Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन

आबकारी विभाग की 49 प्रीमियम शराब दुकानें होंगी कैशलेस, शराब दुकानों में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 3 आबकारी अफसर सस्पेंड, 2 को नोटिस

शहर सत्ता/रायपुर। (Excise Department, Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों की निगरानी में लापरवाही और गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन, फौरी कार्रवाई करते हुए 3 आबकारी अफसरों को सस्पेंड और 2 को नोटिस जारी किया है। आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने अलग अलग मामलों में यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही अवैध शराब बनाने की सामग्री और कहीं ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

सस्पेंड किये गए आबकारी अधिकारीयों में आबकारी उप-निरीक्षक कांकेर रानू मरकाम, आबकारी उप-निरीक्षक महासमुंद नितेश सिंह बैस, और सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तर बस्तर कांकेर मधुकर श्याम हरित हैं। इनके अलावा जिन दो अधिकारीयों को नोटिस जारी की गई है उनमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद, अजय कुमार पांडेय और सहायक जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद दीपक ठाकुर को ओवररेट मामले में नामजद किया है।

1. आबकारी उप-निरीक्षक रानू मरकाम

भानुप्रतापुर खेत्र की प्रभारी थीं। बसंत नगर में पुलिस की दबिश के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुडी सामग्री जप्त हुई। कार्रवाई में 4409 नग खली शराब की पौवा बोतल, 105 पत्ता स्टिकर और होलोग्राम समेत 3380 नग ढक्कन मिलने का उल्लेख है। आयुक्त श्री एल्मा ने क्षेत्र में प्रभावी निगरानी और नियंत्रण में गंभीर लापरवाही माना और निलंबित किया है।

2. आबकारी उप-निरीक्षक नितेश सिंह

महासमुंद तुम डबरी (बेमचा)कम्पोजिट शराब दुकान के प्रभारी थे। राज्य स्तरीय उड़न दस्ता की जांच में दुकान के विक्रेताओं ने 190 रु.की निर्धारित कीमत वाली विदेशी शराब की बोतल 200 रु.में बेचीं। दो बोतलों की निर्धारित कीमत 380 के बजाये 400 रूपये वसूला गया। विक्रेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद दुकान प्रभारी को निलंबित किया गया।

3. सा.जिला आबकारी अधिकारी मधुकर श्याम हरित

कांकेर में भानुप्रतापुर के बस्ट नगर में अवैध शराब निर्माण से सम्बंधित सामग्री बरामदगी के बाद निरानी में अभाव और कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किये गए।

दो को इसलिए मिली नोटिस

सहायक जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद अजय कुमार पांडेय तुम डबरी शराब दुकान तय कीमत से अधिक पर शराब बिक्री के लिए नोटिस दिया गया है। सात दिनों का जवाब देना है। इसी तरह सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीपक ठाकुर महासमुंद को तुम डबरी दुकान में 190 की शराब 200 में और दो बोतल 380 रु. के बदले 400 रूपये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।

छग. की 49 प्रीमियम शराब दुकानें होंगी कैशलेस

प्रदेश की 49 प्रीमियम शराब दुकानों को अब कैशलेस किया जायेगा। इन दुकानों पर 1 अक्टूबर 2026 से नगद लेनदेन नहीं होगा। करप्शन को रोकने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले सख्त निर्देश दिए हैं। खासकर शराब दुकानों में गड़बड़ियां रोकने के लिए ही परवर्ती सरकार में दो गल्ला होने जैसे आरोप लगते रहे हैं। इसलिए अब ग्राहकों को भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक पीएस एल्मा ने इसके आदेश जारी किये हैं। CSMCL के संचालक मंडल की 7 अगस्त को हुई 27वीं बैठक के निर्देश के आधार पर यह व्यवस्था लागु की जाएगी। कैशलेस सिस्टम के लिए शराब दुकानों में जरुरी व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किये गए हैं।

0 रायपुर की 13 दुकानें होंगी कैशलेस

0 दुर्ग जिले की 06 दुकानें चिन्हांकित

0 महासमुंद की 03 दुकान कैशलेस होगी

0 बालोद जिले की 03 कांकेर 02 दुकान

0 बिलासपुर की 03 दुकान शामिल होंगी

0 राजनांदगांव की 02 रायगढ़ की 02 दुकान

0 जांजगीर-चांपा की 02 शराब दुकान कैशलेस

SUKANT RAJPUT

जन्म 13 अगस्त 1973 को राजधानी रायपुर में हुआ। मेरी जड़ें उत्तर प्रदेश ग्राम चौरंग, कुंडा जिला प्रतापगढ़ से जुडी हैं। मुझे शिक्षक माता-पिता, विख्यात सर्प विशेषज्ञ डॉ अर्जुन सिंह रंगीला का पौत्र और छत्तीसगढ़ राजिम-धमतरी क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम पाल सिंह बिसेन का नाती होने का गौरव प्राप्त है। स्कूल से लेकर कॉलेज MA(PUB.ADD.) BJMC तक की शिक्षा रायपुर में ही ग्रहण किया। एनसीसी एयर विंग से 'ए' 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट तीन नेशनल कैंप का तत्कालीन मध्य प्रदेश में रायपुर, भोपाल और इंदौर का नेतृत्व किया। रायपुर थ्री एमपी (अब सीजी) एयर स्क्वॉर्डर्न से सर्वाधिक ग्लाइडिंग फ़्लाइंग की शॉर्टिज करके 1995 में ग्लाइडर पायलट यतेंद्र सिंह राणा सर की कमान में सोलो फ़्लाइंग किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में मातृ संसथान दैनिक हरिभूमि में वर्ष 2000 में डेस्क में विज्ञप्ति बनाने से शुरुआत हुई। लगभग 15 साल हरिभूमि, फिर इलेक्ट्रॉनिक न्यूज चैनल स्टैंडर्ड वर्ल्ड 'वाच' चैनल, पत्रिका, दबंग दुनिया, समवेत शिखर, अमनपथ और जनता से रिश्ता मिड डे अख़बार में भी विभिन्न पदों पर कार्यरत था। वर्तमान में शहर सत्ता साप्ताहिक अख़बार में बतौर प्रधान संपादक हूं।

Related Posts

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

तस्करों को बरसात का रहता है इंतजार, उफनती नदी के सहारे ओडिशा भेजते हैं बेशकीमती लकड़ी, टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस ने खोला अंतरराज्यीय सागौन तस्करी का राज, तीन आरोपी…

Continue reading
Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे, 2 साल से अटकी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है शहर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन

Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन

Meeting With The Collector & SP. : CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर ली बैठक, दिए निर्देश

Meeting With The Collector & SP. : CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर ली बैठक, दिए निर्देश