CGCMO Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgcmo/ Sun, 08 Mar 2026 15:20:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 25वीं किश्त, अब तक 16,237 करोड़ का संबल https://shaharsatta.com/2026/03/08/lakhpati-didi-yojna/ https://shaharsatta.com/2026/03/08/lakhpati-didi-yojna/#respond Sun, 08 Mar 2026 15:20:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4170   जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की ‘महतारी’ अब केवल घर की संचालक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के ऐतिहासिक…

The post 70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 25वीं किश्त, अब तक 16,237 करोड़ का संबल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 


जगदलपुर/रायपुर।
छत्तीसगढ़ की ‘महतारी’ अब केवल घर की संचालक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की नई धुरी बन रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के ऐतिहासिक लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि एक सिंगल क्लिक से अंतरित की। इस किश्त के साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कुल 16,237 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सीधे महिलाओं तक पहुंच चुकी है।

लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट: रसोई से बाजार तक का सफर

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का शुभारंभ कर हितग्राहियों को चाबियां सौंपी।

उद्देश्य: मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने उत्पादों की बिक्री कर महिलाओं को उद्यमी बनाना।

विशेषता: इस पहल से विशेष रूप से पुनर्वासित महिलाओं को जोड़ा गया है, जिन्हें कृषि महाविद्यालय द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

उपस्थिति: कार्यक्रम में विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी और संचालक सुश्री रेणुका श्रीवास्तव की विशेष मौजूदगी रही, जिन्होंने इस नवाचार की रूपरेखा साझा की।

मोदी की गारंटी और साय का सुशासन: 25 महीनों का अटूट विश्वास

मुख्यमंत्री श्री साय ने भावुक होते हुए 10 मार्च 2024 के उस दिन को याद किया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, “हमने वादा किया था कि हर महीने निर्धारित तिथि पर 1000 रुपये पहुंचेंगे। आज 25 महीने पूरे हो चुके हैं और प्रत्येक पात्र महिला के पास 25 हजार रुपये की पूंजी जमा हो चुकी है।” राज्य सरकार ने आगामी वर्ष के लिए 8,200 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट प्रावधान कर इस योजना की निरंतरता पर मुहर लगा दी है।

नक्सलवाद के अंत और विकास का नया अध्याय
मुख्यमंत्री ने बस्तर के बदलते परिदृश्य पर जोर देते हुए कहा कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है।

पुनर्वास: प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत।

अधोसंरचना: ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से बंद स्कूल खुले, बिजली और मोबाइल टावर सुदूर गांवों तक पहुंचे।

महतारी सदन: महिलाओं की सामुदायिक गतिविधियों के लिए 368 सदनों की स्वीकृति, जिनमें से 137 तैयार हो चुके हैं।

सफलता की गूंज: जब हितग्राहियों ने सुनाई अपनी दास्तां
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पांच जिलों की महिलाओं से सीधा संवाद किया, जिनकी कहानियाँ प्रेरणा का स्रोत बनीं

मिथलेश चतुर्वेदी (मोहला-मानपुर): पति के निधन के बाद महतारी वंदन की राशि से ई-रिक्शा खरीदा और अब आत्मनिर्भर हैं।

नीतू साहू (धमतरी): बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू किया।

निधि जायसवाल (सरगुजा): “निधि मेकओवर” के नाम से अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया।

अनीता साहू (GPM): “अनीता सिलाई सेंटर” के जरिए स्वरोजगार की राह चुनी।

लखपति दीदी: 10 लाख का लक्ष्य

महिला सशक्तिकरण का रोडमैप साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है। सरकार का अगला लक्ष्य इस संख्या को 10 लाख तक ले जाना है। साथ ही, रेडी टू ईट फूड निर्माण का कार्य पुनः महिला समूहों को सौंपकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है।

The post 70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची 25वीं किश्त, अब तक 16,237 करोड़ का संबल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/08/lakhpati-didi-yojna/feed/ 0 4170
CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/ https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/#respond Sat, 30 Aug 2025 16:42:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3330 0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन…

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी

शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग CGMSC में तक़रीबन साढ़े 4 सौ करोड़ के कथित दवा घोटाले के आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की महंगी लग्ज़री कारें अब ED के कब्जे में है। दो विदेशी कंपनी ब्रांड मिनी कूपर(पत्नी उपयोग करती थी) और फॉर्चूनर(स्टाफ के लिए थी)पहले ही ED ने बरामद कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक ED को मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा की दो सबसे महंगी गाड़ियों की तलाश थी। खासी मशक्कत के बाद दो दिन पूर्व किसी खेत(फॉर्म हॉउस)में छुपाकर खड़ी की गई मर्सडीज और पोर्शे ED ने खोज निकाला है। नेताजी स्टेडियम स्थित ED दफ्तर ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार की तकरीबन 11 करोड़ की कारें पार्किंग लॉट में कड़ी है।

11 करोड़ की 4 गाड़ियां जब्त

(CGMSC Scam)पोर्शे, मर्सडीज, मिनी कूपर और फॉर्चूनर समेत ED दफ्तर के पार्किंग लॉट में कुल 10 गाड़ियां खुले में कड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक CGMSC घोटाला में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज करने की ख़बरें चर्चा में है। हालांकि ED और ACB-EOW ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा समेत अन्य 6 लोग जेल में हैं।

कैश कितना मिला यह राज है

ED और ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार समेत स्वास्थ्य अफसरों के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस पूरे मामले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का हल्ला भी मचा था। इधर सूत्रों की मानें तो मोक्षित वालों के घर से ED को मात्र 6 लाख कैश मिला था। फ़िलहाल कई सौ करोड़ के घोटाले में तीनों जांच एजेंसियों को अब तक कितना बेहिसाब कैश, जूलरी और अघोषित संपत्ति मिली यह राज ही है। घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैं।

99 के फेर में मोक्षित परिवार

आमतौर पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों में वहां मालिक को पसंदीदा नंबर चाहिए होता है। RTO दफ्तर में खासतौर पर 1 से 9 नंबर की बहुत मांग होती है। वेनिटी नंबर गाड़ियों में रुतबा और रुआब दिखाने स्टेटस सिंबल बन गया है। मजे की बात यह कि अपने बेटे के नाम से शुरू की गई मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा 99 के फेर हैं। वैसे तो एक वक्त था जब 99 नंबर परिवहन विभाग का फेवरेट होता था। मोक्षित कॉर्पोरेशन की सभी गाड़ियों का नंबर CG-07-0099 है।

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/feed/ 0 3330
CHHOLLYWOOD: हीरो को तवज्जो, हीरोइनों की अनदेखी,जब ग्लैमर भारी पड़े टैलेंट पर… https://shaharsatta.com/2025/07/15/chhollywood-heroes-get-importance-heroines-are-ignored-when-glamour-overpowers-talent/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/chhollywood-heroes-get-importance-heroines-are-ignored-when-glamour-overpowers-talent/#respond Tue, 15 Jul 2025 06:00:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2907 ० छालीवुड में एक भी निर्माता ऐसा नहीं, जो ‘राज़ी’, ‘मॉम’ जैसी महिला प्रधान फिल्में बनाए छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री में औसतन महीने में तीन से चार फिल्में बनती हैं,(CHHOLLYWOOD) बावजूद…

The post CHHOLLYWOOD: हीरो को तवज्जो, हीरोइनों की अनदेखी,जब ग्लैमर भारी पड़े टैलेंट पर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

० छालीवुड में एक भी निर्माता ऐसा नहीं, जो ‘राज़ी’, ‘मॉम’ जैसी महिला प्रधान फिल्में बनाए

छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री में औसतन महीने में तीन से चार फिल्में बनती हैं,(CHHOLLYWOOD) बावजूद इसके अब तक छालीवुड में फीमेल एक्ट्रेस की अनदेखी करते हुए इंडस्ट्री को मेल एक्टर्स के लिए समर्पित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में बेहतरीन महिला अभिनेत्रियों की न तो कमी है और न ही प्रदेश में महिला प्रधान विषयों की। बावजूद इसके, बॉलीवुड में श्रीदेवी अभिनीत फिल्म मॉम, आलिया भट्ट अभिनीत राज़ी जैसी कई ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही हैं। कमोबेश बॉलीवुड की तर्ज पर छालीवुड में भी महिला विषयक फिल्में न बनना यह दर्शाता है कि फिल्म निर्माता मेल एक्टर्स को तरजीह देते हैं और फीमेल एक्टर्स को सिर्फ सुंदर गुलदान में रखे फूल की तरह प्रदर्शित करके अपने काम की इतिश्री कर लेते हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ की कुछ उभरती अभिनेत्रियों से शहर सत्ता के कला समीक्षक पुरन किरी ने चर्चा की। उन्होंने क्या कहा, उनके संपादित अंश यहां प्रस्तुत हैं।

ELSA GOSH ACTREES

एल्सा घोष बोलीं ,मैं शोपीस नहीं, किरदार निभाती हूं.

शहर सत्ता/रायपुर।छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने वाली बंगाल की बेटी एल्सा घोष ने महज़ 9 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।(CHHOLLYWOOD) तेलुगु, बंगाली, उड़िया और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 15 वर्षों के अनुभव में वे 20 से अधिक फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं और हर बार उन्होंने दमदार भूमिका निभाई है।
ग्लैमर से आगे अभिनय मैं सिर्फ ग्लैमर का चेहरा नहीं हूं, मैं किरदार में जीती हूं।” एल्सा साफ़ कहती हैं कि वे हमेशा स्पष्ट और ईमानदार काम की प्रक्रिया में विश्वास रखती हैं।
नेपोटिज़्म और राजनीति पर: नेपोटिज़्म हर जगह है, सिर्फ छॉलीवुड में नहीं। लेकिन जीत हमेशा टैलेंट और मेहनत की होती है।”एक्ट्रेस को शोपीस समझे जाने पर: कभी-कभी ऐसा लगता है कि हमें सिर्फ सजावट की चीज़ समझ लिया गया है। गाने और सुंदर कपड़े पहनाने तक ही सीमित कर देते हैं। जबकि एक्ट्रेस उससे कहीं ज़्यादा होती है।छत्तीसगढ़ी सिनेमा की क्वालिटी पर: अगर मुझे पावर मिले, तो सबसे पहले बेहूदी फिल्मों की भीड़ को रोकूंगी। क्वालिटी ज़रूरी है, क्वांटिटी नहीं। 50 खराब फिल्मों के बाद जब कोई अच्छी फिल्म आती है, तब भी लोग नहीं देखते क्योंकि पहले से छवि खराब हो चुकी होती है।पछतावा नहीं, फोकस है: जो हुआ, जैसे हुआ, वह अनुभव था। मैं आज भी सही ट्रैक पर हूं। मैं सिनेमा को सजाने नहीं, संवारने आई हूं।नए कलाकारों के लिए संदेश: सिर्फ काम पर ध्यान दो, पॉलिटिक्स से दूर रहो और मेहनत करते जाओ ,यही रास्ता है आगे बढ़ने का।

ISHIKA YADAV ACTREES

ईशिका यादव का साफ़ कहना ,कॉम्प्रोमाइज़ शब्द मेरे शब्दकोश में नहीं.

छत्तीसगढ़ी फिल्मों की जानी-मानी अदाकारा ईशिका यादव ने इंडस्ट्री में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं। (CHHOLLYWOOD) अब तक उन्होंने 9–10 फिल्मों में अभिनय किया है और हर बार अपनी सादगी और गहराई से दर्शकों को प्रभावित किया है।
आत्मसम्मान सबसे ऊपर: मैं रोल चुनते वक्त आत्म-सम्मान को प्राथमिकता देती हूं। छत्तीसगढ़ का दर्शक सादगी पसंद करता है, इसलिए मैं सोच-समझकर काम करती हूं।
कंप्रोमाइज़ नहीं किया: मैं बहुत स्ट्रिक्ट हूं, इसलिए शायद ही किसी ने कभी कोशिश की हो कि मैं समझौता करूं।
नेपोटिज़्म पर बेबाक राय: यहां काम की कद्र होती है, रिश्तों की नहीं। जो अच्छा करता है, उसे ज़रूर मौका मिलता है।
ग्लैमर डॉल की छवि पर: मैं हमेशा से महिला-केंद्रित फिल्म करना चाहती थी, लेकिन शायद निर्माता रिस्क लेने से डरते हैं।
पछतावे भरे पल: अभिनेत्री बनने के बाद सबसे बड़ा नुकसान ये रहा कि मैं अपने परिवार और संस्कारों से दूर हो गई।
अगर प्रोड्यूसर होतीं तो:लोग सोचते हैं कि प्रोड्यूसर के पास बहुत पावर होती है, पर सच यह है कि सब कुछ उनके हाथ में नहीं होता।
नए कलाकारों को सलाह: बोलो जो सही है, ईमानदारी से काम करो और बेशरम बनो , वरना इंडस्ट्री तुम्हें कमजोर समझेगी।
आख़िरी बात: मैं अपने काम से प्यार करती हूं। किसी को परेशान नहीं किया। बस इतना चाहती हूं कि लोग जुड़ें, लेकिन परेशान न करें। हमारी इंडस्ट्री बहुत अच्छी है ,बस आपसी जलन और खींचतान खत्म करनी होगी।

RAAYA DINGORIYA ACTREES

राया डिंगोरिया ने कहा ,मुझे एक्टिंग से प्यार नहीं, लत है.

बॉलीवुड और छॉलीवुड(CHHOLLYWOOD) की चमकती अदाकारा राया डिंगोरिया का फिल्मी सफर  सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि ज़िद, जुनून और खुद पर भरोसे का उदाहरण है।
सपना नहीं था, आज पैशन है: राया बताती हैं कि उन्होंने कभी एक्टिंग का सपना नहीं देखा था। परिवार की सख़्ती के बीच जब उन्हें पहला विज्ञापन मिला, तो किस्मत ने दरवाज़ा खोला। उसके बाद ‘कुंडली भाग्य’, ‘प्रोफेसर पांडे के पांच परिवार’ जैसे टीवी शो और वेब सीरीज़ के ज़रिए अभिनय की शुरुआत हुई और फिर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कदम रखा। आज वे अपनी तीसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
कहानी मायने रखती है, नहीं कि कैसे दिख रही हूं: मैं वही रोल चुनती हूं जो मुझे भीतर से चुनौती दे। किरदार में डूबना मेरे लिए सबसे ज़रूरी है।
कंप्रोमाइज़ से दूरी: अब तक कभी कंप्रोमाइज़ नहीं किया। मैं कम लेकिन दमदार प्रोजेक्ट चुनती हूं, सतर्क रहती हूं।
नेपोटिज़्म पर राय: हर सेक्टर में नेपोटिज़्म है। लेकिन मुझे जो भी मिला, वह या तो ऑडिशन या काम देखकर मिला।
ग्लैमर डॉल टैग से दूरी: छॉलीवुड में मुझे जो रोल मिले, वे सशक्त किरदारों पर आधारित रहे हैं। मुझे कभी शोपीस नहीं बनाया गया।
अंतिम मंत्र: मेहनत करो और इतनी ज़िद रखो कि खुद भगवान भी न रोक सकें। सफलता का शॉर्टकट नहीं होता। जो लोग सफर को एंजॉय करते हैं, मंज़िल उन्हीं को मिलती है।
पहचान क्या चाहती हैं: मैं चाहती हूं कि लोग मुझे एक बेहतरीन कलाकार और एक अच्छे इंसान के रूप में याद करें। क्योंकि अच्छा इंसान बनना सबसे ज़रूरी है , बाकी सब पीछे पीछे आता है।

 

The post CHHOLLYWOOD: हीरो को तवज्जो, हीरोइनों की अनदेखी,जब ग्लैमर भारी पड़े टैलेंट पर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/chhollywood-heroes-get-importance-heroines-are-ignored-when-glamour-overpowers-talent/feed/ 0 2907
Editorial by sukant rajput: ख़त्म होती पवित्रता  https://shaharsatta.com/2025/07/08/editorial-by-sukant-rajput-purity-is-vanishing/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/editorial-by-sukant-rajput-purity-is-vanishing/#respond Tue, 08 Jul 2025 05:50:45 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2845 सम्पादिकी सुकांत राजपूत  शहरसात्ता/ रायपुर. कुछ समय पहले तक यह सोचा भी नहीं जा सकता था कि कोई आईएएस अधिकारी गिरफ्तार हो जाएगा। भारत में अधिकारी गिरफ्तार नहीं होते थे।…

The post Editorial by sukant rajput: ख़त्म होती पवित्रता  appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सम्पादिकी सुकांत राजपूत 
Sukant Rajput (Editor in Chief)

शहरसात्ता/ रायपुर. कुछ समय पहले तक यह सोचा भी नहीं जा सकता था कि कोई आईएएस अधिकारी गिरफ्तार हो जाएगा। भारत में अधिकारी गिरफ्तार नहीं होते थे। घोटालों में नेता बदनाम होते थे या पकड़े जाते थे। अधिकारी बेदाग रहते थे। बोफोर्स से लेकर चारा घोटाले और संचार से लेकर आदर्श घोटाले तक किसी अधिकारी के पकड़े जाने की शायद ही मिसाल हो। कोयला घोटाले में जरूर एक आईएएस फंसे थे लेकिन अदालत ने उनको भी बरी कर दिया है। परंतु अब आए दिन किसी न किसी अधिकारी के गिरफ्तार होने की खबर आती है। अकेले झारखंड में तीन आईएएस अधिकारी अभी जेल में हैं। विनय चौबे और छवि रंजन कार्यरत आईएएस हैं और अमित प्रकाश रिटायर हैं। ये तीनों किसी न किसी मामले में जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले ही लंबा समय जेल में बिता कर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल जमानत पर छूटी हैं।

उधर ओडिशा ने 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए आईएएस अधिकारी धीमान चकमा को गिरफ्तार किया गया है। उनको घर से 37 लाख रुपए नकद मिले। वे जेल में बंद हैं। ओडिशा में ही राजस्व सेवा के एक अधिकारी जो ईडी के डिप्टी डायरेक्टर थे उनको भी घूस लेते गिरफ्तार किया गया। छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और रानू साहू को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को हाल ही में जमानत मिली है। लेकिन पूर्व आईएएस अभी जेल में बंद हैं उनको जमानत नहीं मिली है। इस बीच रानू साहू को आईएएस पति जयप्रकाश मौर्य को भी कोयला घोटाले में आरोपी बनाया गया है। यह सिर्फ झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल राज्यों का मामला नहीं है। बिहार में भी आईएएस अधिकारी संजीव हंस जेल में बंद हैं। यह बिल्कुल नई परिघटना है। इसका एक नतीजा यह हुआ है कि नेताओं की तरह अधिकारियों की छवि भी आम लोगों की नजर में खराब हो रही है।

The post Editorial by sukant rajput: ख़त्म होती पवित्रता  appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/editorial-by-sukant-rajput-purity-is-vanishing/feed/ 0 2845
BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/#respond Tue, 08 Jul 2025 02:49:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2823 हर सपना चमकता नहीं, कुछ जले हुए किस्सों से भी भरा होता है… शहरसात्ता/मुंबई. (Bollywood) मुंबई सपनों का शहर, जहाँ हर दिन कोई न कोई लड़की अपने सपनों की गठरी…

The post BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

हर सपना चमकता नहीं, कुछ जले हुए किस्सों से भी भरा होता है…

शहरसात्ता/मुंबई. (Bollywood) मुंबई सपनों का शहर, जहाँ हर दिन कोई न कोई लड़की अपने सपनों की गठरी लेकर स्टेशन पर उतरती है। उनमें से एक बनना चाहती है सुपरस्टार, कोई बनना चाहती है रोल मॉडल। लेकिन इस चमकती दुनिया के पीछे एक अंधेरा भी है कास्टिंग काउच।

Casting director /Neha singhania

कास्टिंग डायरेक्टर नेहा सिंघानिया, जो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सशक्त वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, जब कोई नई लड़की इंडस्ट्री में आती है, तो हम नहीं जानते कि वो किन हालातों से गुज़र कर यहां तक पहुंची है। क्या उसको फैमिली का सपोर्ट है? क्या वो घर से भागकर आई है? क्या वो आर्थिक रूप से सक्षम है? ये हम कभी नहीं जानते.

नेहा ने खास तौर पर कास्टिंग काउच जैसे ट्रैप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किस तरह लड़कियों को प्राइवेट ऑडिशन के नाम पर होटल रूम में बुलाया जाता है, और वहां उन्हें कहा जाता है

इंडस्ट्री में काम ऐसे ही मिलता है, अगर एडजस्ट नहीं किया, तो चांस नहीं मिलेगा…

लेकिन नेहा सिंघानिया का साफ संदेश है 

“डरो नहीं, रुको नहीं, झुको नहीं! टैलेंट की हमेशा वैल्यू होती है, न कि किसी समझौते की।”

उन्होंने लड़कियों को यह भी सलाह दी 

👉 ऐसे किसी कॉल पर भरोसा न करें जहाँ जगह साफ़ न बताई गई हो।

👉 किसी ऑडिशन या मीटिंग पर अकेले न जाएँ।

👉 किसी भरोसेमंद व्यक्ति को लोकेशन की जानकारी दें।

👉 ज़रूरत पड़े तो पुलिस या महिला आयोग की मदद लेने में हिचकिचाएँ नहीं।

नेहा का यह वीडियो न सिर्फ़ हिम्मत देने वाला है, बल्कि इंडस्ट्री के काले सच को बेनकाब करता है। वह कहती हैं,

यह इंडस्ट्री मेहनत की भूखी है, मजबूरी की नहीं।

अगर आप सपनों के शहर में हैं, तो खुद को टूटने न दें। संघर्ष हर किसी के हिस्से आता है, लेकिन अपनी अस्मिता और आत्म-सम्मान को कभी गिरवी न रखें। ये दुनिया आपकी मेहनत से ही आपको पहचान देगी।

The post BOLLYWOOD: मुंबई बॉलीवुड कास्टिंग काउच का कड़वा सच: नेहा सिंघानिया ने दिखाई राह, कहा,टैलेंट की कद्र है, समझौते की नहीं! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/mumbai-the-bitter-truth-of-bollywood-casting-couch-neha-singhania-showed-the-way-said-talent-is-valued-not-compromise/feed/ 0 2823
Snake Bites Increases During Monsoon : भारत में सर्वाधिक मौतों के जिम्मेदार है ये चार सांप https://shaharsatta.com/2025/07/02/snake-bites-increases-during-monsoon-these-four-snakes-are-responsible-for-most-deaths-in-india/ https://shaharsatta.com/2025/07/02/snake-bites-increases-during-monsoon-these-four-snakes-are-responsible-for-most-deaths-in-india/#respond Wed, 02 Jul 2025 07:23:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2750 0 मानसून में सांप काटने का जोखिम ज्यादा, जशपुर, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा और कोरबा में सर्पदंश के ज्यादा मामले शहर सत्ता/रायपुर। (Snake Bites) भारत में 4 सांप ऐसे हैं, जो…

The post Snake Bites Increases During Monsoon : भारत में सर्वाधिक मौतों के जिम्मेदार है ये चार सांप appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मानसून में सांप काटने का जोखिम ज्यादा, जशपुर, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा और कोरबा में सर्पदंश के ज्यादा मामले

शहर सत्ता/रायपुर। (Snake Bites) भारत में 4 सांप ऐसे हैं, जो सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें सबसे ज्यादा जानलेवा कोबरा, रसेल वाइपर, करैत और सॉ-स्केल्ड वाइपर हैं। छत्तीसगढ़ में, खासकर जशपुर जिले के तपकरा और पत्थलगांव जैसे क्षेत्रों में, सर्पदंश के मामले अक्सर सामने आते हैं। मानसून के मौसम में, सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि वे अपने बिलों से बाहर निकलकर पानी की तलाश में आते हैं। सर्पदंश से बचने के लिए, जागरूकता की कमी और ओझा-बैगा के चक्कर में पड़ने से बचना चाहिए और तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के सर्पलोक में पिछले 3 साल में सर्पदंश से 96 मौतें दर्ज की गई हैं। बिलासपुर में 431 मौतें हुईं हैं।

भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, (Snake Bites)भारत में हर साल 30-40 लाख लोग छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का शिकार बनते हैं, जिसमें से 50 हजार से ज्यादा की जान चली जाती है। यह आंकड़ा दुनिया भर के सर्पदंश से होने वाली मौतों का आधे से ज्यादा है। चौंकाने वाली बात ये है कि सिर्फ 30% पीड़ित ही हॉस्पिटल पहुंच पाते हैं। सांप काटने के अधिकांश मामले मानसून में ही सामने आते हैं।

FILE PHOTO

सर्पदंश की महत्वपूर्ण बातें

0 जागरूकता-
सर्पदंश के बाद, तुरंत अस्पताल जाना चाहिए, झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
0 उपलब्धता-
छत्तीसगढ़ के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश के इलाज के लिए एंटीवेनम (एंटीस्नेक वेनम) उपलब्ध है।
0 समय-
सांप काटने के बाद, जितना जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।
0 सावधानियां-
सांप के काटने पर, उस जगह को हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए, और गहने या अन्य कोई सामान पहने हुए हैं तो उसे उतार देना चाहिए।
0 पहचान-
सांप के रंग और आकार को देखने और याद रखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि डॉक्टर को इलाज करने में आसानी हो।
0 घायल को क्या करें-
घायल को शांत रखें, उसे शारीरिक गतिविधि न करने दें, और घाव को साफ पानी और साबुन से धोएं।

सदन में उठ चूका है हैरान करने वाला मामला

बिलासपुर विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में सवाल उठा चुके हैं (Snake Bites)सर्पदंश से मौत और उनके मुआवजे का। विधायक भावना बोहरा का कहना है कि सर्पदंश के बाद एंटी वेनम सिर्फ जिला चिकित्सालय में है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम नहीं है. जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के मुताबिक सभी अस्पतालों में एंटी वेनम है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में नाग लोग जशपुर है लेकिन हैरानी हो रही है कि बिलासपुर में 400 से ज्यादा लोग सर्पदंश से मौतें हो रही है। लगता है नागलोक की पहचान बदल रही है।

भारत में ये चार सांप हैं मौत के जिम्मेदार

भारत में 4 सांप ऐसे हैं, (Snake Bites)जो सबसे ज्यादा मौतों के लिए जिम्मेदार हैं। इसमें कोबरा का न्यूरोटॉक्सिक जहर सांस लेने की प्रक्रिया को रोक देता है। वहीं रसेल वाइपर का हीमोटॉक्सिक जहर खून को जमाता है और अंदरूनी ब्लीडिंग की वजह बन सकता है। सॉ-स्केल्ड वाइपर और करैत इन चार भारतीय साँपों से सर्वाधिक मौतें होती हैं।

The post Snake Bites Increases During Monsoon : भारत में सर्वाधिक मौतों के जिम्मेदार है ये चार सांप appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/02/snake-bites-increases-during-monsoon-these-four-snakes-are-responsible-for-most-deaths-in-india/feed/ 0 2750
Editorial by sukant rajput:गैजेट की गुलामी https://shaharsatta.com/2025/07/01/editorial-by-sukant-rajput-slavery-of-gadgets/ https://shaharsatta.com/2025/07/01/editorial-by-sukant-rajput-slavery-of-gadgets/#respond Tue, 01 Jul 2025 15:04:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2747   संपादकीय•सुकांत राजपूत उपकरणों के द्वारा, टीवी – मोबाइल से पता नहीं कितने विचार रोज हमारे मन तक पहुंच रहे हैं। कुछ विचार हमें निराश कर देते हैं। जो हमें…

The post Editorial by sukant rajput:गैजेट की गुलामी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

संपादकीय•सुकांत राजपूत

उपकरणों के द्वारा, टीवी – मोबाइल से पता नहीं कितने विचार रोज हमारे मन तक पहुंच रहे हैं। कुछ विचार हमें निराश कर देते हैं। जो हमें निराश कर देते हैं। ऐसे विचारों से बचें। अच्छे विचार हमारे जीवन में दिव्यता ला सकते हैं। (Editorial by sukant rajput) अगर हमारी संगति सकारात्मक और सात्विक है तो जीवन में उन्नति जरूर मिलेगी। खुद की, अपने परिजनों की और मित्रों की उन्नति के लिए बहुत आवश्यक भी है। लेकिन आज की पीढ़ी और उनकी मित्रमंडली उपकरणों से मिल रही ज्यादातर बुरी और कमतर अच्छी विचारधाराओं में उलझकर रह गई है। किशोर मन विचलित हो रहा है और सब कुछ जानने उसे महसूस करने के लिए तत्पर भी है। कोलकाता व्यभिचार में लिप्त आरोपियों की मनोदशा भी उपकरणों की उत्तेजना का ही परिणाम है। यहां संगती और सत्संग भी अहम् भूमिका में है।

हमें अपनी आत्मा पर दो बार काम करना चाहिए- सोने के पहले, उठने के बाद। फिर शरीर पर चार बार काम करना चाहिए- स्नान, पूजन, भोजन, शयन के समय। लेकिन मन पर प्रतिपल काम करना पड़ेगा। मन का मामला ऐसा है कि आपने जरा-सा मौका दिया तो मन काम दिखा जाएगा। सवाल उठता है मन पर प्रतिपल किन बातों का काम किया जाए। मन का संयम और शरीर की सावधानी- इससे आप ठीक हो जाएंगे। लेकिन

के प्रभाव से बीमार हुए तो इलाज आप ही को करना पड़ेगा। क्योंकि मन जो भीतर करता है, ये बाहर किसी को तभी पता चलता है जब घृणित कार्य के बाद परिणाम सामने होता है।

भारत में रात को सोने के पहले 80% लोग उपकरणों का उपयोग करते हैं और जब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट हाथ से गिर जाता है, तब सोते हैं। 10 से 11 के बीच सोना सबसे अच्छा है। सोते समय और उठने के तुरंत बाद भी हमें उपकरणों से दूरी बनाए रखना चाहिए। उपकरण हमारे भीतर की जैविक घड़ी को बिगाड़ रहा है। इन्हीं वजहों से तो हम चिड़चिड़े हो रहे हैं। इसको अंग्रेजी में सर्केडियन रिदम कहते हैं। यह अच्छे-अच्छों का बिगड़ा हुआ है। अगर आप देर रात तक जाग रहे हैं, तो आपकी जैविक घड़ी गड़बड़ाएगी। दिनभर हम कामकाज, रिश्तों का दबाव लेते हैं और फिर उपकरणों के ब्लैक होल में समाते जाते हैं। स्वाभिक है ऐसे में रिश्ते और विचार आपके उपकरणीय यंत्रों के स्वादानुसार ही आएंगे।

The post Editorial by sukant rajput:गैजेट की गुलामी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/01/editorial-by-sukant-rajput-slavery-of-gadgets/feed/ 0 2747
Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/ https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/#respond Mon, 30 Jun 2025 09:07:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2741 शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई…

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर. (Chhollywood) कोरबा से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विवेक चंद्रा ने भिलाई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान नेहरू हाउस में थिएटर प्ले की तैयारी शुरू की। पढ़ाई के साथ-साथ रंगमंच के प्रति जुनून ने उन्हें एक अलग दिशा दी। प्रथम श्रेणी में इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने अपने सपनों की उड़ान के लिए मुंबई का रुख किया।
एक्टर मॉडल विवेक चंद्रा

मुंबई में कई टीवी सीरियल्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, जहां निर्देशक अभिषेक सिंह ने उन्हें भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग दिया। क्राइम पेट्रोल से उन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद एंड टीवी पर आने वाले धारावाहिक भीमराव अंबेडकर में उन्होंने ज़मींदार की भूमिका निभाई। स्टार भारत के लोकप्रिय धारावाहिक राधा-कृष्ण सहित कई सीरियल्स में उन्होंने अहम किरदार निभाए।

फिल्मों की दुनिया में उनका पहला बड़ा कदम 2022 में सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड की सुपरहिट फिल्म मिस्टर मज़नू से हुआ, जिसमें उन्होंने लीड विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद रक्षणम, ए दादा रे, और तही मोर आशिकी जैसी फिल्मों में लगातार काम करते रहे। कई म्यूज़िक एल्बम में भी उनकी दमदार मौजूदगी देखी गई।

उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें निर्देशक सतीश जैन की बहुचर्चित फिल्म मोर छैंया भुइयाँ 3 में अभिनय का अवसर मिला। इस फिल्म को उन्होंने प्रशिक्षण की तरह लिया, जहाँ सतीश जैन सर के मार्गदर्शन में उन्होंने अभिनय की गहराइयों को महसूस किया। इस दौरान उन्हें अलेक चौधरी, अमित शर्मा, सुनील साहू, भूपेंद्र चंदनिया, अशोक गौर और सलीम चाचा जैसे कलाकारों का भरपूर सहयोग मिला।

विवेक चंद्रा को उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें इस प्रोडक्शन हाउस के साथ और भी बेहतर काम करने का अवसर मिलेगा। उनके सफर से यह स्पष्ट होता है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी मंज़िल को पाया जा सकता है।

The post Chhollywood: साधारण शुरुआत से सुपरहिट फिल्मों तक, ये है स्टार विवेक चंद्रा का असली सफर… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/30/chhollywood-from-humble-beginnings-to-superhit-films-this-is-the-real-journey-of-star-vivek-chandra/feed/ 0 2741
Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/ https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/#respond Thu, 26 Jun 2025 12:00:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2702 शहर सात्ता/रायपुर। हास्य कविता के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले (padma shri surendra dubey) पद्मश्री सम्मानित कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। जानकारी के…

The post Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सात्ता/रायपुर। हास्य कविता के अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले (padma shri surendra dubey) पद्मश्री सम्मानित कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके बाद उन्हें रायपुर स्थित ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने की है।

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश और दुनिया भर में अपनी हास्य और व्यंग्य से भरपूर कविताओं के लिए पहचाने जाते थे। उनके द्वारा मंचों पर प्रस्तुत की गई रचनाएं आम जनता के दिलों को गुदगुदाती ही नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश भी देती थीं।उनके निधन से साहित्य और मंचीय कविता के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। देशभर के कवि और साहित्यकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

श्रद्धांजलि

डॉ. सुरेंद्र दुबे को हम सभी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि। आपकी कविताएं, आपकी मुस्कान, और आपकी आवाज़ हमेशा ज़िंदा रहेगी।

The post Padma Shri Surendra Dubey: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन हास्य के मंच पर छाई शोक की लहर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/26/padma-shri-surendra-dubey-passed-away-a-wave-of-grief-spread-on-the-comedy-stage/feed/ 0 2702
Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/ https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/#respond Mon, 23 Jun 2025 15:51:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2685 शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने…

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण यह ऐतिहासिक लॉन्च रुक गया। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने इस पर दुख जताते हुए बताया कि फिल्म को जानबूझकर रोका गया, जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो विवाद का कारण बने।

सर्टिफिकेट पर रोक 

फिल्म का सिर्फ नाम जानकी है, इसका रामायण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। (Chhollywood) इसके बावजूद सेंसर बोर्ड ने धार्मिक संवेधनशीलता का हवाला देते हुए सर्टिफिकेट रोक दिया। मोहित साहू ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी थीं, थिएटर बुकिंग, प्रमोशन, और वितरण तक का काम हो चुका था।

सेंसर मिल चुका है?

अब जब सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूबर और पोर्टल दावा कर रहे हैं कि जानकी को सेंसर मिल चुका है लेकिन स्क्रीन नहीं मिली, इस पर निर्माता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मोहित साहू ने कहा

कोई भी निर्माता ऐसा नहीं करेगा कि सेंसर मिल जाए और फिर भी रिलीज़ न करे। ये झूठे आरोप हैं। जो भी यह दावा कर रहा है, वह प्रमाण दे, वरना यह एक ईमानदार निर्माता की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है.

मोहित साहू ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई

फिल्म के समर्थन में आम दर्शकों से लेकर फिल्म प्रेमियों तक आवाज़ उठ रही है। (Chhollywood) एन माही फिल्म् प्रोडक्शन के करता धर्ता मोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीमंडल, विधायकों और महापौरों से अपील की है कि फिल्म को देखकर उसका सच समझा जाए और सेंसर की प्रक्रिया में मदद की जाए।

सेंसर प्रक्रिया से जुड़े नितिन ग्वाला कहते है

सेंसर रुका हुआ है क्योंकि कुछ सदस्यों को शक है कि फिल्म में रामायण से जुड़े दृश्य हैं,जबकि हकीकत में फिल्म सिर्फ एक मजबूत कहानी है जिसका नाम ‘जानकी’ है, न कि कोई धार्मिक चित्रण।

इंडस्ट्री से जुड़े लोंगो का कहना है 

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग का सपना है जो पूरे भारत में पहचान बनाने जा रही थी। इस सपने को समर्थन और न्याय मिलना चाहिए।

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/feed/ 0 2685