Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, रोहित यादव और कमलप्रीत प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत

शहर सत्ता/रायपुर। (Promoted Four IAS officers)राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार हार्ड वर्कर अधिकारियों को वेतनमान में पदोन्नति दी है। 1997 बैच के सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-17) में पदोन्नत किया गया है। वहीं 2002 बैच के डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल-15) में पदोन्नति दी गई है। प्रशासनिक कामकाज में कसवाट लाने में सुबोध सिंह की बड़ी भूमिका रही। सुबोध सिंह कर्मठ अधिकारी माने जाते हैं। जिस भी विभाग में वे रहे, वहां उन्होंने लीक से हटकर काम किया। उनकी छबि साफ-सुथरी अफसर के साथ ही निर्विवाद आईएएस की है।

पदोन्नति के बाद सुबोध कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग और अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के साथ प्रमुख आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली की जिम्मेदारी संभालेंगे। निहारिका बारिक अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग होंगी। डॉ. रोहित यादव प्रमुख सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग और अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
\
डॉ. कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग होंगे। इन पदोन्नतियों के लिए भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने दोनों वेतनमानों में दो-दो रिक्तियों का निर्धारण किया था। पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी।

सुबोध सिंह की निर्विवाद, निष्पक्ष और ईमानदार IAS की छवि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रिंसिपल सिकरेट्री सुबोध कुमार सिंह को प्रमोशन देकर एडिशनल चीफ सिकरेट्री बनाया है। हालांकि, दो महीना बाद जनवरी में उनका प्रमोशन वैसे भी ड्यू हो जाता। मगर सरकार ने इससे पहले ही उन्हें प्रमोट कर दिया। सुबोध सिंह 1997 बैच के आईएएस अफसर हैं। आईएएस में आने के प्रारंभ काल से उनकी छबि ऐसे निर्विवादआईएएस की रही, जिन्हें सरकार बदलने पर भी हटाया नहीं गया। 2002 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें रायगढ जिले का कलेक्टर बनाया था। मगर 2003 में सरकार बदलने के बाद भी वे कंटीन्यू किए। सुबोध एक दशक तक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सेकेट्री रहे, मगर उन पर लेवल नहीं लगा। छत्तीसगढ़ में विरोधी पार्टी के लोग भी उनकी निष्पक्षता और ईमानदारी की तारीफ करते हैं। सुबोध यूपी के कानपुर जिले के निवासी सुबोध के पिता प्रायमरी स्कूल में शिक्षक थे। 1997 में जब यूपीएससी क्रैक कर वे आईएएस चुने गए तो उनके गांव के आसपास आईएएस बनने का युवाओं पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि उनकी देखादेखी आधा दर्जन से अधिक का आईएएस में सलेक्शन हो गया।

अगले सीएस के लिए सुबोध सिंह का नाम पहली पसंद होगा

दो नए एसीएस(अपर मुख्य सचिव) बनने के साथ ही राज्य में अभी एसीएस की संख्या छह एसीएस हो गए हैं। सुबोध सिंह और निहारिका बारिक के अलावा ऋचा शर्मा मनोज पिंगुआ मंत्रालय में पदस्थ हैं। जबकि सुब्रत साहू राजस्व मंडल के अध्यक्ष और रेणु पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल और कर्मचारी चयन आयोग की अध्यक्ष हैं। साहू और पिल्ले 2028 में रिटायर हो जाएंगे। उसके बाद वर्तमान मुख्य सचिव विकासशील के साथ मनोज पिंगुआ और ऋचा शर्मा 2029 में रिटायर होंगे। ऐसी स्थिति में एसीएस में सुबोध सिंह और निहारिका बारिक सीनियर एसीएस होंगे। सुबोध सिंह का कार्यकाल 2033 तक है। इसमें जरा सी भी अतिश्योक्ति नहीं कि वे अगले मुख्य सचिव के लिए पहली पसंद हो सकते हैं।

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, परीक्षा में 5.66 लाख छात्र बैठेंगे, 12वीं की 12 और 10वीं की 13 मार्च से परीक्षा, शहर सत्ता/रायपुर। (Board Examination Timetable)छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

Continue reading
Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

रायपुर में 3 महिलाएं गिरफ्तार, ओडिशा की महिला को बंधक बनाया था, जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते थे नवजात शहर सत्ता/रायपुर। (Child Sellers Arrested)राजधानी रायपुर में मजलूम और गरीब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Promoted Four IAS officers : सुबोध सिंह और निहारिका एसीएस, हार्ड वर्कर 4 IAS पदोन्नत

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)