Russian President Putin : BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे, मोदी से मुलाकात करेंगे

Su-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस की डील हो सकती है, ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के 2 बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी PM मोदी की अहम् चर्चा

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Russian President Putin)रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। BRICS से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की बैठक होगी। इसमें Su-57 फाइटर जेट और अपडेटेड ब्रह्मोस समेत कई डिफेंस डील पर चर्चा हो सकती है।

रेड कार्पेट और गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। रूसी राष्ट्रपति दिल्ली के मौर्या शेरटन होटल में ठहरेंगे। गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट पर 3 रूसी ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची। ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के 2 बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले सबसे बड़े होंगे।

भोजन और सुरक्षा भी खास

पुतिन के साथ भारत आने वाला ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ IL-96-300PU विमान चलता-फिरता राष्ट्रपति कमांड सेंटर है। दिल्ली में पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा एफएसओ संभालेगी, जबकि भारतीय एजेंसियां बाहरी घेरा रखेंगी। उन्हें दिए जाने वाले खाने की अलग जांच होगी। रूस अपने रसोइयों का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले, रूस की दूसरी Il-96 स्पेशल फ्लाइट राजनयिकों के साथ दिल्ली पहुंची। पहले डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव भी भारत पहुंच चुके हैं।

pradeep chandravanshi

जिला कवर्धा के ग्राम रुसे में जन्म लिया। खेती-किसानी के साथ शिक्षा और खेल में भी संतोषजनक सफलता मिली। वर्तमान में शहर सत्ता के लिए ख़बरों और प्रबंधन की महती जिम्मेदारी प्राप्त है। रायपुर प्रेस क्लब का विगत 9 वर्षों से सक्रीय सदस्य भी हूं।

Related Posts

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की 2km लंबी सुरंग उड़ाई, धमाक से आसपास के इलाकों में जमीन हिलने लगी, विस्फोट इतना तेज था कि लगा इलाके में 4.1 तीव्रता का…

Continue reading
41st International Chakradhar Festival-2026 : चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति के रंग

कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग शास्त्रीय नृत्य, पंडवानी, लोकसंगीत, कबीर भजन, गजल और वाद्य वादन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve : करोड़ों की सागौन लकड़ी तस्करों पर स्मार्ट सर्विलांस टीम की नजर

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Raipur Crime News : राजधानी रायपुर में महिला से 1.60 लाख की उठाईगिरी

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Israel Blew Up a Hezbollah Tunnel : बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘मिशन पूरा हुआ, हैप्पी न्यू ईयर’

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Bank strike : 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, देशभर में आज बैंकों की हड़ताल

Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन

Excise Department, Chhattisgarh : गड़बड़ियां रोकने आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा का एक्शन

Meeting With The Collector & SP. : CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर ली बैठक, दिए निर्देश

Meeting With The Collector & SP. : CM ने दिल्ली छात्रावास हादसे के मद्देनजर ली बैठक, दिए निर्देश