Meeting With The Collector & SP. : CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर ली बैठक, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर-एसपी की बैठक में दिए कड़े निर्देश, सभी स्कूलों, पुराने भवनों का सेफ्टी ऑडिट होगा, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Meeting With The Collector & SP.) CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर बैठक ली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर-एसपी की बैठक में दिए कड़े निर्देश। कहा सभी स्कूलों, पुराने भवनों का सेफ्टी ऑडिट होगा, लापरवाह अफसरों पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी। कलेक्टर-एसपी की बैठक में इस मामले में गुरुवार को सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली जैसी घटना पर प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी।

CM श्री साय ने कहा; संभावित खतरों की पहले से पहचान कर उन्हें दूर करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय पहले से ही स्कूलों, छात्रावासों, पुस्तकालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पुराने भवनों की सुरक्षा जांच की जाए। जिन भवनों से जनहानि की आशंका हो, उन्हें चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

दिल्ली में पांच मंजिला भवन ढहने जैसे हादसे को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा। पुराने, जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई होगी। जांच और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई होगी।

अवैध और मिलावटी शराब पर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों में दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी। मिलावट या अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

तस्करों को बरसात का रहता है इंतजार, उफनती नदी के सहारे ओडिशा भेजते हैं बेशकीमती लकड़ी, टाइगर रिजर्व की स्मार्ट सर्विलांस ने खोला अंतरराज्यीय सागौन तस्करी का राज, तीन आरोपी…

Continue reading
Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

कोर्ट से बेटे की दुर्घटना मुआवजा राशि लेकर निकली, पुलिस ने शुरू की जांच शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)कबीरधाम जिले से बेटे की दुर्घटना में मौत की मुआवजा राशि लेने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन