kawasi lakhma ED Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/kawasi-lakhma-ed/ Tue, 21 Jan 2025 11:48:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 Kawasi Lakhma Video : 4 फरवरी तक रिमांड में कवासी लखमा, बोले-मेरे घर में फूटी कौड़ी नहीं मिली… https://shaharsatta.com/2025/01/21/kawasi-lakhma-video-kawasi-lakhma-in-remand-till-4-february-said-not-a-single-penny-was-found-in-my-house/ https://shaharsatta.com/2025/01/21/kawasi-lakhma-video-kawasi-lakhma-in-remand-till-4-february-said-not-a-single-penny-was-found-in-my-house/#respond Tue, 21 Jan 2025 11:41:35 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1152 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ़्त में आए सूबे के पूर्व मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) फिलहाल जेल में ही…

The post Kawasi Lakhma Video : 4 फरवरी तक रिमांड में कवासी लखमा, बोले-मेरे घर में फूटी कौड़ी नहीं मिली… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ़्त में आए सूबे के पूर्व मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) फिलहाल जेल में ही रहेंगे। आज लखमा को रिमांड खत्म होने के बाद रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने कवासी लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ED के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि “लखमा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।”

ये भी देखें : Viral Video : किनके आने से बहलता हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दिल…डांस हुआ वायरल…

कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने लखमा पर आरोप लगाए है कि “उनका नाम इस शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जांच में उनका सहयोग करना जरुरी है, लेकिन पूछताछ में वे सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं आज लखमा की न्यायिक रिमांड ख़त्म होने के बाद उन्हें 4 फ़रवरी तक जेल भेज दिया गया है।

लखमा के इशारों में चलता था सिंडिकेट

इधर प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में ये कहा कि पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं ईडी ने यह भी कहा कि शराब नीति बदलने में कवासी लखमा की महत्वपूर्ण भूमिका है।जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। यही नहीं लखमा को आबकारी विभाग में हो रहे घोटाले की पूरी जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसे रोकना मुनासिब नहीं समझा।

लखमा बोले-मेरे घर में फूटी कौड़ी नहीं मिला

इधर कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने मीडिया से कहा कि “मैं निर्दोष हूँ… बस्तर की आवाज़ उठाने वाला आदिवासी हूँ इसलिए मुझे फंसाया जा रहा है। मेरे घर में एक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। ये विष्णुदेव सरकार कांग्रेस के विधायकों को जो विधानसभा में बोलते है उन्हें जेल भेजने का काम कर रही है। फाइलों में दस्तख़त से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जो प्रशासनिक फाइलें थी जो अधिकारी देते थे उनपर साइन करता था।”

देखिए कवासी लखमा का पूरा बयान…

The post Kawasi Lakhma Video : 4 फरवरी तक रिमांड में कवासी लखमा, बोले-मेरे घर में फूटी कौड़ी नहीं मिली… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/21/kawasi-lakhma-video-kawasi-lakhma-in-remand-till-4-february-said-not-a-single-penny-was-found-in-my-house/feed/ 0 1152
कवासी लखमा से दूर हुए उनके ख़ासमख़ास, पूछताछ के दौरान नदारद रहे समर्थक https://shaharsatta.com/2025/01/04/kawasi-lakhmas-close-aides-distanced-themselves-from-him-his-supporters-were-absent-during-the-interrogation/ https://shaharsatta.com/2025/01/04/kawasi-lakhmas-close-aides-distanced-themselves-from-him-his-supporters-were-absent-during-the-interrogation/#respond Sat, 04 Jan 2025 07:24:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=643 शहर सत्ता / रायपुर। सूबे के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा कल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे। सशराब घोटाले के मामलें में उनसे ED अफसरों ने तक़रीबन…

The post कवासी लखमा से दूर हुए उनके ख़ासमख़ास, पूछताछ के दौरान नदारद रहे समर्थक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। सूबे के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा कल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे थे। सशराब घोटाले के मामलें में उनसे ED अफसरों ने तक़रीबन साढ़े आठ नौ घंटे तक पूछताछ की। लखमा के साथ उनके बेटे हरीश भी पूछ्ताछ के लिए ईडी दफ़्तर गए थे। इस पुरे घटनाक्रम में उनके मंत्री रहते हरदम इर्दगिर्द रहने वाले चेहरे नदारद रहे। उनके समर्थन में ना ही ईडी दफ्तर के बाहर कोई भीड़ जमा हुई ना कोई हंगामा और नारेबाजी। लखमा के समर्थन में केवल उनके चुनिंदा लोग दिखे जो उनके परिवार से सीधे ताल्लुख रखते है।

ये भी देखें : ED दफ़्तर से बाहर निकले लखमा, बोले-कोई बदतमीजी नहीं हुई, चाय-नाश्ता भी पूछा

गौरतलब है कि भूपेश बघेल के नतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में लखमा आबकारी, उद्योग जैसे महत्वपुर्ण विभागों के मंत्री थे। इस दौरान उनके बंगला नंबर सी-5 में लगातार हाज़री और हर कर्यक्रम में उनके साथ तस्वीरों में दिखने वाले उनके स्व्यंभू कट्टर समर्थक नदारद रहे। कांग्रेस के युवा नेता में शुमार और लखमा के बंगले में सीधे एंट्री पाने वाले सद्दाम सोलंकी ED दफ्तर तो दूर उनसे मेल मुलाकात के लिए भी नहीं पहुंचे। वहीं उनके खासमखास सुशील ओझा विदेश में अपनी छुट्टियां मनाने में व्यस्त है। सुशील का भी नाम शराब घोटाले में जुड़ा है। ED ने सुशील के चौबे कॉलोनी स्थित घर से भी कई दस्तावेज जब्त करने की बात कही है। विदेश में बैठकर पार्टी करते हुए सुशील वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया एकाउंट में पोस्ट कर रहा है।

ED का दावा मिले है दस्तावेज़

इधर प्रवर्तन निदेषालय की तरफ से ये दावा किया गया है कि लखमा के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सबूत जुटा लिए गए है। X पर निदेशालय की ओर से ये जानकारी देते हुए कहा गया कि “प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28.12.2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है। इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं।”

भाजपा बना रही है दबाव-लखमा

तक़रीबन नौ घंटे की पूछताछ खत्म होने के बाद क्वासि लखमा जब बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से चर्चा कर भाजपा पर निशाना साधा। लखमा ने मीडिया से कहा कि, मैं गरीब व्यक्ति हूं, आदिवासी आदमी हूं, आदिवासियों के लिए आवाज उठाता रहूंगा। उसी से नाराज होकर भाजपा ने मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं। इसकी लड़ाई अंतिम तक लडूंगा। जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा।

The post कवासी लखमा से दूर हुए उनके ख़ासमख़ास, पूछताछ के दौरान नदारद रहे समर्थक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/04/kawasi-lakhmas-close-aides-distanced-themselves-from-him-his-supporters-were-absent-during-the-interrogation/feed/ 0 643