Delhi Election Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होंगे मतदान…

शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम ज़ारी कर दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होंगे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी रूप रेखा तय की है। इससे पहले ECI ने दिल्ली के लिए नई संशोधित मतदाता सूची जारी की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में दिल्ली का मतदाता आधार काफी बढ़ा है। अक्टूबर 2024 में कुल मतदाताओं की संख्या 1,53,57,529 थी। हालांकि एक संक्षिप्त संशोधन के बाद, यह संख्या बढ़कर 1,55,24,858 हो गई है, जिसमें दिसंबर 2024 तक 1,67,329 नए मतदाता शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा में एक चरण में ही चुनाव होंगे। जिसके लिए 10 जनवरी को नोटिफिकेशन होगा, वहीं 17 जनवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 18 जनवरी को नामंकनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 20 जनवरी को नामांकन वापसी होगी और 5 फरवरी को मतदान होंगे। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की जाएगी।

ये भी देखें : Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले-बौखलाहट में हैं नक्सली

आयोग (Delhi Election) ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा करने के प्रति आगाह किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आअदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीत कर सरकार बनाए थी, वहीं भाजपा ने आठ सीटें हासिल की थीं।

देखिए live :

Related Posts

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा, पीएम आउट ऑफ रीच; नाकामी छिपाने के लिए जुमले लाए, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें कही शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क।…

Continue reading
Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

चन्नी खेमा लगातार विरोध कर रहा था और पंजाब में रैलियों के दौरान भूपेश बघेल गो बैक के नारे लगाए गए, दिल्ली मीटिंग में चन्नी गुट ने बघेल को हटाने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Congress President Posted on X : कांग्रेस अध्यक्ष ने PM को कहा पीएम आउट ऑफ रीच और जुमलेबाज

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Pradhan Mantri Awas Yojana : टपकती छत, सीलन भरे मिट्टी के कच्चे से पक्के मकान तक का सफर

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Bhupesh Removed From Punjab : पंजाब कांग्रेस को क्यों एकजुट नहीं कर पाए भूपेश ?

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Chhattisgarh RTI Activists Association : अध्यक्ष संजय बोले राज्यपाल के निर्देशों की हो रही अनदेखी

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Minister Lakshmi Rajwade’s Sensitivity : आवेदन देते ही 24 घंटे में मिली दिव्यांग बिसंभर को मदद

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी

Government of Chhattisgarh : मुख्य सचिव ने रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली जानकारी