raipur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/raipur/ Mon, 13 Oct 2025 04:48:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 This Year Diwali Is For 6 Days : 20 को लक्ष्मी पूजा, 21 को स्नान दान, 22 को गोवर्धन पूजन https://shaharsatta.com/2025/10/13/this-year-diwali-is-for-6-days-lakshmi-puja-on-20th-bathing-and-donation-on-21st-govardhan-puja-on-22nd/ https://shaharsatta.com/2025/10/13/this-year-diwali-is-for-6-days-lakshmi-puja-on-20th-bathing-and-donation-on-21st-govardhan-puja-on-22nd/#respond Mon, 13 Oct 2025 04:48:13 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3690 क्योंकि अमावस्या दो दिन है, 20 और 21 अक्टूबर, दोनों ही तिथियों में अमावस्या व्याप्त रहेगी शहर सत्ता/रायपुर। (This Year Diwali Is For 6 Days)दीपावली पूरे 6 दिनों की रहेगी।…

The post This Year Diwali Is For 6 Days : 20 को लक्ष्मी पूजा, 21 को स्नान दान, 22 को गोवर्धन पूजन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

क्योंकि अमावस्या दो दिन है, 20 और 21 अक्टूबर, दोनों ही तिथियों में अमावस्या व्याप्त रहेगी

शहर सत्ता/रायपुर। (This Year Diwali Is For 6 Days)दीपावली पूरे 6 दिनों की रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमावस्या दो दिन है। 20 व 21 अक्टूबर, दोनों ही तिथियों में अमावस्या व्याप्त रहेगी। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए गोधुली बेला और अमावस्या तिथि दोनों स्थितियां अनिवार्य होती हैं। ये स्थितियां 20 अक्टूबर को मिलेंगी, इसलिए लक्ष्मी पूजन भी इस दिन ही होगा। वहीं अमावस्या पर होने वाला स्नान और दान 21 अक्टूबर को होगा, क्योंकि इस दिन प्रातःकाल अमावस्या तिथि रहेगी। स्नान-दान प्रातःकाल ही किए जाने का प्रावधान है।

(This Year Diwali Is For 6 Days)धनतेरस पर द्वादशी तिथि का लोप हो रहा है। एकादशी का व्रत शुक्रवार अर्थात 17 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसके अगले दिन 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। 17 अक्टूबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि व्याप्त रहेगी। उदयातिथि के आधार पर इस दिन ही एकादशी का व्रत रखा जाएगा। 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 11 मिनट से 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक त्रयोदशी तिथि रहेगी। चूंकि धनतेरस पर दीए प्रज्ज्वलन और पूजन का विधान संध्या समय का होता है, इसलिए इसमें उदयातिथि ना देखकर संध्या समय व्याप्त तिथि देखी जाती है। अंतः धनतेरस पूजन 18 को ही किया जाएगा।

दीवाली तिहार के छह दिन ऐसे

– 18 अक्टूबर- धनतेरस

– 19 अक्टूबर- चौदस

– 20 अक्टूबर- दीपावली- लक्ष्मी पूजन

– 21 अक्टूबर -दीपावली – स्नान-दान

– 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा

मंगलवार को अमावस दोपहर तक

महामाया मंदिर के पुजारी के मुताबिक अमावस्या तिथि सोमवार को दोपहर बाद 2:32 मिनट से प्रारंभ होगी। यह 21 अक्टूबर मंगलवार को दिन में 4:26 मिनट तक रहेगी। इसलिए दीपावली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

0 हंस महापुरुष योग
यह योग धन, सम्मान, ज्ञान और सफलता के लिए सबसे शुभ माना जाता है, जब बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करते हैं।

0 शनि वक्री योग
यह योग कुछ राशियों के लिए धन लाभ और अप्रत्याशित सफलता के योग बनाता है, जब शनि देव वक्री चाल में मीन राशि में रहते हैं।

0 कलात्मक योग
कन्या राशि में शुक्रऔर चंद्र की युति से बनने वाला यह योग सुख-सुविधाएं, मानसिक शांति और रिश्तों में प्रेम प्रदान करता है।

0 बुधादित्य योग
तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से बनने वाला यह योग बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, और सफलता प्रदान करता है।

The post This Year Diwali Is For 6 Days : 20 को लक्ष्मी पूजा, 21 को स्नान दान, 22 को गोवर्धन पूजन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/13/this-year-diwali-is-for-6-days-lakshmi-puja-on-20th-bathing-and-donation-on-21st-govardhan-puja-on-22nd/feed/ 0 3690
Godavari Power & Steel, Raipur : हादसे के बाद गोदावरी पॉवर का पैलेट प्लांट बंद https://shaharsatta.com/2025/09/28/godavari-power-steel-raipur-godavari-powers-pellet-plant-closed-after-the-accident/ https://shaharsatta.com/2025/09/28/godavari-power-steel-raipur-godavari-powers-pellet-plant-closed-after-the-accident/#respond Sun, 28 Sep 2025 15:01:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3544 औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग ने की कार्यवाही शहर सत्ता/रायपुर। (Godavari Power & Steel, Raipur)औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सिलतरा, रायपुर स्थित गोदावरी…

The post Godavari Power & Steel, Raipur : हादसे के बाद गोदावरी पॉवर का पैलेट प्लांट बंद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग ने की कार्यवाही

शहर सत्ता/रायपुर। (Godavari Power & Steel, Raipur)औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए सिलतरा, रायपुर स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड के 1.8 एमटीपीए पैलेट प्लांट में विनिर्माण एवं मेंटेनेंस कार्यों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्यवाही कारखाना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के उल्लंघन तथा कारखाने में घटित गंभीर दुर्घटना के मद्देनज़र की गई।

(Godavari Power & Steel, Raipur)विभागीय अधिकारियों ने 26 सितम्बर 2025 को दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की। जांच में यह तथ्य सामने आया कि कारखाने के ट्रेवलिंग ग्रेट बिल्डिंग के फर्नेस चेम्बर पीएम-02 में कार्य के दौरान अचानक कास्टेबल वाल एवं एक्रेशन गिर जाने से 06 कर्मचारियों की मृत्यु हो गई तथा 06 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में किया गया।

विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि जब तक कारखाना प्रबंधन सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक उपाय एवं व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं कर लेगा, तब तक पैलेट प्लांट का संचालन बंद रखा जाएगा। कारखाना प्रबंधन को श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। घटना के पश्चात कारखाना प्रबंधन ने मृत श्रमिकों के आश्रितों को कुल 46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है तथा प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही है।

The post Godavari Power & Steel, Raipur : हादसे के बाद गोदावरी पॉवर का पैलेट प्लांट बंद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/28/godavari-power-steel-raipur-godavari-powers-pellet-plant-closed-after-the-accident/feed/ 0 3544
Chhattisgarh Weather Update : राजधानी रायपुर में बरसे बदल, 7 जिलों में बाढ़ का अलर्ट https://shaharsatta.com/2025/07/16/chhattisgarh-weather-update-rainfall-in-the-capital-raipur-flood-alert-in-7-districts/ https://shaharsatta.com/2025/07/16/chhattisgarh-weather-update-rainfall-in-the-capital-raipur-flood-alert-in-7-districts/#respond Wed, 16 Jul 2025 04:35:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2970 0 बिजली गिरेगी, गरज-चमक के साथ रायगढ़-जशपुर, मुंगेली समेत 12 जिले भीगेंगे, बस्तर में भी बन रहा सिस्टम शहर सत्ता/रायपुर डेस्क। (Chhattisgarh Weather Update)छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मौसम विभाग…

The post Chhattisgarh Weather Update : राजधानी रायपुर में बरसे बदल, 7 जिलों में बाढ़ का अलर्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 बिजली गिरेगी, गरज-चमक के साथ रायगढ़-जशपुर, मुंगेली समेत 12 जिले भीगेंगे, बस्तर में भी बन रहा सिस्टम

शहर सत्ता/रायपुर डेस्क। (Chhattisgarh Weather Update)छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में मंगलवार देर शाम से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बलरामपुर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा(Chhattisgarh Weather Update)कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, मुंगेली, रायगढ़ सहित 12 जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। कल से दक्षिण हिस्से में मानसून सक्रिय हो गया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सबसे ज्यादा है।

(Chhattisgarh Weather Update)अगले 3 घंटे में 23 जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है। सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। 17 जुलाई से बदलाव देखने को मिलेगा।(Chhattisgarh Weather Update)मौसम विभाग की माने तो इसके बाद मानसून प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भी सक्रिय हो जाएगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

(Chhattisgarh Weather Update)कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर इन सभी जिलों में अगले 3 घंटे यानी 10 बजे तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

The post Chhattisgarh Weather Update : राजधानी रायपुर में बरसे बदल, 7 जिलों में बाढ़ का अलर्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/16/chhattisgarh-weather-update-rainfall-in-the-capital-raipur-flood-alert-in-7-districts/feed/ 0 2970
साप्ताहिक स्तंभ : बातों-बातों में…राम लगाएंगे बेड़ा पार…धमकी “मैं यहां से लडूंगा”… https://shaharsatta.com/2025/01/24/weekly-column-baton-baton-me-by-sukant-rajput/ https://shaharsatta.com/2025/01/24/weekly-column-baton-baton-me-by-sukant-rajput/#respond Fri, 24 Jan 2025 13:26:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1200 छत्तीसगढ़ साप्ताहिक स्तंभ: वर्ष 2017 से सुकांत राजपूत द्वारा छत्तीसगढ़ की सियासत, नौकरशाही और खबरों के मुत्तल्लिक़ जरुरी मुद्दों पर अनवरत प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ बातों-बातों में… अलहदा अंदाज़ में परोसा…

The post साप्ताहिक स्तंभ : बातों-बातों में…राम लगाएंगे बेड़ा पार…धमकी “मैं यहां से लडूंगा”… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ साप्ताहिक स्तंभ: वर्ष 2017 से सुकांत राजपूत द्वारा छत्तीसगढ़ की सियासत, नौकरशाही और खबरों के मुत्तल्लिक़ जरुरी मुद्दों पर अनवरत प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ बातों-बातों में… अलहदा अंदाज़ में परोसा जाता रहा है। कई इदारों में भीतरखाने की खबरों को अब शहर सत्ता साप्ताहिक समाचार पत्र और शहर सत्ता वेब पोर्टल पर भी आप के लिए इबारत पेश है…

राम लगाएंगे बेड़ा पार…

अयोध्या से लेकर रायपुर के राम मंदिर धाम का ऐसा इक्षापूर्ति प्रताप है कि यहां पैठ रखने वाले सभी की नैय्या पार लग रही है। रायपुर के VIP क्षेत्र मौलश्री से लगे राम मंदिर में दर्शन से जितना लाभ नहीं होता, उससे कहीं ज्यादा राम, लखन, वैदेही, हनुमान और सुग्रीव भवन में सटीक समय पर पहुंचने से हो रहा है। अयोध्या में संपत राय जी और उनके सहायक धर्मवीर की तूती बोलती है तो रायपुर के राम धाम में मंदिर के मुख्य कर्ता-धर्ता का सिक्का चलता है। फिर आगंतुकों को पार्टी में पद तो अफसर पदोन्नति के लिए श्रेणी, कार्य और वजनदारी के अनुपात में अपनी इक्षापूर्ति कर रहे हैं। बातों ही बातों में पार्टी सूत्र ने याद दिलाया कि डीजीपी की दौड़ में शामिल तीन अफसर फुल वर्दी में संघ कार्यालय में नंगे पैर इंतजार में बैठे थे और फोटो खूब वायरल हुई थी। इसलिए तब से अब राम, लक्षमण भवन में राम की क्षत्रछाया में पूर्णतः सुरक्षित व्हाइट कॉलर्स गोधूलि बेला से रात 12 बजे तक छत्तीसगढ़ के पॉवर सेंटर की भक्ति करते देखे जा सकते हैं।

सब यहीं के हो रहे…

छत्तीसगढ़ और खासकर राजधानी रायपुर की तासीर ही कुछ ऐसी है कि सब यहीं के होकर रह जा रहे हैं ! यहां कि आब-ओ-हवा है भी कुछ यूं कि फिर कोई कैसा भी हो उसे अपना लिया जाता है। चंद सालों में सीधे-सादे शहर ने बाहरी ठेकेदारों, IPS और IAS अफसरों से लेकर अपराधियों तक को पसंद आया है। रायपुर के बाशिंदों कारोबार की असीम संभावनाएं और हवा-पानी के साथ खान-पान के मद्देनजर यहां की पुलिस भी सीधी-सादी मानी जाती है। बस और क्या चाहिए, बाहरी गैंग भी यहीं पैबस्त हो गए हैं। अवैध हथियार, चंद लूटपाट, छुरेबाजी, अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, सट्टा और बेइंतेहा नशा यूपी, बिहार, झारखंड की मानिंद आम है। बातों ही बातों में एक बेबाक वर्दीधारी ने बताया बहारी राज्यों के स्लीपर सेल की यही पनाहगाह है। अंदाज लगाना आसान है रायपुर पुलिस भी खुलासे के वक्त यही कहती है… बिहारी, झारखंडी, यूपी और तुर्रा यह कि बंगाली गैंग ने यह किया। समझ नहीं आता ये रायपुर है या बाहरी लोगों की आरामगाह ?

पत्तलकार दो फाड़…

इन दिनों क्राइम रिपोर्टिंग उतनी दिलचस्प नहीं रही जब सहीं मायनों में ख़बरें विवेचना का आधार बनती थी। समय पर पुलिस ब्रीफिंग, सीनियरों का साथी क्राइम रिपोर्टर्स को सीखाना-समझाना और नयों का शिद्दत से उसे अमल पर लाया जाता था।उस वक्त अपराधों की रोकथाम की समीक्षात्मक ख़बरों के लिए महकमे के अफसरों की आतुरता से अख़बारों का दोंदर भरता था। अब पत्तलकार गैंग अपना पेट पाल रहे है। समय बीता परम्पराएं टूटी और बचे-खुचे खबरनवीस भी पत्तलकार बनते दिख रहे है। तुर्रा यह कि इनकी बिरादरी भी दो फाड़ हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, पोर्टल और तोपचंद ब्रांड वाली ब्रीड ही दरबारी की भूमिका में है। इसका नतीजा यह कि कोई खबर बनाकर भी व्यथित है और गैंग उसे अलग चलने के नाम पर उसका हुक्का-पानी बंद कर दे रहा है। वहीं अफसरों के चेहते पत्तलकारों के पास पूरी फुटेज, अंदरूनी जानकारी के बाद भी भापुसे. से खबर नहीं बनाने या उसे फेवर में पलटाने का नुस्खा हासिल बदनाम बिरादरी अंदर-बहार, जमीन विवाद से लेकर हर वह कमाई का जरिया बन चुकी है।

धमकी “मैं यहां से लडूंगा”…

सूबे में नगरीय निकाय का ऐलान हो चुका, नामांकन का दौर ज़ारी है। कांग्रेस भाजपा अभी अपने प्रत्याशियों के लिए सिर फुट्टवल से बचने के लिए एक सिस्टम बनाकर चुनाव की बात कह रही है। हालांकि इसके उलट कांग्रेस के एक निवर्तमान महापौर ने फ़िल्मी स्टाइल में अपने ही पार्टियों के प्रतिद्वंदियों को धमकी दी है। ख़बर है कि पहले निवर्तमान महापौर ने अपनी पार्टी से उन नेताओं को बुलवाया जो उनके पुराने वार्ड से सटा हुआ है। मीटिंग ली…चाय नाश्ता भी करवाया फिर…तुगलकी फरमान सुनाते हुए ये कहा कि “मैं महापौर हूँ…अब मुझे इस वार्ड से चुनाव लड़ना है…तो अपनी अर्ज़ियाँ वापस ले लें।” मीटिंग में इस बात को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध भी किया, पर जिला चयन समिति ने पूर्व सूबा-ए-सदर के ख़ासमख़ास का सिंगल नाम भेजकर पूरा खेल ही पलट दिया। इससे एक बात तो साफ़ है पीसीसी में आज भी वर्तमान से अध्यक्ष से ज़्यादा पूर्व मुखिया का सिक्का चलता है।

The post साप्ताहिक स्तंभ : बातों-बातों में…राम लगाएंगे बेड़ा पार…धमकी “मैं यहां से लडूंगा”… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/24/weekly-column-baton-baton-me-by-sukant-rajput/feed/ 0 1200
Breaking : रायपुर के मोमिनपारा गौमांस की बिक्री, गौसेवकों और बजरंगदल का हंगामा… https://shaharsatta.com/2025/01/08/breaking-sale-of-beef-in-mominpara-raipur-uproar-by-gausevaks-and-bajrangal/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/breaking-sale-of-beef-in-mominpara-raipur-uproar-by-gausevaks-and-bajrangal/#respond Wed, 08 Jan 2025 20:12:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=894   शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौमांस मिलने की ख़बर है। रायपुर के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा में बुधवार देर रात…

The post Breaking : रायपुर के मोमिनपारा गौमांस की बिक्री, गौसेवकों और बजरंगदल का हंगामा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोमिनपारा इलाके में गौमांस मिलने की ख़बर है। रायपुर के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र के मोमिनपारा में बुधवार देर रात बजरंग दल और गौसेवकों ने ये गौमांस पकड़ा है। गौसेवकों और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस बेचे जाने की सूचना पर बताए गए पते पर दबिश दी, और मौके पर बड़ी मात्रा में कटे हुए गौमांस, तराजू, काटने के हथियार और लकड़ी का गत्ता भी बरामद किया।

ये भी देखें : राउंड में थे कलेक्टर…युवक ने मॉडिफाइड साइलेंसर से निकाली तेज़ आवाज़, पांच हज़ार का चालान…

इस मामलें की जानकारी देते हुए गौरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गौ मांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गौ रक्षकों ने घर में घुसकर मामलें की जांच पड़ताल की, सूचना सही होने के बाद उनका गुस्सा फूटा और हंगामा शुरू हुआ। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। बजरंग दल और गौसेवकों ने पूरे मामलें में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और जांच की मांग की है।

The post Breaking : रायपुर के मोमिनपारा गौमांस की बिक्री, गौसेवकों और बजरंगदल का हंगामा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/breaking-sale-of-beef-in-mominpara-raipur-uproar-by-gausevaks-and-bajrangal/feed/ 0 894
राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/#respond Tue, 07 Jan 2025 13:37:46 +0000 https://shaharsatta.com/?p=842 शहर सत्ता / रायपुर। अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई के लिए सीएम विष्णु देव साय ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी थी। जिसके बाद से ताबड़तोड़ कार्यवाही की…

The post राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई के लिए सीएम विष्णु देव साय ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी थी। जिसके बाद से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया।

ये भी देखें : ज़मानत पर जेल से बाहर आए आसाराम…अनुयायियों से नहीं करेंगे मुलाक़ात

साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक श्री के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।

The post राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/feed/ 0 842
Rashtriya Swayamsevak Sangh : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रहेंगे रायपुर प्रवास पर https://shaharsatta.com/2024/12/26/rashtriya-swayamsevak-sangh-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97/ https://shaharsatta.com/2024/12/26/rashtriya-swayamsevak-sangh-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97/#respond Thu, 26 Dec 2024 13:52:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=478 सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे शहर सत्त्ता/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से…

The post Rashtriya Swayamsevak Sangh : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रहेंगे रायपुर प्रवास पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे

शहर सत्त्ता/रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग सत्र में कार्यकताओं और वरीय अधिकारियों के साथ संगठन के दृढीकरण पर चर्चा करेंगे। 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2025-26 में अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसके निमित्त देश के अलग-अलग प्रांतों में सरसंघचालक का प्रवास हो रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक विषयों व शताब्दी वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों पर वह संगठन के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने प्रवास के दौरान विषय आधारित विभिन्न बैठकों में संगठनात्मक कार्यों की चर्चा करेंगे।  सरसंघचालक की इन बैठकों में कार्य विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों के गुणात्मक विकास पर विशेष रूप से चर्चा होगी। वह पंच परिवर्तन स्व का बोध, सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल विकास व नागरिक कर्तव्य पर चर्चा करेंगे। संघ ने शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र तक शाखा के माध्यम से पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

The post Rashtriya Swayamsevak Sangh : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रहेंगे रायपुर प्रवास पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/26/rashtriya-swayamsevak-sangh-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%95-%e0%a4%a1%e0%a5%89-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97/feed/ 0 478
Corporation Reservation : नगर निगम के सियासत में महिला को मिलेगा आरक्षण ? https://shaharsatta.com/2024/12/26/corporation-reservation-will-women-get-reservation-in-municipal-politics/ https://shaharsatta.com/2024/12/26/corporation-reservation-will-women-get-reservation-in-municipal-politics/#respond Thu, 26 Dec 2024 12:28:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=470 महापौर आरक्षण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की नजरें टिकी, आरक्षण 7 जनवरी को होगा तय   शहर सत्ता/रायपुर। रायपुर नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण 7 जनवरी को तय होना है। इसके…

The post Corporation Reservation : नगर निगम के सियासत में महिला को मिलेगा आरक्षण ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महापौर आरक्षण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की नजरें टिकी, आरक्षण 7 जनवरी को होगा तय

 

शहर सत्ता/रायपुर। रायपुर नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण 7 जनवरी को तय होना है। इसके पहले ही महापौर आरक्षण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की नजरें टिकी हुई है। इस बार सियासी बाजार में महापौर का आरक्षण क्या होगा? कैसा रहेगा समीकरण? इन्हीं बातों को लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं में सुगबुगाहट देखी जा रही है। वहीं महापौर समीकरण में आरक्षण बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। नगर निगम चुनाव में इस बार महिला आरक्षण दिए जाने की खबर भी तेज है।

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण का इंतजार 7 जनवरी को खत्म हो जाएगा। जहां सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता मौजूद होंगे। इस दौरान महापौर आरक्षण को लेकर घोषणा होगी। वहीं सूत्रों की मानें तो रायपुर महापौर के लिए इस बार महिला आरक्षण दिए जाने की पूरी संभावना है। हालाॅकि यह आरक्षण का वर्ग सामान्य या फिर ओबीसी हो सकता है। फिलहाल महापौर आरक्षण को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

तीन बार रहे कांग्रेस के महापौर

नगर निगम के सियासत की बात करें तो कांग्रेस की ओर से लगातार तीन बार महापौर बनाए गए हैं। इसमें पहले किरणमयी नायक, दूसरा प्रमोद दुबे और तीसरा एजाज ढेबर का नाम षामिल है। लिहाजा अब यह माना जा रहा है कि इस बार महापौर का आरक्षण महिला वर्ग को देने से भाजपा को फायदा हो सकता है।

महापौर आरक्षण की तारीख बदली 

मिली जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन ने महापौर आरक्षण का फैसला 27 दिसंबर को होना तय था  लेकिन  नगरीय प्रशासन ने गुरूवार को आदेश जारी किया है कि नगर पालिका निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों के पद का आरक्षण 27 दिसंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय  ओडोटोरियम में किया जाना प्नरस्तावित था जिसे अब 7 जनवरी को रखा गया है|

The post Corporation Reservation : नगर निगम के सियासत में महिला को मिलेगा आरक्षण ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/26/corporation-reservation-will-women-get-reservation-in-municipal-politics/feed/ 0 470
breaking : लॉटरी से निकली आरक्षण की पर्ची, मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से एजाज ढेबर का पत्ता साफ https://shaharsatta.com/2024/12/19/statement-of-mla-north-jangade-is-self-acceptance-of-balodabazar-violent-incident-guru-khushwant/ https://shaharsatta.com/2024/12/19/statement-of-mla-north-jangade-is-self-acceptance-of-balodabazar-violent-incident-guru-khushwant/#respond Thu, 19 Dec 2024 10:59:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=115 महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित   रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी के जरिए हुआ। कुल 70 वार्डों में से 23…

The post breaking : लॉटरी से निकली आरक्षण की पर्ची, मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से एजाज ढेबर का पत्ता साफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित

 

रायपुर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण गुरुवार को लॉटरी के जरिए हुआ। कुल 70 वार्डों में से 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। बाकी अनारक्षित वार्डों में 11 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। महापौर एजाज ढेबर का वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है। वे पहले मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से चुनाव लड़ते आए हैं जिसे अब महिला केटेगरी के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किए जाने को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि मुझे एक वार्ड की चिंता नहीं है मेरे पास 70 वार्ड है। वहीं महापौर चुनाव को लेकर एजाज ढेबर ने कहा कि इस बार मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं यह संगठन तय करेगा।

पिछड़ों को नहीं मिला 50 प्रतिषत का आरक्षण

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर एसएसी और एसटी के लिए वार्ड आरक्षित किया गया है उसी तरह अन्य का भी करते। वहीं पिछड़ों के साथ भी अन्याय किया गया है। सरकार ने 50 प्रतिषत आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन नहीं दिया गया। हमने कुछ मामलों पर अपनी आपत्ती दर्ज कराई है।

इन वार्डों को किया आरक्षित

नगर निगम का 23 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं उनमें संत रविदास वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी वार्ड, बाल्मिकी वार्ड, खूबचंद बघेल वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, चूड़ामणि वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बंजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड, राम मंदिर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, कामरेट सुधीर मुखर्जी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, सुभाष चंद बोस वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, इनमें से महिर्ष बाल्मिकी, महात्मा गांधी, खूबचंद बघेल, महामाया मंदिर, तात्यापारा, सुधीर मुखर्जी, ठक्कर बापा और सुभाष चंद बोस वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरिक्षत हुए हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए 35 में से 11 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इसमें मौलाना अब्दुल रूऊफ वार्ड, कालीमाता वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मोरेश्वर राव गदरे वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड और सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड।

The post breaking : लॉटरी से निकली आरक्षण की पर्ची, मौलाना अब्दूल रऊफ वार्ड से एजाज ढेबर का पत्ता साफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/19/statement-of-mla-north-jangade-is-self-acceptance-of-balodabazar-violent-incident-guru-khushwant/feed/ 0 115
नगर निगम ने जारी किया रायपुर के 70 वार्डों की आरक्षण सूचि https://shaharsatta.com/2024/12/19/municipal-corporation-released-the-reservation-list-of-70-wards-of-raipur/ https://shaharsatta.com/2024/12/19/municipal-corporation-released-the-reservation-list-of-70-wards-of-raipur/#respond Thu, 19 Dec 2024 10:13:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=112   शहर सत्ता /रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारी ने जोर पकड़ ली है। प्रदेशभर के नगर निगम और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में इस…

The post नगर निगम ने जारी किया रायपुर के 70 वार्डों की आरक्षण सूचि appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता /रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन की तैयारी ने जोर पकड़ ली है। प्रदेशभर के नगर निगम और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में इस साल चुनाव कराया जाना है। इसके लिए सभी जगहों पर आरक्षण सूची को चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं गुरुवार को नगर निगम रायपुर की ओर 70 वार्डों की आरक्षण सूची जारी किया गया है। इस आरक्षण सूची में अलग-अलग मापदंड रखे गए हैं।

बतादें कि आरक्षण सूची के तहत अनुसार अनुसूचित जनजाति 03 पुरूष/01 महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग 23 पुरूष/08 महिला और अनारक्षित वर्ग के लिए 35 पुरूष/11 महिलाओं को आरक्षित किया गया है।

नगर निगम के 70 वार्डों की आरक्षण सूची

1 वीर सावरकार नगर वार्ड – सामान्य
2 पं जवाहरलाल नेहरू वार्ड – अनुसूचित जाति
3 संत कबीरदास वार्ड – अनुसूचित जाति
4 यति यतनलाल वार्ड – सामान्य
5 बंजारी माता वार्ड – सामान्य महिला
6 वीरांगना अवंति बाई वार्ड – अनुसूचित जाति
7 कुशा भाउ ठाकरे वार्ड -सामान्य
8 महात्मा गांधी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
9 पं मोतीलाल नेहरु वार्ड – सामान्य
10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड – सामान्य
11 डा. भीमराव अम्बेडकर वार्ड – सामान्य
12 कालीमाता वार्ड – सामान्य महिला
13 राजीव गांधी वार्ड – सामान्य
14 रमण मंदिर वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
15 कन्हैयालाल बाजारी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
16 वीर शिवाजी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
17 ठक्कर बापा वार्ड – अन्य पिछडा वर्ग महिला
18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
19 डा. ए पी जे अब्दुल कलाम वार्ड – सामान्य
20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड – सामान्य
21 शहीद भगत सिंह वार्ड – सामान्य महिला
22 पं ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड – अनुसूचित जाति महिला
23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड – अनुसुचित जनजाति महिला
24 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड – सामान्य महिला
25 संत रामदास वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
26 दानवीर भामाशाह वार्ड – अनुसुचित जाति महिला
27 इंदिरा गांधी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
28 शहीद हेमु कालाणी वार्ड – सामान्य
29 गुरु गोविंद सिंह वार्ड – अनुसूचित जाति
30 शंकर नगर वार्ड – सामान्य
31 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
32 महर्षि वाल्मिकी वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
33 शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड – सामान्य
34 पं रविशंकर शुक्ल वार्ड – सामान्य
35 अब्दुल हमीद वार्ड – सामान्य
36 तात्यापारा वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
37 शहीद चूडामणि नायक वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
38 स्वामी आत्मानंद वार्ड – सामान्य
39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड – सामान्य महिला
40 पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
41 पं सुंदरलाल शर्मा वार्ड – सामान्य महिला
42 महंत लक्ष्मीनारायणदास वार्ड – सामान्य
43 ब्राम्हणपारा कंकाली पारा वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
44 स्वामी विवेकानंद सदरबाजार वार्ड – सामान्य
45 मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड – सामान्य महिला
46 सिविल लाईन वार्ड – अनुसुचित जाति महिला
47 मदर टेरेसा वार्ड – अन्य पिछडा वर्ग
48 गुरु घासीदास वार्ड – अनुसुचित जनजाति
49 रानी दुर्गावती वार्ड – सामान्य
50 पं विद्याचरण शुक्ल वार्ड – अनुसुचित जाति
51 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड – सामान्य महिला
52 डा. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
53 बाबु जगजीवन राम वार्ड – अनुसुचित जाति
54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड – अन्य पिछडा वर्ग महिला
55 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड – अनुसुचित जनजाति
56 ले अरविंद दीक्षित वार्ड- सामान्य
57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड – सामान्य
58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड – सामान्य महिला
59 मोरश्वर राव गद्रे वार्ड – सामान्य महिला
60 चन्द्रशेखर आजाद वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
61 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड – सामान्य
62 शहीद राजीव पाण्डे वार्ड – सामान्य
63 शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड – सामान्य
64 डा विपीन बिहारी सूर वार्ड – अन्य पिछडा वर्ग
65 महामाया मंदिर वार्ड – अन्य पिछडा वर्ग महिला
66 वामनराव लाखे वार्ड – सामान्य
67 भक्तमाता कर्मा वार्ड – सामान्य महिला
68 डा खूबचंद बघेल वार्ड – अन्य अन्य पिछडा वर्ग
69 माधवराव सप्रे वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग
70 संत रविदास वार्ड – अन्य पिछड़ा वर्ग

The post नगर निगम ने जारी किया रायपुर के 70 वार्डों की आरक्षण सूचि appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/19/municipal-corporation-released-the-reservation-list-of-70-wards-of-raipur/feed/ 0 112