संगम स्थल से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा राजिम मेला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेला स्थल में बदलाव करने दी अपनी सहमती

शहर सत्ता \ रायपुर| राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होने जा रहा है। इस बार राजिम कुंभ महोत्सव का मेला स्थल बदला जाएगा। दरअसल पिछले पांच सालों से मेला स्थल बदले जाने की मांग उठती रही है| हर साल मेला स्थल में बदलाव को लेकर विवाद होता आया है| साथ ही हर बार प्रशासनिक अमला पूर्व में चिन्हांकित नये मेला स्थल पर सही समय पर काम नहीं कर पाए थे| इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने मेला स्थल में बदलाव करने को लेकर अपनी सहमती दे दी है|

जिला प्रशासन अनुसार मेला स्थल अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर नये स्थान पर होगा|  इसके लिए चौबे बांधा लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच अस्थाई सड़क जिला प्रशासन द्वारा बनाया जायेगा| गरियाबंद जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

सीएम से मिली स्वीकृति 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राजिम कुंभ की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों सीएम साय ने बैठक ली थी। बैठक के दौरान नए स्थल का प्रपोजल सीएम साय को दिखाया गया। सीएम साय ने भीड़ और व्यवस्थाओं को देखकर नई जगह पर सहमति दी। बैठक में सीएम ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल सभी विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।

भूपेश सरकार में टलता रहा मेला स्थल  

लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच मेला लगाने के लिए पूर्व में जगह निर्धारित हुई थी। इसकी मार्किंग भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान 2021 में हुआ था। 2021 में यहां पर मेला लगाने का निर्देश भी जारी किया गया था, लेकिन प्रशासनिक कारणों की वजह से  तैयारियां पूरी नहीं हो पाई| इसके बाद राजिम मेला को नये स्थान में कराए जाने को लेकर टाल दिया गया|

Related Posts

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना के हितकारी अमर सिंह समेत उसके परिवार की जिंदगी हुई खुशनुमा शहर सत्ता/रायपुर। (Pradhan Mantri Awas Yojana)विष्णु के सुशासन में पीएम आवास योजना…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां

Rain Alert : धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां