JANSAMPARKCHHATTISGARH Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/jansamparkchhattisgarh/ Thu, 02 Oct 2025 17:22:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Police Commissioner System In CG : रायपुर के बाद दुर्ग-भिलाई में भी पुलिस आयुक्त प्रणाली होगी प्रभावी https://shaharsatta.com/2025/10/02/police-commissioner-system-in-cg-after-raipur-the-police-commissioner-system-will-be-effective-in-durg-bhilai-as-well/ https://shaharsatta.com/2025/10/02/police-commissioner-system-in-cg-after-raipur-the-police-commissioner-system-will-be-effective-in-durg-bhilai-as-well/#respond Thu, 02 Oct 2025 17:20:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3596 राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरी तो संभवतयः अगले वित्तीय वर्ष में दुर्ग-भिलाई में लागू हो सकती है व्यवस्था शहर सत्ता/रायपुर। (Police Commissioner System In CG)छत्तीसगढ़ की राजधानी…

The post Police Commissioner System In CG : रायपुर के बाद दुर्ग-भिलाई में भी पुलिस आयुक्त प्रणाली होगी प्रभावी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरी तो संभवतयः अगले वित्तीय वर्ष में दुर्ग-भिलाई में लागू हो सकती है व्यवस्था

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Commissioner System In CG)छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरी प्रभावी होने का रास्ता साफ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार रायपुर के साथ ही दुर्ग-भिलाई में भी कमिश्नरी प्रणाली लागू करने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की मानें तो संभवतयः अगले वित्तीय वर्ष में दुर्ग-भिलाई में भी यह व्यवस्था लागू होगी। फ़िलहाल रायपुर में 1 नवंबर से पुलिस कमिश्नरी प्रणाली शुरू करने की तैयारी चल रही है।

इसी तारतम्य में एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में आईजी अजय यादव, अमरेश मिश्रा, ओपी पाल, संतोष सिंह और अभिषेक मीणा शामिल हैं। कमेटी ने अलग-अलग राज्यों की पुलिस आयुक्त प्रणाली का अध्ययन किया और अपनी रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी को भेज दी। रिपोर्ट में विभिन्न राज्यों की कमिश्नरी प्रणाली का जिक्र है और सेटअप को लेकर कई अनुशंसाएं दी गई हैं।

पुलिस को मिलेंगे विशेषाधिकार

कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर पुलिस के अधिकार बढ़ेंगे। कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकांश मामलों में पुलिस कमिश्नर खुद निर्णय ले सकेंगे। इससे वे फाइलें, जो अब तक कलेक्टर के पास लंबित रहती थीं, सीधे पुलिस स्तर पर निपटाई जा सकेगी। पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत सीनियर पुलिस अधिकारियों को दंड प्रक्रिया संहिता के तहत सीधे कार्रवाई के अधिकार मिलते हैं। इससे अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई और रोकथाम संभव होगी। प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने से लेकर अपराध नियंत्रण तक, फैसले लेने में पुलिस स्वतंत्र होगी।

इसके फैसले पुलिस आयुक्त लेंगे

होटल, बार और हथियारों के लाइसेंस जारी करने, धरना-प्रदर्शन की अनुमति, दंगे में बल प्रयोग और जमीन विवाद सुलझाने तक के निर्णय पुलिस स्तर पर लिए जा सकते हैं।

ओल्ड PHQ में लगेगा दफ्तर

महकमे से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा के भुवनेश्वर की पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को राजधानी रायपुर के लिए उपयुक्त मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है। नई पुलिस कमिश्नरी पद्धति लागू करने से पूर्व अधिकारीयों, कर्मचारियों और पर्याप्त बल के साथ साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के लिए भी कवायद तेज चाल में की जा रही है। जानकारी के मुताबिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एसएएफ जैसी विशेष इकाइयों की सेवाएं ली जा सकती हैं। एडीजी या आईजी स्तर के अफसरों के नेतृत्व में करीब 60 से अधिक अफसरों का स्टॉफ काम करेगा। ओल्ड PHQ भवन को कमिश्नर ऑफिस में बदलने का विकल्प है।

The post Police Commissioner System In CG : रायपुर के बाद दुर्ग-भिलाई में भी पुलिस आयुक्त प्रणाली होगी प्रभावी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/02/police-commissioner-system-in-cg-after-raipur-the-police-commissioner-system-will-be-effective-in-durg-bhilai-as-well/feed/ 0 3596
Raipur Collector Gave Instructions : सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश https://shaharsatta.com/2025/09/27/raipur-collector-gave-instructions-strict-instructions-to-all-blocks-to-link-aadhaar-100/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/raipur-collector-gave-instructions-strict-instructions-to-all-blocks-to-link-aadhaar-100/#respond Sat, 27 Sep 2025 05:25:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3527 0 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने आधार आधारित उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gave Instructions)कलेक्टर डॉ. गौरव…

The post Raipur Collector Gave Instructions : सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर गौरव सिंह ने आधार आधारित उपस्थिति, आयुष्मान कार्ड एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gave Instructions)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में आधार आधारित उपस्थिति को लेकर समीक्षा की गई, कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश दिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य, आरबीएसके, यू-विन, एनीमिया मुक्त भारत, कुष्ठ, टीबी, आयुष्मान भारत, एनसीडी आदि की एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयासों के निर्देश दिए गए। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्क्रीनिंग और ऐप में डेटा एंट्री को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। साथ ही ग्रीन पालना ऐप में लंबित एंट्री शीघ्र पूर्ण करने और पौधे की जानकारी ऐप में समय पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर डॉ. सिंह ने सितम्बर माह की प्रगति का पुनः मूल्यांकन कर सभी स्तरों पर ठोस सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एवं स्टॉफ उपस्थित थे।

The post Raipur Collector Gave Instructions : सभी ब्लॉकों को शत-प्रतिशत आधार लिंक करने के सख्त निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/raipur-collector-gave-instructions-strict-instructions-to-all-blocks-to-link-aadhaar-100/feed/ 0 3527
Achievements of Chhattisgarh Housing Board : 6 माह में 435 करोड़ रुपये की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री https://shaharsatta.com/2025/09/27/achievements-of-chhattisgarh-housing-board-record-sale-of-2230-properties-worth-rs-435-crore-in-6-months/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/achievements-of-chhattisgarh-housing-board-record-sale-of-2230-properties-worth-rs-435-crore-in-6-months/#respond Sat, 27 Sep 2025 04:40:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3523 0 अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित शहर सत्ता/रायपुर। (Achievements of Chhattisgarh Housing Board)छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता…

The post Achievements of Chhattisgarh Housing Board : 6 माह में 435 करोड़ रुपये की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित

शहर सत्ता/रायपुर। (Achievements of Chhattisgarh Housing Board)छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं संपदा अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विगत छह माह के दौरान मंडल द्वारा 435 करोड़ रुपये मूल्य की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री के प्रयासों की सराहना की गई।

(Achievements of Chhattisgarh Housing Board)अध्यक्ष ने अधिकारियों को बधाई देते हुए शेष संपत्तियों का विक्रय दिसंबर 2025 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से आवासीय गतिविधियों, निर्माण कार्यों, रिफॉर्म्स तथा अविक्रीत संपत्तियों की बिक्री की समीक्षा की गई। श्री सिंह देव ने मंडल की प्रमुख आवासीय योजनाओं में आर.एम.सी. (रेडी मिक्स कंक्रीट) के उपयोग हेतु बैचिंग प्लांट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि फील्ड स्तर पर उप अभियंता और सहायक अभियंता की अनिवार्य उपस्थिति रहे। साथ ही उप अभियंता से लेकर अपर आयुक्त स्तर तक अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।

वर्क प्रोटोकॉल जल्द जारी करने का आदेश

तकनीकी शाखा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने वर्क प्रोटोकॉल संबंधी आदेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने तथा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जल्द तैयार कर लागू करने के आदेश भी दिए। निर्माण क्षेत्र में नई तकनीक और गाइडलाइन की जानकारी देने के लिए आगामी सप्ताह में अभियंताओं का प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

हाऊसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में ये होंगी सुविधा

अलावा कॉलोनियों में स्कूल बस स्टॉप, कम्युनिटी हॉल का आउटसोर्सिंग प्रबंधन, बॉक्स क्रिकेट, ओपन जिम, ओपन स्पेस का बेहतर उपयोग, बड़ी कॉलोनियों में ओपन एयर थिएटर और आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने की दिशा में भी निर्णय लिया गया।

The post Achievements of Chhattisgarh Housing Board : 6 माह में 435 करोड़ रुपये की 2230 संपत्तियों की रिकॉर्ड बिक्री appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/achievements-of-chhattisgarh-housing-board-record-sale-of-2230-properties-worth-rs-435-crore-in-6-months/feed/ 0 3523
Chief Justice Ramesh Sinha Said : संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन ही एक सच्चे न्यायाधीश की पहचान https://shaharsatta.com/2025/09/27/chief-justice-ramesh-sinha-said-a-balance-of-sensitivity-and-firmness-is-the-hallmark-of-a-true-judge/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/chief-justice-ramesh-sinha-said-a-balance-of-sensitivity-and-firmness-is-the-hallmark-of-a-true-judge/#respond Sat, 27 Sep 2025 04:15:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3518 0 नव नियुक्त सिविल जज प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का समापन सत्र आयोजित शहर सत्ता/रायपुर/बिलासपुर। (Chief Justice Ramesh Sinha Said)छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के विवेकानंद सभागार में…

The post Chief Justice Ramesh Sinha Said : संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन ही एक सच्चे न्यायाधीश की पहचान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 नव नियुक्त सिविल जज प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण का समापन सत्र आयोजित

शहर सत्ता/रायपुर/बिलासपुर। (Chief Justice Ramesh Sinha Said)छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के विवेकानंद सभागार में आज नव नियुक्त सिविल जज (कनिष्ठ वर्ग) प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के समापन सत्र के मौके पर मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय रमेश सिन्हा ने कहा, संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन ही एक सच्चे न्यायाधीश की पहचान है। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने संबोधन में अपने अमूल्य विचार प्रशिक्षु न्यायाधीशों के साथ साझा किए। उन्होंने न्यायिक कार्यप्रणाली में निष्ठा, संवेदनशीलता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के महत्व को रेखांकित किया और युवा न्यायाधीशों को विनम्रता एवं करुणा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव विधि के विद्यार्थी बने रहने का आह्वान किया।

(Chief Justice Ramesh Sinha Said)मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने कहा कि नागरिकों के लिए न्याय प्राप्ति का पहला संपर्क बिंदु न्यायपालिका में प्रवेश स्तर पर न्यायाधीश होते हैं और पक्षकारो की न्यायपालिका के प्रति धारणा प्रायः न्यायालय में न्यायाधीशों के आचरण से ही निर्मित होती है। अतः शिष्टाचार, समयनिष्ठा और करुणा को उनके न्यायिक चरित्र का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होनें कहा कि संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन ही एक सच्चे न्यायाधीश की पहचान है। वे सभी स्मरण रखें कि न्यायाधीशों का पहनावा केवल एक वस्त्र नहीं है, यह समाज द्वारा न्यायाधीशों पर जताए गए विश्वास का प्रतीक है।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल एवं उच्च न्यायालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक द्वारा तथा आभार प्रदर्शन अतिरिक्त निदेशक द्वारा प्रस्तुत किया गया।

The post Chief Justice Ramesh Sinha Said : संवेदनशीलता और दृढ़ता का संतुलन ही एक सच्चे न्यायाधीश की पहचान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/chief-justice-ramesh-sinha-said-a-balance-of-sensitivity-and-firmness-is-the-hallmark-of-a-true-judge/feed/ 0 3518
CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/#respond Sat, 27 Sep 2025 03:43:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3513 0 सीएम बोले-खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ओलंपिक में खेलने वालों को भी 21 लाख देगी सरकार शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnudev Announced)छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक…

The post CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सीएम बोले-खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ओलंपिक में खेलने वालों को भी 21 लाख देगी सरकार

शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnudev Announced)छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है। साथ ही ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण और अनुमोदन, वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव

सीएम साय ने कहा कि 2036 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें।

The post CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/feed/ 0 3513
Tension Between BJP MLA & Collector : कोरबा कलेक्टर को ननकी राम ने बताया हिटलर प्रशासक https://shaharsatta.com/2025/09/25/tension-between-bjp-mla-and-collector-nanki-ram-called-korba-collector-a-hitler-administrator/ https://shaharsatta.com/2025/09/25/tension-between-bjp-mla-and-collector-nanki-ram-called-korba-collector-a-hitler-administrator/#respond Thu, 25 Sep 2025 04:45:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3494 0 बीजेपी के वयोवृद्ध विधायक की शिकायत और चेतावनी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई शहर सत्ता/रायपुर। (Tension Between BJP MLA & Collector)सुशासन में एक बार फिर शासकीय अधिकारी की…

The post Tension Between BJP MLA & Collector : कोरबा कलेक्टर को ननकी राम ने बताया हिटलर प्रशासक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 बीजेपी के वयोवृद्ध विधायक की शिकायत और चेतावनी के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Tension Between BJP MLA & Collector)सुशासन में एक बार फिर शासकीय अधिकारी की कार्यशैली को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक ननकी राम कंवर खुलकर सामने आ गए हैं। लेकिन उनकी चेतावनी और शिकायत के तीन दिन बाद भी कलेक्टर कोरबा अजीत वसंत का कुछ नहीं हुआ है। जबकि कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ उठाई गई आवाज से कोरबा में प्रशासनिक और राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। लेकिन शासन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई के नहीं होने से वरिष्ठों में नाराजगी है।

हालांकि भाजपा ने भी समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है। वरिष्ठ पार्टी नेता की फरियाद के बाद CM विष्णुदेव ने जाँच के बाद कार्रवाई का आश्वासन तो दिया है पर तीन दिन की चेतावनी का क्या..? ननकी राम ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कलेक्टर को नहीं हटाया गया, तो वे धरने पर बैठेंगे। उन्होंने अजीत वसंत को हिटलर प्रशासक बताया है। कलेक्टर पर भ्रष्टाचार और संवैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।

कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत

कलेक्टर अजीत वंसत के कार्यों पर सवाल उठाते हुए 14 बिन्दुओं की जानकारी मुयमंत्री को दिया है। इसमें 40 हजार महिलाओं से हुई ठगी के मामले में केवल एफआईआर लिखने, सिंचाई कॉलोनी रामपुर में स्थित रमेश राठौर के मकान के मकान को बारिश में तोड़ने, मदनपुर कटघोरा के टोल प्लाजा पर टैक्स मांगने वाले कर्मचारियों को जेल भेजने, खनिज न्यास मद से नियम विरुद्ध मुआवजा बांटने, मलगांव और रलिया में फर्जी जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा बांटने, अपनी पत्नी डॉ. रुपल ठाकुर को खनिज न्यास मद से भर्ती करने और लाखों रुपए वेतन लेने से मामले शामिल हैं। इस मामले के सामने आने के बाद शासन प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई है। लोग अपने- अपने अनुसार पत्र के मायने निकाल रहे हैं।

The post Tension Between BJP MLA & Collector : कोरबा कलेक्टर को ननकी राम ने बताया हिटलर प्रशासक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/25/tension-between-bjp-mla-and-collector-nanki-ram-called-korba-collector-a-hitler-administrator/feed/ 0 3494
Chief Minister Vishnudev’s Initiative : सीसरिंगा से महलंग सहसपुर मार्ग के लिए 6.91 करोड़ की मंजूरी https://shaharsatta.com/2025/09/20/chief-minister-vishnudevs-initiative-rs-6-91-crore-approved-for-sisringa-to-mahalang-sahaspur-road/ https://shaharsatta.com/2025/09/20/chief-minister-vishnudevs-initiative-rs-6-91-crore-approved-for-sisringa-to-mahalang-sahaspur-road/#respond Sat, 20 Sep 2025 17:15:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3475 0 कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित परिवहन शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev’s Initiative)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति…

The post Chief Minister Vishnudev’s Initiative : सीसरिंगा से महलंग सहसपुर मार्ग के लिए 6.91 करोड़ की मंजूरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित परिवहन

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev’s Initiative)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि जशपुर जिले को एक और बड़ा तोहफ़ा मिला है। राज्य सरकार ने सीसरिंगा से महलंग होकर सहसपुर तक 6.5 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

बरसात में कीचड़ भरे रास्ते और गर्मियों में धूल से परेशान ग्रामीणों को अब सुविधा और सुरक्षित परिवहन की सौगात मिलेगी। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को होने वाली समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाएंगी। नई सड़क के बनने से क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। किसानों की फसलें और ग्रामीण उत्पाद अब तेजी से बाजार तक पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

राज्य शासन के द्वारा दी गई इस स्वीकृति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सड़क से विकास की गति तेज होगी और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।

The post Chief Minister Vishnudev’s Initiative : सीसरिंगा से महलंग सहसपुर मार्ग के लिए 6.91 करोड़ की मंजूरी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/20/chief-minister-vishnudevs-initiative-rs-6-91-crore-approved-for-sisringa-to-mahalang-sahaspur-road/feed/ 0 3475
NHM Employees’ Strike : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, CM ने किया स्वागत https://shaharsatta.com/2025/09/19/nhm-employees-strike-nhm-employees-strike-ends-cm-welcomes-it/ https://shaharsatta.com/2025/09/19/nhm-employees-strike-nhm-employees-strike-ends-cm-welcomes-it/#respond Fri, 19 Sep 2025 17:48:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3463 प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वापस ली प्रदेशव्यापी हड़ताल शहर सत्ता/रायपुर। (NHM Employees’ Strike)CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों द्वारा…

The post NHM Employees’ Strike : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, CM ने किया स्वागत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए वापस ली प्रदेशव्यापी हड़ताल

शहर सत्ता/रायपुर। (NHM Employees’ Strike)CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों द्वारा हड़ताल समाप्त किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार ने सदैव इस दिशा में ठोस पहल की है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी प्रमुख मांगें पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताते हुए प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस लिए जाने के निर्णय से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कल से प्रदेशभर में एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के इस निर्णय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और मज़बूत होंगी तथा जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।

मुलाकात के दौरान विधायक किरण देव, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ से डॉ अमित मिरी, डॉ रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, दिनेश चंद्र, संतोष चंदेल, प्रफुल्ल पाल, डॉ देवकांत चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

The post NHM Employees’ Strike : एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, CM ने किया स्वागत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/19/nhm-employees-strike-nhm-employees-strike-ends-cm-welcomes-it/feed/ 0 3463
Revenue Minister Tank Ram said : युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता https://shaharsatta.com/2025/09/19/revenue-minister-tank-ram-said-providing-employment-to-the-youth-is-the-first-priority-of-the-government/ https://shaharsatta.com/2025/09/19/revenue-minister-tank-ram-said-providing-employment-to-the-youth-is-the-first-priority-of-the-government/#respond Fri, 19 Sep 2025 04:47:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3442 बलौदाबाजार में 1458 पदों पर 1300 से अधिक युवाओं ने किया आवेदन शहर सत्ता/रायपुर। (Revenue Minister Tank Ram said)‘हम होंगे कामयाब अभियान‘ के तहत 60 और जिला रोजगार कार्यालय से…

The post Revenue Minister Tank Ram said : युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बलौदाबाजार में 1458 पदों पर 1300 से अधिक युवाओं ने किया आवेदन

शहर सत्ता/रायपुर। (Revenue Minister Tank Ram said)‘हम होंगे कामयाब अभियान‘ के तहत 60 और जिला रोजगार कार्यालय से 15 युवाओं को सरकार की रोजगार योजना के तहत मौका मिला है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार दिलाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एआई हब और तकनीकी शिक्षा से रोजगार का नया द्वार खुलेगा।

स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बलौदाबाज़ार में जिला प्रशासन की ओर से आज भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास है कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है।

कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और युवा उपस्थित रहे।

The post Revenue Minister Tank Ram said : युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/19/revenue-minister-tank-ram-said-providing-employment-to-the-youth-is-the-first-priority-of-the-government/feed/ 0 3442
Raipur Police Registered The FIR : जनसंपर्क विभाग के वाहन में तोड़फोड़, ड्रायवर से मारपीट https://shaharsatta.com/2025/09/16/raipur-police-registered-the-fir-public-relations-departments-vehicle-vandalized-driver-assaulted/ https://shaharsatta.com/2025/09/16/raipur-police-registered-the-fir-public-relations-departments-vehicle-vandalized-driver-assaulted/#respond Tue, 16 Sep 2025 06:10:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3404 शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Registered The FIR)राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाकें में राजभवन मोड़ के पास कालीमाता मंदिर के पास जनसंपर्क विभाग के वहान में तोड़फोड़ करते हुए एक…

The post Raipur Police Registered The FIR : जनसंपर्क विभाग के वाहन में तोड़फोड़, ड्रायवर से मारपीट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Registered The FIR)राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाकें में राजभवन मोड़ के पास कालीमाता मंदिर के पास जनसंपर्क विभाग के वहान में तोड़फोड़ करते हुए एक आरोपी ने ड्रायवर के साथ मारपीट की है। जनसंपर्क विभाग के वहां चालक खेमूराम सारथी को बेतहाशा पीटा भी गया है। इस मामले में पुलिस ने सीजी-04 एनएल. 5147 नंबर के कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खेमूराम सारथी 11 सितंबर की रात को विभागीय वाहन सीजी-02 बीसी. 9999 से जनसंपर्क अधिकारी को घर छोड़कर कार्यालय लौट रहा था। रस्ते में एक तेज रफ़्तार कार कार से उसके वहां की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही उसने गाड़ी रोका तभी आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी से उतरा और मारपीट शुरू कर दिया।

(Raipur Police Registered The FIR)पिटाई के बाद आरोपी कार चालक ने सरकारी वाहन में तोड़फोड़ भी किया। पिटाई से चोटिल खेमूराम सारथि ने उपचार के बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाया। समाचार लिखे जाने तक आरोपी कार चालक के सम्बन्ध में कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

The post Raipur Police Registered The FIR : जनसंपर्क विभाग के वाहन में तोड़फोड़, ड्रायवर से मारपीट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/16/raipur-police-registered-the-fir-public-relations-departments-vehicle-vandalized-driver-assaulted/feed/ 0 3404