Syrian court Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/syrian-court/ Tue, 11 Aug 2026 14:30:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.4 Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा https://shaharsatta.com/2026/08/11/syrian-court-former-president-assads-cousin-atif-sentenced-in-syria/ https://shaharsatta.com/2026/08/11/syrian-court-former-president-assads-cousin-atif-sentenced-in-syria/#respond Tue, 11 Aug 2026 14:30:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5324 सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और ममेरे भाई अतीफ नजीब लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, पुतिन सरकार ने दोनों को शरण दी हुई है, दोनों की…

The post Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और ममेरे भाई अतीफ नजीब लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, पुतिन सरकार ने दोनों को शरण दी हुई है, दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई।

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Syrian court )सीरिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई। दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया। इसी मामले में बशर अल-असद के मामा के बेटे अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई। अतीफ नजीब को जनवरी 2025 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मंगलवार को कैदी की वर्दी पहनाकर पिंजरे में कोर्ट लाया गया। बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है। दोनों की गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई।

अतीफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं। 2011 में वे दारा प्रांत में राजनीतिक सुरक्षा शाखा के प्रमुख थे। वह असद सरकार के सबसे बड़े अधिकारियों में से एक हैं, जिन पर अदालत में मुकदमा चला। अतीफ पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था। आदेश के बाद सीरिया में विरोध प्रदर्शन और उग्र हो गया। देश में गृहयुद्ध शुरू हो गया जो 2024 तक चलता रहा। इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हुई।

The post Syrian court : सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद ममेरे भाई अतीफ को सुनाई सजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/11/syrian-court-former-president-assads-cousin-atif-sentenced-in-syria/feed/ 0 5324