Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

शहर सत्ता/रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का ग्रामसभा में अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित सूची के अनुसार रायपुर जिले के चार जनपदों में कुल 75 हजार 461 हितग्राहियों में से 74 हजार 68 हितग्राही पात्र तथा 1 हजार 393 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

जिला पंचायत रायपुर से जारी जानकारी के अनुसार अभनपुर जनपद में कुल 18,352 हितग्राहियों में 18,095 पात्र एवं 257 अपात्र, आरंग में 25,814 में 25,138 पात्र एवं 676 अपात्र, धरसींवा में 11,540 में 11,210 पात्र एवं 330 अपात्र तथा तिल्दा में 19,755 हितग्राहियों में 19,625 पात्र एवं 130 अपात्र पाए गए हैं।

ग्रामसभा में दावा-आपत्ति का अवसर

सूची में अपात्र पाए गए हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति ग्रामसभा में आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त लिखित आवेदनों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा नियमानुसार विचार किया जाएगा। जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के बाद प्राप्त, त्रुटिपूर्ण अथवा अस्पष्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए चस्पा की गई है।

Sheikh Abid

नव भास्कर, हरिभूमि समेत रायपुर से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में वितरण, प्रसार, प्रचार और फिर विज्ञापन का दीर्घ अनुभव प्राप्त किया। दैनिक लोक-किरण में संपादकीय विभाग में अनुभव प्राप्त किया। वर्तमान में साप्ताहिक समाचार पत्र 'शहर सत्ता' में विगत 17 महीने से समाचार संकलन और लेखन की महती जिम्मेदारी निभा रहा हूं।

Related Posts

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

2250 से ज्यादा कड़े, 30 से ज्यादा चाकू व कैंची जब्त, झांकी देखने उमड़ी 5 लाख लोगों की भीड़, 2 हजार पुलिस थी तैनात शहर सत्ता/रायपुर। (changed The Trend of…

Continue reading
National Conference of Agriculture Ministers 2026 : केंद्र से कृषि विकास के लिए राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात

कृषि मंत्री राम विचार नेताम के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि विकास के लिए मिले 181.99 करोड़ रुपए, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री रामविचार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

changed The Trend of Crime : धारधार और नुकिले चाकू की जगह ‘कड़ा’ बन गया हथियार

Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

Pradhan Mantri Awas Yojana : PM आवास ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, 1393 अपात्र

National Conference of Agriculture Ministers 2026 : केंद्र से कृषि विकास के लिए राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात

National Conference of Agriculture Ministers 2026 : केंद्र से कृषि विकास के लिए राज्य के किसानों को मिली बड़ी सौगात

CM held a review meeting : हादसे रोकने ब्लैक स्पॉट और इलाज का सिस्टम होगा दुरुस्त

CM held a review meeting : हादसे रोकने ब्लैक स्पॉट और इलाज का सिस्टम होगा दुरुस्त

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Chhattisgarh State Human Rights Commission : हमारा आयोग सजग इसलिए 26 साल में 74 हजार केस निराकृत

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’

Raipur Crime News : मारपीट, चाकूबाजी, आर्म्स एक्ट का आरोपी दिलकश अली ‘तड़ीपार’