Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शहर सत्ता/रायपुर। (Special on Gandhi Jayanti)राज्यपाल रामेन डेका, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी समेत रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह तथा जिला प्रशासन के अफसरों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राजधानी रायपुर में जनप्रतिनिधियों, जनसेवकों से लेकर नौकरशाहों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल श्री रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि बापू के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं।

उनके विचार हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

टाउन हॉल से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल रामेन डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे शिकायतकर्ता ने किया विरोध दर्ज, दी लिखित शिकायत शहर सत्ता/रायपुर। (Civil Lines…

Continue reading
Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

शोएब ढेबर की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर पुलिस टीम की दबिश, फिर गिरफ़्तारी की सूचना लीक करने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच शहर सत्ता/रायपुर। (Extortion from Congress…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला