Nikhil Vishvakarma, Author at शहर सत्ता https://shaharsatta.com/author/nikhil-vishvakarma/ Mon, 17 Mar 2025 11:29:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/ https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/#respond Mon, 17 Mar 2025 11:29:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1491   शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल (Umesh Patel) ने आज सदन में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में कुल 153 उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रश्न…

The post उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल (Umesh Patel) ने आज सदन में रायगढ़ जिले के सारंगढ़ में कुल 153 उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया। प्रश्न काल में उमेश पटेल ने उद्योगों को लागत पूंजी अनुदान के बकाया की जानकारी मांगी थी। लिखित जवाब मिलने के बाद पटेल ने सदन में कहा कि पिछले कार्यकाल के 19 मामला पेंडिंग है, और इस कार्यकाल के 35 मामले लंबित हैं। इस पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को अनुदान का बकाया 423 करोड़ रुपये मार्च तक भुगतान करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : विधानसभा में होली…सीएम विष्णुदेव और डॉ. रमन ने बजाय नंगाड़ा, विधायकों ने गाए फागगीत…

दअरसल विपक्षीय सदस्य उमेश पटेल (Umesh Patel) ने उद्योग मंत्री से  सवाल किया था कि “क्या वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत वर्ष 2023 से 10/2/2025 तक किन-किन उद्योगों को कितना लागत पूंजी अनुदान स्वीकृत किया गया है ? जिसके लिखित जवाब में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि रायगढ़ एवं सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत वर्ष 2023 से 10/2/2025 तक कुल 153 उद्योगों को कुल राशि रु. 77,27,81,098.00 ( सतहत्तर करोड़ सत्ताईस लाख इक्यासी हज़ार अनठानबे) लागत पूंजी अनुदान स्वीकृत किया गया है।

वहीं पटेल (Umesh Patel) ने आगे पूछा कि इनमें से कितने उद्योगों को कुल कितनी राशि का लागत पूंजी अनुदान वितरित किया जाना शेष है? शेष अनुदान की राशि कब तक वितरित की जावेगी, उद्योगवार जानकारी देवें। जिसके जवाब में मंत्री ने बताया कि इनमें से कुल 109 उद्योगों को राशि रु. 52,64,32,291.00 (बावन करोड़ चौसठ लाख बत्तीस हज़ार दो सौ इन्क्यानबे ) लागत पूंजी अनुदान वितरित किया जाना शेष है। शासन से बज़ट आबंटन उपरांत शेष अनुदान की राशि वितरित की जावेगी। सवाल जवाब के बीच ही मंत्री ने पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को अनुदान का बकाया 423 करोड़ रुपये मार्च तक भुगतान करने की घोषणा कर दी।

The post उमेश ने उठाया सारंगढ़ में उद्योगों के बकाया भुगतान का मुद्दा, प्रदेशभर में भुगतान का हुआ ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/17/umesh-raised-the-issue-of-pending-payments-of-industries-in-sarangarh-payment-was-announced-across-the-state/feed/ 0 1491
तस्वीरें : विधानसभा में होली…सीएम विष्णुदेव और डॉ. रमन ने बजाय नंगाड़ा, विधायकों ने गाए फागगीत… https://shaharsatta.com/2025/03/12/photos-holi-in-the-assembly-cm-vishnudev-and-dr-raman-played-the-drums-mlas-sang-phaag-songs/ https://shaharsatta.com/2025/03/12/photos-holi-in-the-assembly-cm-vishnudev-and-dr-raman-played-the-drums-mlas-sang-phaag-songs/#respond Wed, 12 Mar 2025 13:36:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1477 शहरसत्ता / रायपुर। विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम…

The post तस्वीरें : विधानसभा में होली…सीएम विष्णुदेव और डॉ. रमन ने बजाय नंगाड़ा, विधायकों ने गाए फागगीत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसत्ता / रायपुर। विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखी।

ये भी पढ़ें : विधानसभा की आसंदी से बराबर न्याय कर रहे अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…विपक्ष को भरपूर मौका..और चूक पर सरकार को फटकार…

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख मुरली बजाए, छोटे से श्याम कन्हैया गीत की मधुर प्रस्तुति दी। विधायक अनुज शर्मा ने का तैं मोला मोहिनी डाल दिये रे और रंग बरसे गीत गाकर समां बांध दिया। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने फागुन मस्त महीना और चना के डार राजा गीत गुनगुनाया। विधायक दिलीप लहरिया ने नदिया के पार म, कदली कछार म गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक रामकुमार यादव और श्रीमती चातुरी नंद ने भी फाग गीतों से समां बांधा।

लोकप्रिय कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी हास्य और होली की रंगीन कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा राकेश तिवारी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. सुरेंद्र दुबे, राकेश तिवारी व उनकी टीम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक अजय चंद्राकर, धर्मलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, धर्मजीत सिंह, मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला, संदीप साहू, गुरु खुशवंत साहेब, भैयालाल राजवाड़े, ईश्वर साहू, कुंवर सिंह निषाद, रिकेश सेन, रामकुमार यादव, भावना बोहरा, योगेश्वर राजू सिन्हा, अटल श्रीवास्तव, ललित चंद्राकर सहित विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

The post तस्वीरें : विधानसभा में होली…सीएम विष्णुदेव और डॉ. रमन ने बजाय नंगाड़ा, विधायकों ने गाए फागगीत… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/12/photos-holi-in-the-assembly-cm-vishnudev-and-dr-raman-played-the-drums-mlas-sang-phaag-songs/feed/ 0 1477
विधानसभा की आसंदी से बराबर न्याय कर रहे अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…विपक्ष को भरपूर मौका..और चूक पर सरकार को फटकार… https://shaharsatta.com/2025/03/11/speaker-dr-raman-singh-is-doing-equal-justice-from-the-chair-of-the-assembly-ample-opportunity-to-the-opposition-and-reprimanding-the-government-for-its-mistakes/ https://shaharsatta.com/2025/03/11/speaker-dr-raman-singh-is-doing-equal-justice-from-the-chair-of-the-assembly-ample-opportunity-to-the-opposition-and-reprimanding-the-government-for-its-mistakes/#respond Tue, 11 Mar 2025 11:06:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1470 शहर सत्ता / रायपुर। छतीसगढ़ विधानसभा (Dr Raman Singh) का बजट सत्र चल रहा है। सत्र का आगाज़ 24 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ। जहां 3…

The post विधानसभा की आसंदी से बराबर न्याय कर रहे अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…विपक्ष को भरपूर मौका..और चूक पर सरकार को फटकार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छतीसगढ़ विधानसभा (Dr Raman Singh) का बजट सत्र चल रहा है। सत्र का आगाज़ 24 फरवरी 2025 को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ। जहां 3 मार्च को सूबे के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार का बजट पेश किया। वहीं सदन में अब तक विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार से महत्वपुर्ण मामलों पर तीखे सवाल किए है।

ये भी पढ़ें : सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती

बजट सत्र में अब तक की कार्यवाही को अगर देखा जाए तो विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह “आसंदी” से सदन के सदस्यों के साथ न्याय करते नज़र आए है। सदन में विपक्ष को बराबर बोलने का समय मिला, उनके मुद्दों पर खुद उन्होंने सरकार के मंत्रीयों को पितृत्व भाव से डांट फ़ाटकार सदन में स्पष्ट और पूर्ण जवाब भी दिलवाए। वहीं सरकार को भी कई मर्त्तबा चुकने पर फटकार लगाई है। वहीं सदन में गंभीर चर्चाओं को पूर्ण कराने और हास परिहास के साथ सदन का संचालन भी उनके द्वारा बाखूबी किया जा रहा है। जिसके कई उदाहरण देखने को मिलते है।

देरी से सुचना पर दिए कार्यवाही के निर्देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल शुरू ही हुआ था तभी स्पीकर डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ. देवचरण सिंह मधुकर के निधन की सूचना दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री, स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष समेत सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस दौरान निधन सूचना में देरी पर विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में सवाल उठाए। जिस पर सदन के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी देर से निधन सूचना मिलने पर तीखी नाराजगी जताई। जब की इसके पहले ही उन्होंने देर से सुचना, जवाब मिलने को आपत्तिजनक बताया था। अब की बार विधनसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने दोषी अफसरों पर कार्रवाई के लिए सरकार को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही कार्रवाई से इसी सत्र में सदन को अवगत कराने के लिए भी कह दिया है।

“आप धैर्य रखिए” मंत्री जी जवाब दे रहे है…

स्वास्थ्य विभाग में रिएजेंट सहित उपकरण और सामग्री खरीदी में करोड़ों के घोटाले से जुड़ा सवाल सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा था। सवाल-जवाब के बीच ही विधायक अजय चंद्राकर और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई। सवाल के अनुरुप जवाब ना आने पर विधायक चंद्राकर भड़कते हुए बोल गए कि “भाषण के बजाय सवालों का साफ-साफ जवाब दें।” वरिष्ठ विधायक और पहली बार विधायक चुनकर सीधे मंत्री बने श्याम बिहारी जायसवाल के बीच नोंक-झोंक होते देख विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने सदन के सदस्य अजय चंद्राकर से दो टूक में कहा कि “आप धैर्य रखिए…मंत्री जी सवालों का जवाब दे रहे हैं।”

महंत को दिया एक हफ़्ते का समय

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे ही दिन नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रायपुर जिले के अभनपुर में मुआवजा घोटाले पर जानकारी मांगी थी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के अनभिज्ञता जताने पर महंत नाराज हुए थे। महंत ने कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछा था, मगर राजस्व मंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तब महंत इस बात से नाराज थे कि काफी समय पहले सवाल लगाने के बाद भी राजस्व मंत्री के पास कोई जानकारी नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा था कि अगली बार जब भी राजस्व विभाग का प्रश्नकाल होगा, उस दिन सबसे पहले इस पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बाद 12 वें दिन राजस्व विभाग के प्रश्नकाल के चलते पहला सवाल चरणदास महंत का था।

प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान जवाबों का पुलिंदा दिखाते हुए खींचा कि पांच मिनट पहले राजस्व विभाग ने जवाब भेजा है, अब इसे कैसे पढ़कर मैं सवाल पुछूंगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने राजस्व विभाग के इस आचरण पर चिंता जताई और कहा कि 25 फरवरी को मैंने खासतौर से निर्देश दिया था कि टाईम पर जानकारी मुहैया करा दी जाए, मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने व्यवस्था देते हुए सभी विभागों से कहा कि वे सही समय पर जानकारी सदस्यों को दी जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्व मंत्री को निर्देश दिया कि अगले हफ्ते पहले दिन इस पर सवाल करने के लिए डेट मुकर्रर किया जाता है। याने अगले सप्ताह सोमवार को अभनपुर मुआवजा घोटाले पर सवाल-जवाब होगा।

मंत्रियों को हिदायत…पूरी तैयारी से आएं

बजट सत्र में वरिष्ठ भाजपा विधायकों ने ही डिप्टी सीएम अरुण साव को तीखे सवालों से घेर लिया था। अजय चंद्राकर, राजेश मूणत और मोतीलाल देवांगन ने चुभते सवाल पूछे। बार-बार मंत्री को जवाब देने से बचते देखकर स्पीकर डॉ. रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने मंत्रियों को ठीक से जवाब देने की नसीहत दी। दरअसल सदन में जनजीवन मिशन से जुड़े सवाल राजेश मूणत ने किए थे। मूणत के साथ सवाल का जवाब साव दे ही रहे थे तभी चंद्राकर और मोतीलाल ने भी सप्लीमेंट्री सवाल दाग दिए। मंत्री साव हड़बड़ा गए और स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए थे। तब स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने जनजीवन मिशन मामले में मंत्रीगणों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सदन में जो जानकारी देने की बात कही जाती है, उसे निर्धारित समय में सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। सदन में फिर से इस विषय पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। स्रोतविहीन गांव होंगे वहां संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए ये भी काह दिया कि सभी तैयारी से आएं।

The post विधानसभा की आसंदी से बराबर न्याय कर रहे अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…विपक्ष को भरपूर मौका..और चूक पर सरकार को फटकार… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/11/speaker-dr-raman-singh-is-doing-equal-justice-from-the-chair-of-the-assembly-ample-opportunity-to-the-opposition-and-reprimanding-the-government-for-its-mistakes/feed/ 0 1470
Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब https://shaharsatta.com/2025/03/04/live-women-and-child-development-minister-and-food-minister-are-answering-questions-in-the-assembly/ https://shaharsatta.com/2025/03/04/live-women-and-child-development-minister-and-food-minister-are-answering-questions-in-the-assembly/#respond Tue, 04 Mar 2025 06:34:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1460 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में छठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण…

The post Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में छठवें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल में आज खाद्य विभाग से राज्य में खाद्य सुरक्षा, राशन वितरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए गए है, जिसका जवाब विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल सदन में दे रहे है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर सदस्यों ने सवाल किए है।

ये भी पढ़ें : बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट…

इसके अलावा विधानसभा में आज ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में दुर्ग में निर्मित व्यावसायिक परिसरों का आवंटन को लेकर व्यावसायिक परिसरों के आवंटन प्रक्रिया, पारदर्शिता और विकास कार्यों पर भी चर्चा होनी है। वहीं बस्तर के कोसारटेडा डेम निर्माण से प्रभावित किसानों का मुद्दे पर विस्थापित किसानों की समस्याओं और पुनर्वास नीति पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, विभिन्न विकास योजनाओं और बजट आवंटन की समीक्षा की जाएगी। 6 विश्वविद्यालयों का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधारों और आवश्यक बदलावों पर चर्चा होगी।

देखिए विधानसभा की कार्यवाही Live…

The post Live : विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री और खाद्य मंत्री दे रहे सवालों का जवाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/04/live-women-and-child-development-minister-and-food-minister-are-answering-questions-in-the-assembly/feed/ 0 1460
बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट… https://shaharsatta.com/2025/03/03/on-the-budget-cm-vishnudev-said-this-budget-fulfills-the-needs-of-both-the-present-and-the-future/ https://shaharsatta.com/2025/03/03/on-the-budget-cm-vishnudev-said-this-budget-fulfills-the-needs-of-both-the-present-and-the-future/#respond Mon, 03 Mar 2025 12:58:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1457 शहर सत्ता / रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह बजट वर्तमान की जरूरतों…

The post बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा में अपनी सरकार के दूसरे साल के प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “यह बजट वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य में विकसित छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को तीव्र गति मिलेगी। इसमें धान के कटोरे की चमक ‘‘कृषि अर्थव्यवस्था‘‘ को संवारने के उपायों के साथ ही इंडस्ट्रियल हब और आईटी हब के रूप में छत्तीसगढ़ को तैयार करने की ठोस नींव रखी गई है।”

ये भी पढ़ें : CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट

सीएम विष्णुदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि हम आधुनिक समय के मुताबिक अपनी अर्थव्यवस्था को तैयार करेें, बजट में पूरा फोकस इसी पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रदेश में बदहाल राजकोष और कुशासन की विरासत मिली थी। हमने राजकोषीय सुधारों के साथ प्रशासनिक प्रणालियों में सुधार करते हुए बजट के संतुलित उपयोग से प्रदेश में जनकल्याण के कार्य पुनः आरंभ कराए। अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजट प्रावधानों से यह गति और बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले बजट में विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप समावेशी विकास की राह तैयार हुई और हमारा फोकस ज्ञान अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर था। इनके लिए हमने जिस तरह से नवाचारी योजनाएं लागू कीं, उसके प्रभावी नतीजे मिले। इस बार बजट का थीम है ‘‘ज्ञान के लिए गति‘‘ यह हमारी ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि गति से हमारा तात्पर्य सुशासन, बुनियादी ढांचे में तेजी लाना, तकनीक का अधिकाधिक प्रयोग और औद्योगिक विकास में तीव्र वृद्धि करना है। हम इन सभी मानदंडों को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए हमने बड़े सपने देखे हैं और उन्हें पूरा करने की रणनीति भी तैयार कर ली है। इन्हें पूरा करने के लिए हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी रफ्तार से काम करेगी।

नये औद्योगिक पार्क के लिए 700 करोड़

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण भी किया। उन्होंने कहा कि उनके जन्म शताब्दी वर्ष को हम अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में देखना चाहते थे, उनके सपनों को पूरा करने की ठोस नींव हमने रख दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी अधोसंरचना की जरूरत होगी जो एक विकसित औद्योगिक राज्य की जरूरतों को पूरी करती हो। इसके लिए हमने बजट में विशेष प्रावधान किये हैं। रायपुर-दुर्ग मेट्रो सेवा का सर्वे होगा। नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर रहे हैं। इसके लिए 700 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। महानदी- इंद्रावती तथा कोडार-सिकासर जैसी नदियों को जोड़ेंगे, खेती में निवेश करेंगे। नई सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।

700 करोड़ का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट

सीएम विष्णुदेव ने कहा कि हमने बजट में मानव संसाधन को सहेजने के लिए नये अस्पतालों, आधुनिक स्कूलों और इनमें पर्याप्त स्टाफ के संबंध में व्यवस्था की है। राज्य की नई औद्योगिक नीति की जरूरतों को पूरा करने 12 नए इंजीनियरिंग कालेज और 12 पालिटेक्निक कालेज आरंभ करेंगे। नये बिजनेस और स्टार्टअप के लिए 700 करोड़ रुपए का इंडस्ट्रियल सब्सिडी सपोर्ट रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार पूंजीगत व्यय 26 हजार करोड़ रुपए से अधिक रखा गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है। पूंजीगत व्यय में किये गये निवेश का कई गुना रिटर्न मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट समावेशी है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के हमारे ध्येय के मुताबिक तैयार किया गया है।

अंत्योदय के कल्याण के लिए प्रावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शो के अनुरूप हमने अंत्योदय के कल्याण के लिए तथा इनके समग्र विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान रखा है। पिछले बजट में गरीब युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति एवं जनजातीय विकास के लिए जो योजनाएं आरंभ की गई थी, उनके लिए बजट प्रावधान के साथ ही इनके विकास के लिए नई योजनाएं भी इस बजट में आरंभ की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।

The post बजट पर सीएम विष्णुदेव ने कहा-वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता है ये बजट… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/03/on-the-budget-cm-vishnudev-said-this-budget-fulfills-the-needs-of-both-the-present-and-the-future/feed/ 0 1457
CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट https://shaharsatta.com/2025/03/03/cg-budget-bjp-president-singh-dev-said-a-great-budget-for-the-people-of-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/03/03/cg-budget-bjp-president-singh-dev-said-a-great-budget-for-the-people-of-chhattisgarh/#respond Mon, 03 Mar 2025 12:38:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1454 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश सरकार के बजट (CG Budget) प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त…

The post CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेश सरकार के बजट (CG Budget) प्रस्तावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का अभिनंदन किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट प्रस्तुत किया गया है। वित्त मंत्री चौधरी द्वारा बहुस्पर्शी, बहुआयामी और सर्वव्यापी बजट पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। देव ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने सभी वर्गों का सभी क्षेत्रों का विकास की दृष्टि से समुचित ध्यान दिया है। देव ने कहा इस बजट में विशेषकर बस्तर, सरगुजा ,वनवासी क्षेत्र , आदिवासी अंचल , जहां पर विकास की अनेक संभावनाएँ हैं, उसे उचित स्थान दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान

भाजपा अध्यक्ष देव ने कहा इस बजट (CG Budget) में विकास के कई कार्यक्रम व योजनाओं के लिए प्रावधान किए गए हैं, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए, युवाओं की दृष्टि से हो, मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाने की दृष्टि से हो चाहे किसान भाइयों के लिए हो और उद्योग की दृष्टि से चाहे वह बड़े उद्योग हो लघु उद्योग हो मध्यम उद्योग हो ,इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए समूचे छत्तीसगढ़ के पाँचों संभाग में समुचित रूप से विकास के अनेक प्रावधान किए गए है , जो बजट में घोषित योजनाओं के माध्यम से परिलक्षित हुई हैं।

किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप 2047 तक विकासशील भारत को विकसित देश में परिवर्तन करने की दृष्टि से जिस तरीके से उन्होंने योजनाएं बनाई है, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में और पूरे छत्तीसगढ़ में विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ में परिवर्तित करने की दृष्टि से यह उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। पिछला बजट (CG Budget) ज्ञान पर समर्पित था और इस बजट में ज्ञान को गति प्रदान करने की दृष्टि से अनेक प्रावधान किए गए हैं।

The post CG Budget : भाजपा अध्यक्ष सिंह देव बोले-छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक श्रेष्ठ बजट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/03/cg-budget-bjp-president-singh-dev-said-a-great-budget-for-the-people-of-chhattisgarh/feed/ 0 1454
Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान https://shaharsatta.com/2025/03/03/live-vishnus-good-governance-budget-metro-in-raipur-durg-medical-college-many-announcements-for-farmers-too/ https://shaharsatta.com/2025/03/03/live-vishnus-good-governance-budget-metro-in-raipur-durg-medical-college-many-announcements-for-farmers-too/#respond Mon, 03 Mar 2025 08:38:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1450 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में प्रस्तुत कर रहे है। इस बजट में वे किसान युवा और विकसित छत्तीसगढ़ के धेय को…

The post Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में प्रस्तुत कर रहे है। इस बजट में वे किसान युवा और विकसित छत्तीसगढ़ के धेय को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

देखिए बजट लाइव…

The post Live : विष्णु के सुशासन का बजट, रायपुर-दुर्ग में मेट्रो, मेडिकल कॉलेज़, किसानों के लिए भी कई ऐलान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/03/live-vishnus-good-governance-budget-metro-in-raipur-durg-medical-college-many-announcements-for-farmers-too/feed/ 0 1450
सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती https://shaharsatta.com/2025/02/28/the-opposition-was-targeted-by-the-cm-in-the-house-he-said-then-such-a-misfortune-would-not-have-happened/ https://shaharsatta.com/2025/02/28/the-opposition-was-targeted-by-the-cm-in-the-house-he-said-then-such-a-misfortune-would-not-have-happened/#respond Fri, 28 Feb 2025 13:26:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1443 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जहाँ निकाय चुनाव…

The post सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जहाँ निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पर तंज़ कसा, वहीं पिछली सरकार को भी निशाने पर लिया। साय ने सदन में अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि “कांग्रेस के भ्रष्टाचार के गड्ढों को पाटते हुए हमने विकसित छत्तीसगढ़ की नींव रखी। कांग्रेस ने पीएम आवास के लिए पैसा क्यों नहीं दिया, ये मैं पूछना चाहता हूं। कांग्रेस की प्राथमिकता में गरीब नहीं हैं। हमारी सरकार बनते ही पहला निर्णय पीएम आवास देने का था।”

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में देखा गया। आज इस मामले की जांच तेजी से हो रही है। इस बार परीक्षा पारदर्शिता से पूरी हुई। सीएम साय ने महाभारत का जिक्र किया। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया। झारखंड और दिल्ली में नई शराब नीति की प्रेरणा भूपेश सरकार से मिली। ऐसा लग रहा था कि, सभी जगह एक ही सिंडिकेट काम कर रहा था। संसाधनों की ऐसी लुटखसूट छत्तीसगढ़ में कभी नहीं मची थी।

सीएम साय ने भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सदन में मेरी फोटो को लेकर टिप्पणी की थी। मुझे काम करने में ज्यादा विश्वास है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में विज्ञापन का बजट सबसे ज्यादा था। कांग्रेस ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान निधि भी रोक दी थी। आज भ्रष्टाचार कार्यों में एसीबी का खौफ है वो कांग्रेस सरकार में नहीं था। कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर दुष्प्रचार भी किया। कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि, 25 से अधिक किसान कौन हैं जिन्होंने धान बेचा। आज हमारी सरकार में सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है।

हर विभागों में ला रहे रिफॉर्म

सीएम साय ने कहा कि, हमने सभी विभागों को पारदर्शी बनाने का काम किया। हर विभागों में रिफॉर्म लाया जा रहा है। हमारे नवाचारों की देशभर में प्रशंसा हो रही है। जल संचय में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भूपेश ने टोकते हुए कहा था कि, आज की सभी योजनाएं हमारी सरकार के समय की है। मैं कहना चाहता हूं कि, यदि योजनाएं और उसका क्रियान्वयन होता तो आज कांग्रेस की ऐसी दुर्गति नहीं होती।

The post सदन में सीएम के निशाने पर रहा विपक्ष, बोले-…तो ऐसी दुर्गति नहीं होती appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/28/the-opposition-was-targeted-by-the-cm-in-the-house-he-said-then-such-a-misfortune-would-not-have-happened/feed/ 0 1443
मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/ https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/#respond Thu, 27 Feb 2025 13:30:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1440 शहर सत्ता / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज…

The post मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर के नव निर्वाचित महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में संपन्न हुआ। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई। महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं समृद्ध शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

ये भी पढ़ें : विधानसभा के बजट सत्र में अजय वर्सेज़ अरुण…”जल” पर जमकर घेरा…कांग्रेस का वॉकआउट

शपथ ग्रहण उपरांत महापौर मीनल चौबे (Meenal Chaubey) ने मुख्यमंत्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्रीगण, पूर्व महापौर एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण देव, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

The post मैं मीनल चौबे…ईश्वर की शपथ लेती हूँ…नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/27/i-am-meenal-chaubey-i-swear-in-the-name-of-god-mayor-and-councillors-of-raipur-municipal-corporation-took-oath/feed/ 0 1440
विधानसभा के बजट सत्र में अजय वर्सेज़ अरुण…”जल” पर जमकर घेरा…कांग्रेस का वॉकआउट https://shaharsatta.com/2025/02/27/ajay-vs-arun-in-the-budget-session-of-the-assembly-fierce-attack-on-water-congress-walkout/ https://shaharsatta.com/2025/02/27/ajay-vs-arun-in-the-budget-session-of-the-assembly-fierce-attack-on-water-congress-walkout/#respond Thu, 27 Feb 2025 09:08:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1437 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (budget session) में आज का प्रश्नकाल अजय वर्सेज़ अरुण रहा। सत्तापक्ष के सदस्य और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर सूबे के उप…

The post विधानसभा के बजट सत्र में अजय वर्सेज़ अरुण…”जल” पर जमकर घेरा…कांग्रेस का वॉकआउट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (budget session) में आज का प्रश्नकाल अजय वर्सेज़ अरुण रहा। सत्तापक्ष के सदस्य और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर सूबे के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जो पीएचई विभाग भी सम्हाल रहे है उन पर सीधे हमला बोला। चंद्राकर के साथ प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष से राजेश मूणत और मोतीलाल देवांगन ने भी तीखे सवाल किए। वहीं जब बार-बार मंत्री जवाब देने से बचते दिखे तब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तमाम मंत्रियों को ठीक से जवाब देने की नसीहत दे दी। इधर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।

ये भी पढ़ें : CG Budget Video : सीएम विष्णुदेव बोले- जनकल्याणकारी और समावेशी होगा बजट

दरअसल प्रश्नकाल में अजय चंद्राकर ने जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सदन में आसंदी के माध्यम से कहा कि चार महीने पहले मुझे विस्तृत जानकारी देने की बात मंत्री जी ने कही थी, लेकिन आज तक जवाब नहीं दिया गया कि कितने गांव में जल स्रोत नहीं है ? कितने गांवों में पाइपलाइन और टंकी बनाई गई है ?

इसके जवाब में कहा कि, 653 स्त्रोत विहीन गांव हैं। जहां पाइप लाइन और टंकी डल गई है। वहीं बगैर जलस्त्रोत पाइपलाइन और टंकी निर्माण पर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा कि, बगैर जलस्त्रोत जिन अफसरों ने पाइपलाइन बिछा दिए क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी ?

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि,जब तक कार्य 70% पूरा नहीं होगा तब तक भुगतान नहीं करेंगे। अगर स्रोत नहीं पाया गया, योजना पूरी नहीं हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अजय चंद्राकर ने कहा- जल स्त्रोत विहीन गांव में नल कनेक्शन लगने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जहां नल से घर तक पानी नहीं पहुंचेगा।

मूणत बोले-रायपुर में 24 घंटे पानी नहीं

इधर सदन (budget session) में विधायक राजेश मूणत ने अमृत मिशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा रायपुर के एक भी वार्ड में 24 घंटे 7 दिन जल का कार्य पूरा नहीं हुआ है। 411 करोड़ खर्च करने के बाद भी 24 घंटे 7 दिन पानी नहीं दे पाए। क्या इसके दोषी अफसरों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा ओवरलेपिंग के संबंध में कोई तथ्य हो उपलब्ध कराएं। राजेश मूणत ने कहा पहले भी लिखित तथ्य उपलब्ध कराए हैं, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दोषी अफसरों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विपक्ष ने किया वॉकआउट

इधर इस मामलें में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सच्चाई यह है कि पूरे प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है। नल जल विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है, एक ही विभाग से विधायकों को तीन-तीन बार सवाल पूछने पड़ रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट हैं, तो समझ जाइए कि विभाग की स्थिति क्या होगी ? उन्होंने मंत्री की तैयारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा मंत्री बिना तैयारी के ही सदन में आ रहे हैं, जो जनता के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाता है।

अध्यक्ष की मंत्रियों को नसीहत

सदन में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनजीवन मिशन मामले में मंत्रीगणों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि,सदन (budget session) में जो जानकारी देने कराने की बात कही जाती है, उसे निर्धारित समय में सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। सदन में फिर से इस विषय पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। स्रोतविहीन गांव होंगे वहां संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल जीवन मिशन पर अजय चंद्राकर ने स्त्रोतविहीन गांवों में टंकी निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी।

The post विधानसभा के बजट सत्र में अजय वर्सेज़ अरुण…”जल” पर जमकर घेरा…कांग्रेस का वॉकआउट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/27/ajay-vs-arun-in-the-budget-session-of-the-assembly-fierce-attack-on-water-congress-walkout/feed/ 0 1437