Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, परीक्षा में 5.66 लाख छात्र बैठेंगे, 12वीं की 12 और 10वीं की 13 मार्च से परीक्षा,

शहर सत्ता/रायपुर। (Board Examination Timetable)छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इस बार करीब 5.66 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं के लगभग 3.21 लाख और 12वीं के 2.45 लाख छात्र हैं। 12वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा, जबकि 10वीं के छात्रों को पहले दिन तीसरी भाषा की परीक्षा देनी होगी। नियमित छात्रों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 9.10 बजे प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। छात्र सुबह 9.15 बजे से उत्तर लिख सकेंगे। परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सुबह 9.15 बजे से लिख सकेंगे उत्तर

परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 9.10 बजे प्रश्न पत्र बांटे जाएंगे। इसके बाद 9.15 बजे से उत्तर लिखना शुरू होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले तय समय पर केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा।

बड़ा सवाल; 1 अप्रैल से नया सत्र, 8 अप्रैल तक बोर्ड परीक्षाएं तो कैसे लगेंगी नई कक्षाएं ?

छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है, लेकिन माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम ने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, 10वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल और 12वीं की 8 अप्रैल तक चलेंगी। ऐसे में जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, वहां 1 अप्रैल से नई कक्षाओं का संचालन कैसे होगा, यह स्पष्ट नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर है। अप्रैल के पहले सप्ताह तक बड़ी संख्या में शिक्षक बोर्ड परीक्षाओं में पर्यवेक्षक और वीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम भी रहेगा। ऐसे में नए सत्र की नियमित पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। दूसरी समस्या 10वीं से 11वीं में प्रवेश की है। जब 10वीं की परीक्षा ही 5 अप्रैल को समाप्त होगी और परिणाम बाद में आएगा, तो 1 अप्रैल से इन छात्रों की अगली कक्षा की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकेगी। यानी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और वास्तविक पढ़ाई के बीच अंतर रह सकता है।

तीन बड़े सवाल

1. परीक्षा केंद्र वाले स्कूलों में कक्षाएं कैसे लगेंगी?
2. परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों की जगह कौन पढ़ाएगा?
3. 10वीं का रिजल्ट आने से पहले 11वीं में प्रवेश कैसे होगा?

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

रायपुर में 3 महिलाएं गिरफ्तार, ओडिशा की महिला को बंधक बनाया था, जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते थे नवजात शहर सत्ता/रायपुर। (Child Sellers Arrested)राजधानी रायपुर में मजलूम और गरीब…

Continue reading
Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

जेल में बंद कैदियों की अपील से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान 15 मई 2025 को इस गलती का पता चला, जेल प्रशासन तक पहुंची ही नहीं जानकारी, सुप्रीम-कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Board Examination Timetable : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Child Sellers Arrested : नवजात बच्चों की सौदेबाजी करने वालों का भंडाफोड़

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Chhattisgarh High Court, Bilaspur : बड़ी लापरवाही, 28 साल की उम्र में बरी, 35 साल बाद मिली रिहाई

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Devutthani Ekadashi : 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से बैंड, बाजा और बारात शुरू

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)

Shaharsatta (16 Nov to 22 Nov 2026)

Tribal Pride Day : आज बिना टिकट देख सकेंगे जनजातीय संग्रहालय

Tribal Pride Day : आज बिना टिकट देख सकेंगे जनजातीय संग्रहालय