Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

पूर्व अग्निवीरों को पुलिस,वन-जेल भर्ती में 10% आरक्षण मंजूर:अतिथि-व्याख्याताओं के अनुभव को मिलेगा फायदा और फिल्म ‘हनुमान अंश’ मनोरंजन कर मुक्त

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Cabinet Meeting)मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्री मंडल की बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। बुधवार को निर्धारित कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता अब और साफ हो गया है। राज्य सरकार ने पुलिस, वन और जेल विभाग की तृतीय श्रेणी की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू करने के नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती और मानदेय से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। कैबिनेट ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने के फैसले से जुड़े आदेश को भी मंजूरी दी है। 10 दिन पहले हनुमान अंश को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया था।

अतिथि व्याख्याताओं को भी तवज्जो

सरकारी कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब मेरिट में दो अभ्यर्थियों के अंक बराबर होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा राज्य विश्वविद्यालय में पढ़ाने के अनुभव को भी मेरिट में जोड़ा गया है। एक शैक्षणिक सत्र में कम से कम 5 महीने पढ़ाने पर 5 अंक मिलेंगे। अनुभव के लिए अधिकतम 30 अंक ही रहेंगे। राज्य विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को भी उनके अनुभव के आधार पर रिक्त पदों पर दोबारा नियुक्ति का मौका दिया जाएगा। मानदेय की व्यवस्था में भी बदलाव होगा। अब इसे कालखंड के बजाय काम किए गए दिनों के आधार पर तय किया जाएगा।

पूर्व अग्निवीरों के लिए नियम तय

पूर्व अग्निवीरों को राज्य की सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में 10% आरक्षण देने का फैसला पहले ही हो चुका था। अब इसे जमीन पर लागू करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पुलिस में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण मिलेगा। नए नियमों में भर्ती का तरीका, पात्रता, चयन प्रक्रिया और सेवा शर्तें तय की गई हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि नारकोटिक्स के प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलाये जाने और उनकी परिसंपत्तियों को जप्त कर वित्तीय नेटवर्क…

Continue reading
Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा- “शुद्धि आंदोलन ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई” शहर सत्ता/रायपुर। (Pondy Lit Fest 2026)पुडुचेरी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Fraud in Chhattisgarh hospitals : आयुष्मान कार्ड और फेक डॉक्यूमेंट से क्लेम का खुलासा

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Training Workshop at PHQ : नारकोटिक्स के दर्ज प्रकरणों की फायनेंसियल इन्वेस्टिगेशन अहम

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Pondy Lit Fest 2026 : कार्यक्रम में प्रबल बोले; “एक शताब्दी बाद भी घरवापसी प्रासंगिक है”

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Flydubai flight bound for Tel Aviv : इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को चाकू मारा, इमरजेंसी लैंडिंग

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

Chhattisgarh Cabinet Meeting : CM साय कैबिनेट के कौन से 3 फैसले हैं, यहां पढ़िए…

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार