Mukesh murder case Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/mukesh-murder-case/ Wed, 08 Jan 2025 14:04:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Journalist Mukesh murder case : देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी को मिल सकता है संदेह का लाभ https://shaharsatta.com/2025/01/08/journalist-mukesh-murder-case-though-late-the-main-accused-in-the-murder-case-may-get-the-benefit-of-doubt/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/journalist-mukesh-murder-case-though-late-the-main-accused-in-the-murder-case-may-get-the-benefit-of-doubt/#respond Wed, 08 Jan 2025 12:55:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=881 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर की पत्रकारिता को झकझोर कर रख देने वाला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड (Journalist Mukesh murder case) की समीक्षा शुरू हो गई…

The post Journalist Mukesh murder case : देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी को मिल सकता है संदेह का लाभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर की पत्रकारिता को झकझोर कर रख देने वाला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड (Journalist Mukesh murder case) की समीक्षा शुरू हो गई है। अब मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सजा होगी या उसे संदेह का लाभ मिल जायेगा इस पर बहस तेज है। कानून के जानकारों की मानें तो जब तक मामला गर्म है और SIT जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सभी आरोपी खतरे में तो हैं। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी यानि सुरेश चंद्राकर को संदेह का लाभ मिलना तय है।

ये भी देखें : राउंड में थे कलेक्टर…युवक ने मॉडिफाइड साइलेंसर से निकाली तेज़ आवाज़, पांच हज़ार का चालान…

कत्ल की वारदात और पुलिस जांच में अब तक सामने आई बातों से तो अभी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सवाल यह कि जब पत्रकार मुकेश का सड़क निर्माण में 56 करोड़ के ज्यादा भुगतान वाली खबर को लेकर सुरेश, दिनेश, रितेश चंद्राकर भाइयों से मनमुटाव और विवाद था तो सुरेश के छोटे भाई रितेश के एक फोन पर बिना सोचे-समझे उसे क्यों जाना पड़ा ? दूसरा सवाल सुरेश चंद्राकर और दिनेश वारदात के समय जगदलपुर में थे तो फोन पर पत्रकार को फॉर्म हॉउस में बुलाने और उसके कत्ल (Journalist Mukesh murder case) में आरोपियों के साथ सीधे शामिल होने का भी कोई पुख्ता सबूत फ़िलहाल पुलिस के पास नहीं है।

खून का रिश्ता क़त्ल में ऐसे हुआ तब्दील

शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या (Journalist Mukesh murder case) करने वाले आरोपियों में सुरेश, दिनेश और रितेश चंद्राकर रिश्ते में भाई बताये जाते हैं। वहीं घटना स्थल (फॉर्म हॉउस) में 1 जनवरी की रात 8 बजे फोन कर मुकेश को रितेश ने अपने मोबाइल से फोन कर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक मुकेश, रितेश और महेंद्र पिए-खाये और फिर बहस हुई। 56 करोड़ की सड़क थी 112 करोड़ का भुगतान करने की खबर पत्रकार मुकेश ने चलाई थी। इसी बात पर सभी के बीच विवाद, बहस, मनमुटाव चल रहा था। वारदात के दिन भी रितेश ने कहा रिश्ते में भाई हो साथ देने के बदले काम में अड़ंगा करते हो करके तल्ख़ बहस किया इसके बाद रितेश ने पहला वार किया और महेंद्र रामटेके सुपरवाइसर ने हत्या में साथ दिया। पुलिस ने मर्डर वेपन लोहे की रॉड और मृतक का मोबाइल फोन जब्त किया है।

सुलगते सवाल

1. फ्री लांसर यू-ट्यूबर मुकेश चंद्राकर एक फोन पर ही दुश्मनों के पास क्यों चला गया ?

2. जब सभी रिश्तेदार थे तो क्यों 112 करोड़ के भुगतान करने की खबर चलाई गई  ?

3. क्या खबर चलने से पहले और बाद में भी सभी भाइयों ने पत्रकार को धमकाया था  ?

4. फोन करके रितेश ने बुलाया और क़त्ल में साथ महेंद्र रामटेके दिया तो सुरेश कैसे कातिल साबित होगा  ?

5. क्या पत्रकार मुकेश ने ठेकेदार भाई से अपनी जान को खतरा या धमकी देने की पुलिस में शिकायत की थी  ?

The post Journalist Mukesh murder case : देर से ही सहीं, कत्ल के मुख्य आरोपी को मिल सकता है संदेह का लाभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/journalist-mukesh-murder-case-though-late-the-main-accused-in-the-murder-case-may-get-the-benefit-of-doubt/feed/ 0 881
मुकेश हत्याकांड : रायपुर में पत्रकारों का पैदल मार्च, बंद मिले राजभवन के दरवाज़े https://shaharsatta.com/2025/01/04/mukesh-murder-case-journalists-march-on-foot-in-raipur-rajbhawan-doors-found-closed/ https://shaharsatta.com/2025/01/04/mukesh-murder-case-journalists-march-on-foot-in-raipur-rajbhawan-doors-found-closed/#respond Sat, 04 Jan 2025 14:46:17 +0000 https://shaharsatta.com/?p=694 शहर सत्ता / रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने रायपुर प्रेस क्लब के बाहर धरना दिया और राजभवन तक शांति मार्च…

The post मुकेश हत्याकांड : रायपुर में पत्रकारों का पैदल मार्च, बंद मिले राजभवन के दरवाज़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। बीजापुर के पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की हत्या के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने रायपुर प्रेस क्लब के बाहर धरना दिया और राजभवन तक शांति मार्च निकाला। हालांकि राजभवन के रवैये से पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी गई। राजभवन तक शांति मार्च करते हुए पहुंचे पत्रकार उस वक्त नाराज हो गए जब जिला प्रशासन और पुलिस के कुछ अधिकारियों ने पत्रकारों को बीच रास्ते में ही रोक दिया और राजभवन के बाहरी गेट को भी बंद कर दिया। पत्रकार, राजभवन के भीतर जाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे, मगर राजभवन से कुछ दूरी पर ही इस कदर रोके जाने का सभी ने विरोध किया। काफी देर तक पत्रकार भीतर जाने दिए जाने की मांग करते रहे, मगर अधिकारियों ने उन्हें जाने नहीं दिया।

ये भी देखें : ऐसे हुई थी पत्रकार मुकेश की हत्या, रिश्ते में भाई लगता है रितेश…उसी ने मार डाला

अधिकारियों के इस रवैया से आहत रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय ने गेट के बाहर ही ज्ञापन पढ़कर सभी को सुनाया। जिसमें राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद पत्रकारों ने तयशुदा कार्यक्रम के तहत डॉ. भीमराव अंबडेकर चौक पहुंचे और डॉ. आंबेडकर की मूर्ति के समक्ष पत्रकार साथी मुकेश को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। रायपुर प्रेस क्लब ने निर्णय लिया है कि न्याय के लिए अन्याय के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी, पत्रकारों ने राज्य सरकार से छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस धरना और शांति मार्च में बड़ी संख्या में रायपुर के पत्रकार शामिल हुए।

इस प्रदर्शन में रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव डॉ. वैभव पांडेय, कोषाध्यक्ष रामन हलवाई, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, आलोक पुतुल, उचित शर्मा, आबिद अली, प्रत्युष शर्मा, संजय शेखर, जावेद खान, प्रवीण पाठक, सुनील कुमार, राहुल चौबे, विक्की पंजवानी, पूर्व कोषा अध्यक्ष मोहन तिवारी, पूर्व संयुक्त सचिव ममता लांजेवार, गौरव शर्मा भारतीय, धीरेन्द्र गोस्वामी समेत तमाम छायाकार और वीडियोजर्नलिस्ट मौजूद रहे।

The post मुकेश हत्याकांड : रायपुर में पत्रकारों का पैदल मार्च, बंद मिले राजभवन के दरवाज़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/04/mukesh-murder-case-journalists-march-on-foot-in-raipur-rajbhawan-doors-found-closed/feed/ 0 694