Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज की मुस्लिम युवाओं को हिदायत अगर गरबा में शामिल हों तो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Waqf Board)छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने मुस्लिम युवाओं को हिदायत दी है कि गरबा पसंद करने वाले मुस्लिम आयोजन समिति से अनुमति लेकर ही गरबा करने जाएं। नसीहत देते हुए बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि मुस्लिमों को गरबा करना है तो वो मूर्ति पूजा करें, तिलक लगाएं और कलावा बांधें। इधर गरबा आयोजकों को बजरंग दल ने भी चेतावनी दी है। इस बार गरबा का व्यावसायिक तरीके से आयोजन करने वालों और गैर हिन्दुओं को इसमें प्रवेश देने वालों को सख्त हिदायत दी है।

उन्होंने गरबा जाने वाले मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ ही गरबा में शामिल हों। दूसरे समाज की महिलाओं के साथ गरबा न करने की अपील भी की। डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा में छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसे मामले सामने आते हैं। उन्होंने नाम बदलकर गरबा में शामिल होने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात भी कही।

डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से कहा कि गरबा आस्था का विषय है और यह मुस्लिम समाज की आस्था नहीं है। इस्लाम में मूर्ति पूजा को स्थान नहीं है। जब मूर्ति पूजा नहीं कर सकते तो गरबा में जाने की जरूरत नहीं है। गरबा कोई पर्यटन स्थल या मनोरंजन का केंद्र नहीं है। जब मुस्लिमों की इसमें आस्था नहीं है तो गरबा में जाने की जरूरत नहीं है।

गरबा आयोजकों को बजरंग दल की चेतावनी

इधर नवरात्रि में होने वाले गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने आयोजकों को चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि गरबा धार्मिक आयोजन हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ मनोरंजन या इवेंट का रूप नहीं किया जाना चाहिए। रायपुर जिला संयोजक भूषण साहू ने कहा कि गरबा आयोजनों में धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आयोजकों ने इसका पालन नहीं किया तो संगठन इसका विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि लातों के भूत बातों से कैसे मानेंगे हमें अच्छे से पता है। उन्होंने गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक समेत सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े 14 बिंदुओं को लेकर जिला प्रशासन से गरबा समितियों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति, डीपीआई ने जारी किया आदेश शहर सत्ता/रायपुर। (Swami Atmanand School Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बल्क में वैकेंसी निकली…

Continue reading
Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे शिकायतकर्ता ने किया विरोध दर्ज, दी लिखित शिकायत शहर सत्ता/रायपुर। (Civil Lines…

Continue reading

One thought on “Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं”

  1. Переборка двигателя цена — профессиональный ремонт и диагностика двигателей автомобилей.
    Работу двигателя определяют пробег автомобиля, свойства масла и режим эксплуатации.

    Повреждение деталей часто вызывает уменьшение мощности и нестабильность оборотов.

    Технологическая точность и аккуратность обязательны на каждом этапе восстановления двигателя.

    Осторожная эксплуатация в первое время помогает компонентам правильно адаптироваться.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Shaharsatta (05 Oct to 11 Oct 2026)

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Asha Iqbal Memorial Award Ceremony : चार महिला पत्रकारों को आशा इकबाल स्मृति सम्मान

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Chhattisgarh Waqf Board : वक़्फ बोर्ड का फरमान, गरबा में जाने वाले मुस्लिम अनुमति लेकर जाएं

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Swami Atmanand School Chhattisgarh : आत्मानंद स्कूलों में  वैकेंसी, दुर्ग में 229, रायपुर में 141 पद मंजूर

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल