Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

मुख्यमंत्री ने कहा- अन्नदाताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं, CM ने सभी कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnu Deo Sai said)छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान के असर से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और रबी की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को फसल नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। नुकसान की पुष्टि होने पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 और फसल बीमा के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि चक्रवात के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान होगा, उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी। CM ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण फसलों को नुकसान हुआ था। उस समय भी सरकार ने सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को सहायता दी थी। इस बार भी नुकसान का आकलन कर किसानों को राहत दी जाएगी।

भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक संध्या

मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के बारे में बताया कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए वे दिल्ली जा रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं, प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की झलक दिखाएंगे।

यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी जाएंगे

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर CM साय ने कहा कि चुनाव के दौरान अलग-अलग राज्यों के कार्यकर्ता दूसरे प्रदेशों में जाकर सहयोग करते हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश चुनाव में भी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता जाएंगे। पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसके अनुसार वे चुनाव में काम करेंगे।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके…

Continue reading
Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात शहर सत्ता/रायपुर। (Public Interaction program on Thursday)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत