। ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनका फ्लोर भी पता था। इसे ट्रम्प की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना गया। इसके बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी पूरी यात्रा का प्लान बदल दिया और उन्हें दूसरे विमान से रवाना किया।

तुर्किये में नाटो समिट के दौरान अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की लोकेशन तक ईरानी एजेंट पहुंच गए थे। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के साथ प्लेन बदलकर तुर्किये की यात्रा की। वहीं, विदेश मंत्री मार्को रूबियो और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ट्रम्प के साथ जाने के बजाय पहले प्लेन से गए, ताकि प्रेसिडेंट के साथ कोई हादसा हो जाए तो अमेरिका में सत्ता संभालने की व्यवस्था बनी रहे। 11 अगस्त को ट्रम्प ने भी इस घटना की पुष्टि की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस विमान से वे तुर्किये पहुंचे थे, उसी पर हमले का सबसे ज्यादा खतरा था।

ट्रम्प पर खतरे की जानकारी मिली

0 रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्रम्प को ले जाने वाले किसी भी विमान पर जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल से हमला किया जा सकता था।

0 अमेरिकी इंटेलिजेंस को पता चला कि नाटो समिट के आसपास एक व्यक्ति को कंधे से दागी जाने वाली मिसाइल के साथ भी देखा गया था।

0 इसके बाद सीक्रेट सर्विस और सीनियर अधिकारियों ने ट्रम्प को तुर्किये से निकालने के लिए ऑपरेशन तैयार किया।

The post Iran & The United States : ईरान की थी नजरें, अच्छा हुआ ट्रंप ने ऐन वक्त पर प्लेन बदल लिया appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/13/iran-it-is-a-good-thing-trump-changed-planes-at-the-last-moment/feed/ 0 5341