Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

शोएब ढेबर की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर पुलिस टीम की दबिश, फिर गिरफ़्तारी की सूचना लीक करने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच

शहर सत्ता/रायपुर। (Extortion from Congress leader)कांग्रेस नेता से रंगदारी वसूली के लिए धमकाने के प्रकरण में पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद रिहा करने के बाद से ही शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार है। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को धमकी देने के मामले में पुलिस ने कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के प्रकरण में आरोपी शोएब ढेबर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस ने बुधवार को उसकी पाम बेलाजिओ, बैरन बाजार के पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन जगहों पर दबिश दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब वहां से निकल गया था। पुलिस को अब उसके दूसरे राज्य में जाने की भी आशंका है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

सिपाही ने किया वर्दी से जफ़ा दोस्त से वफ़ा

पुलिस को आशंका है कि शोएब को कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद उसने संभावित ठिकाने बदल दिए। अब जांच की जा रही है कि दबिश से संबंधित गोपनीय सूचना पुलिस विभाग के किस स्तर से बाहर गई और आरोपी तक कैसे पहुंची। शोएब के पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने अपने ही एक आरक्षक पर कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात आरक्षक को डीसीपी क्राइम ने लाइन अटैच कर दिया है। उस पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि, इस कार्रवाई की पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस और कानून से कैसे बचता है शोएब

कभी ट्रैफिक पुलिस से हुज्जतबाजी, कभी जेल में हंगामा, आईपी क्लब में कथित झगडे और अब रंगदारी वसूली के कथित कॉल जैसे आरोपों के बाद भी पुलिस और कोर्ट से आखिर कैसे बचा जाता है यह चर्चा का विषय है। रंगदारी मामले में 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वाट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। इसमें 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर कुकरेजा और उनके परिवार को धमकी दिए जाने की बात सामने आई थी। जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। अब उसकी तलाश के साथ पुलिस गोपनीय सूचना लीक होने के मामले की भी जांच कर रही है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी के साथ बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे शिकायतकर्ता ने किया विरोध दर्ज, दी लिखित शिकायत शहर सत्ता/रायपुर। (Civil Lines…

Continue reading
Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

नशामुक्त भारत के लिए पदयात्रा, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने का दिया संदेश, महात्मा गांधी जयंती पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

Civil Lines Police Station : सिपाही की हरकत से नाराज राम भक्त सेना और जगन्नाथ नगर के रहवासी पहुंचे थाना

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

PM Modi’s Conversation With Captain Smith : PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छर से की 9 मिनट तक वीडियो कॉल

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Special on Gandhi Jayanti : गांधी जयंती पर राज्यपाल, सांसद, विधायक समेत कलेक्टर हुए नतमस्तक

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Extortion from Congress leader : शोएब ढेबर रहस्यमय तरीके से फरार, कोर्ट ने छोड़ा अब फिर से तलाश

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Luxury Volvo bus Raipur to Mumbai : क्या आप भी करना चाहते हैं ‘रॉयल’ स्टाइल में लांग राइड…

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला

Meeting of the Case Withdrawal Committee : भूपेश के बाद साय शासनकाल में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का सिलसिला