Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

‘समावेशी नीति संकल्प’ कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण हुए शामिल, वंचित-कमजोर वर्गों के उत्थान, सामाजिक सशक्तीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्यशाला

शहर सत्ता/रायपुर। (Inclusive Policy Resolution Workshop)छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 19 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘समावेशी नीति संकल्प’ समाज कल्याण मंत्रियों की कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर समाज कल्याण एवं वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के समाज कल्याण मंत्रियों ने समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के समग्र उत्थान और सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही विभिन्न राज्यों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों एवं सफल नवाचारों को साझा किया गया, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण, कुपोषण मुक्ति, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त मार्गदर्शन एवं विभिन्न राज्यों के अनुभव छत्तीसगढ़ में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने में उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ एवं ‘स्टैंड-अप इंडिया’ जैसी महत्वपूर्ण पहलों के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इन योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया।कार्यशाला के दौरान आयोजित विशेष सत्रों एवं रात्रिभोज में भी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सहभागिता की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं गुरु खुशवंत सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रीगण उपस्थित रहे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विचारों से समाज के प्रत्येक वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर के युवाओं ने हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर बनाया ‘विष्णु देव रूट’, हिमालय की 5,340 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके…

Continue reading
Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात शहर सत्ता/रायपुर। (Public Interaction program on Thursday)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Jashpur is forging a new identity : पांच आदिवासी युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Public Interaction program on Thursday : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

Chief Minister Vishnu Deo Sai said : चक्रवात से फसल खराब हुई तो सरकार देगी मुआवजा

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

District Administration Balod : प्रोजेक्ट दिनकर के तहत ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से 15 गांव सौर ऊर्जीकृत होंगे

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Inclusive Policy Resolution Workshop : नितिन नवीन से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्राप्त किया मार्गदर्शन

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत