नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों की कहानी बताना मुख्या उद्देश्य, संग्रहालयों में दिखेगी जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान की झलक
शहर सत्ता/रायपुर। (Tribal Pride Day)आज 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर नवा रायपुर के दोनों जनजातीय संग्रहालयों में घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लेना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क कर दिया है। इस दिन लोग जनजातीय समाज के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और संस्कृति को करीब से जान सकेंगे।

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) के आदेश के मुताबिक, नवा रायपुर अटल नगर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और छत्तीसगढ़ जनजातीय संग्रहालय में 15 नवंबर को कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और उनकी विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराना है। सरकार ने नागरिकों, विद्यार्थियों और पर्यटकों से इस दिन दोनों संग्रहालयों में पहुंचकर जनजातीय इतिहास और संस्कृति को जानने की अपील की है।






