Municipal Corporation Election 2025 Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/municipal-corporation-election-2025/ Sat, 08 Feb 2025 11:36:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा का आरोप पत्र, कहा-कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार https://shaharsatta.com/2025/02/08/bjps-chargesheet-against-raipur-municipal-corporation-said-corruption-happened-during-congress-tenure/ https://shaharsatta.com/2025/02/08/bjps-chargesheet-against-raipur-municipal-corporation-said-corruption-happened-during-congress-tenure/#respond Sat, 08 Feb 2025 11:36:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1387 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय…

The post रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा का आरोप पत्र, कहा-कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को माकूल जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।

ये भी पढ़े : Delhi Election Result 2025 : आप की करारी हार, अन्ना हज़ारे बोले-वे शराब और पैसे में उलझ गए…

कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय निकाय लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण इकाई है, जिससे जनता सीधे जुड़ी होती है और नगर का तेजी से विकास होता है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करते हुए विभिन्न बिंदुओं के मद्देनजर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया।

भाजपा के आरोप पत्र में जिन बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला गया है, वे इस प्रकार हैं :

1. कांग्रेस के 15 साल के शासन में नगर निगम रायपुर में भ्रष्टाचार और लूट के सारे कीर्तमान टूटे।

2. कोरोना महामारी में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से बाज नहीं आई। लगभग 80 लाख रुपया अस्थायी कोविड केयर के सामानों का किराया दिया, जबकि उन्हें खरीदने की राशि भी इतनी नहीं होती।

3. तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी कांग्रेस के महापौरों ने जमकर लूट मचाई। करोड़ों रुपए में खरीदे गए फव्वारे चंद दिनों में ही बंद पड़ गए जिसमें बुढ़ा तालाब का 5 करोड़ रु. लागत का म्यूजिकल फाउंटेन भी शामिल है जो केवल एक सौ दिन ही चला।

4. तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के ही पूर्ण कर दिया गया था, जिसे जनता ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम भी दिया।

5. होर्डिंग्स के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया । 27 करोड़ का यह घोटाला यूनीपोल घोटाला के नाम से प्रचलित हुआ।

6. नरैया तालाब के सौंदर्यीकरण में भी फर्जीवाड़ा किया गया। 27 लाख का फर्जी वेतन, 40 लाख का टेंडर घोटाला भी सामने आया। ₹100 की चीजों को हजारों रुपए में खरीदा गया।

7. वित्त आयोग से 10 इलेक्ट्रॉनिक बस की खरीदी के लिए 22 करोड रुपए आवंटित किए गए लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं दौड़ी।

8. 2 साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ।

9. शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में पार्किंग एवं ट्रैफिक की जमकर अव्यवस्था रही, प्रदूषण से भी लोगों का जीना मुहाल हुआ।

10. शहर में नालियां जाम रही, साफ सफाई न होने की वजह से लगातार कई इलाकों में मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रही।

11. व्यावसायिक क्षेत्र में जाने वाली महिलाओं को टॉयलेट की भारी कमी से जूझना पड़ा।

12. जनता से अधिक कर की वसूली भी एक पीड़ा देने वाला विषय रहा। कांग्रेस द्वारा मूल कर में ब्याज, पेनाल्टी इत्यादि जोड़कर जनता को जमकर परेशान किया गया।

13. संप्रदाय विशेष को संरक्षण के कारण लगातार अपराध होते रहे। सभ्य नागरिकों का जीना मुहाल रहा।

14. महापौर के रिश्तेदारों का आतंक न केवल आम निवासियों बल्कि पुलिस वालों तक पर चलता रहा।

15. मतांतरण आदि की घटनाएँ लगातार होती रही, उसे निगम और तब की प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रश्रय रहा। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि तिरंगा जलाने, संविधान फाड़ देने राज की बातें सरेआम की जा रही थी।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता अमित साहू, तौकीर रजा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

The post रायपुर नगर निगम के लिए भाजपा का आरोप पत्र, कहा-कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ भ्रष्टाचार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/08/bjps-chargesheet-against-raipur-municipal-corporation-said-corruption-happened-during-congress-tenure/feed/ 0 1387
Arun Saw का तंज : चुनाव से पहले हार मान चुकी है हताश, निराश कांग्रेस पार्टी https://shaharsatta.com/2025/01/29/arun-saws-sarcasm-desperate-and-disappointed-congress-party-has-accepted-defeat-before-the-elections/ https://shaharsatta.com/2025/01/29/arun-saws-sarcasm-desperate-and-disappointed-congress-party-has-accepted-defeat-before-the-elections/#respond Wed, 29 Jan 2025 10:23:38 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1276 शहर सत्ता/रायपुर।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव (Arun Saw) ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले हार मान चुकी है हताश,…

The post Arun Saw का तंज : चुनाव से पहले हार मान चुकी है हताश, निराश कांग्रेस पार्टी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव (Arun Saw) ने आज के कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले हार मान चुकी है हताश, निराश कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कहा- कांग्रेस का कोई एमआईसी का मेंबर निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, उसके खिलाफ लगातार नाराजगी के मामले आ रहे हैं। यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में जाने से पहले हार मान गई है।

ये भी पढ़ें : शराब, राइस मिलर समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में आयकर की दाबिश, बड़ी कर चोरी का अंदेशा

उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव (Arun Saw) ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और भाजपा सभी नगरीय निकायों में चुनाव जीतने वाली है।

ये भी पढ़ें : सिविल लाइन थाने पहुंचे भाजपा नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे पर FIR के लिए दी शिक़ायत

श्री साव (Arun Saw) बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री साव बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत सबके सामने है। पिछले 5 दिनों में जो मंजर प्रदेशवासियों ने देखा है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में कैसी ऊहापोह और आपाधापी मची है, किस तरह से और कैसे प्रत्याशियों का चयन हो रहा है।

The post Arun Saw का तंज : चुनाव से पहले हार मान चुकी है हताश, निराश कांग्रेस पार्टी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/29/arun-saws-sarcasm-desperate-and-disappointed-congress-party-has-accepted-defeat-before-the-elections/feed/ 0 1276
Breaking : भाजपा ने ज़ारी की रायपुर के प्रत्याशियों की पहली सूची…इन्हे मिला मौका… https://shaharsatta.com/2025/01/25/breaking-bjp-released-the-first-list-of-candidates-for-raipur-these-got-the-chance/ https://shaharsatta.com/2025/01/25/breaking-bjp-released-the-first-list-of-candidates-for-raipur-these-got-the-chance/#respond Sat, 25 Jan 2025 14:34:35 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1246 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर जिले के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची ज़ारी कर दी है। भाजपा ने रायपुर शहर के माना नगर पंचायत के…

The post Breaking : भाजपा ने ज़ारी की रायपुर के प्रत्याशियों की पहली सूची…इन्हे मिला मौका… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर जिले के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची ज़ारी कर दी है। भाजपा ने रायपुर शहर के माना नगर पंचायत के लिए पार्षदों और अध्यक्ष पद की प्रत्याशियों का ऐलान किया। पार्टी ने माना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए संजय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

ये भी पढ़ें : Breaking : भाजपा ने ज़ारी की प्रत्याशियों की सूची…गरियाबंद और राजनांदगांव में ये है प्रत्याशी…

वही वार्ड क्रमांक 1 में लोकमती ठाकुर, वार्ड क्रमांक 2 में अपर्णा भट्टाचार्य, वार्ड क्रमांक 3 में अंजना गाइन, वार्ड क्रमांक 4 में चित्रलेखा साहू को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह नंदलाल बर्मन को वार्ड क्रमांक 5, उर्वशी चौहान को वार्ड क्रमांक 6 और अंजना चौधरी को वार्ड क्रमांक 7 से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

देखिए माना नगर पंचायत के लिए भाजपा की सूची…

The post Breaking : भाजपा ने ज़ारी की रायपुर के प्रत्याशियों की पहली सूची…इन्हे मिला मौका… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/25/breaking-bjp-released-the-first-list-of-candidates-for-raipur-these-got-the-chance/feed/ 0 1246
भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/ https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:40:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1173 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “2018 के…

The post भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था, इसके लिए बाकायदा टी. एस. बाबा जगह-जगह घूमे थे लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है।”

ये भी देखें : 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रही है, जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है, ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है?

भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए मांगे सुझाव

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

The post भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/feed/ 0 1173
नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/ https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/#respond Wed, 22 Jan 2025 09:14:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1164 शहर सत्ता / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। महापौर और पार्षदों के दावेदार नामांकन खरीदने जिला निर्वाचन अधिकारी…

The post नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। महापौर और पार्षदों के दावेदार नामांकन खरीदने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे है। वहीं इसके पहले बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सवेरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा।

ये भी देखें : Republic Day 2025 : रायपुर में राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव सरगुजा में करेंगे ध्वजारोहण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए। समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा। सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

ये भी देखें : Viral Video : किनके आने से बहलता हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दिल…डांस हुआ वायरल…

उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए। निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है। मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया।

The post नगरीय निकाय चुनाव : प्रदेशभर में नामांकन प्रक्रिया शुरु…बिलासपुर कलेक्टर ने लिया जायज़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/22/urban-body-elections-nomination-process-begins-across-the-state-bilaspur-collector-takes-stock/feed/ 0 1164