HMPV : छत्तीसगढ़ में फिर लौटा “मास्क”…स्वास्थ विभाग ने ज़ारी की गाइडलाईन

शहर सत्ता / रायपुर। भारत में ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री के बाद अब पॉजिटिव केस के आंकड़ें लगातार बढ़ते ही जा रहे है। भारत में एक ही दिन में पांच एचमपीवी के केस मिलने से हड़कंप मच गया है। इधर छत्तीसगढ़ सरकार भी इस मामलें में गंभीर नज़र आ रही है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस को लेकर एक बैठक भी ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

ये भी देखें : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कहा-भारतीय जहाँ जाते है वहां जुड़ जाते है…

ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) वायरस को लेकर प्रदेश के लोगों के लिए एक बार फिर से मास्क लगाकर रहने की गाइडलाइन जारी हुई है। कोरोना महामारी के वक्त भी लोगों को मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है। लेकिन इस वायरस की वजह से यह स्थिति फिर से लौट आई है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के अधिकारियों को इस मामलें में दिशा निर्देश मिले हैं। केंद्र के अफसरों की ओर से बताया गया है कि यह सांस से जुड़ा वायरस है। संक्रमण भी इसी से फैलता है। इसमें सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे लक्षण होते हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि भारत में इस वक्त कर्नाटक राज्य में 2 गुजरात में 1 तमिलनाडु में 2 महाराष्ट्र में 3 कुल आठ पॉजिटिव मरीज हैं। संक्रमण न फैले इसे ध्यान में रखते हुए जांच और उपचार के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

छत्तीससगढ़ स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी हुई है। यह गाइडलाइन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय की ओर से जारी की गई है। इसे राज्य के सभी सभी मेडिकल कॉलेज, सभी अस्पताल अधीक्षकों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों को भेजी गई है।

HMVP के लिए छत्तीसगढ़ में ज़ारी गाइडलाइन

1. साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।

2. अस्पताल या अन्य भीड़- भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।

3. बिना धूले हाथों से आंख ना किया मुंह को छूने से बचें।

4. बीमार लोगों के करीब ना जाएं।

5. खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।

6. सांस संबंधी किसी भी तरह की बीमारी होने पर घर पर ही रहें।

Related Posts

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

नीली साड़ी और हाथों में AK- 47 रखकर शस्त्र पूजा के दौरान राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा का निराले अंदाज वाला VIDEO खूब वायरल हो रहा है, फ़िलहाल शस्त्र प्रदर्शन और…

Continue reading
Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

प्रभु श्रीराम से हमारा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, सत्य, न्याय और मानवता के पक्ष में खड़े रहना ही प्रभु श्रीराम के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Commotion on A flight : एअर इंडिया की फ्लाइट में भारतीय यात्री का हंगामा

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Police Displayed Weapons & Fired Celebratory Shots : SP अंकिता ने दी तलवार से बलि और AK- 47 से कीं हर्ष फायर

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Message from CM Vishnu Deo Sai : सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

Raipur-Raoghat Rail Network : जहां कभी पैदल चलना मुश्किल था वहां चलेंगी 2 नई यात्री ट्रेनें

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

The Sangh was founded on the day of Dussehra : भागवत ने RSS मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे

Two arrested under Operation Cyber ​​Shield : IAS सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगते थे पैसे