Teachers’ Day: शिक्षक दिवस में 68 गुरुजन होंगे सम्मानित

टीचर्स डे में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में चयनित शिक्षकों में प्रिंसिपल, हेड मास्टर, लेक्चरर और सहायक शिक्षक होंगे सम्मानित, खैरागढ़ के राजेश, कोरबा के कामता, दुर्ग की प्रज्ञा और सारंगढ़ की प्रियंका का चयन

शहर सत्ता/रायपुर। (Teachers’ Day)5 सितंबर टीचर्स डे पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग के लिए इनमें से 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार भी दिया जाएगा। राज्य शिक्षक सम्मान और स्मृति पुरस्कार समारोह शनिवार को रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सुबह 11 बजे होगा।

राज्य शिक्षक सम्मान के लिए रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा, जशपुर, कोरबा समेत प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षकों के साथ आने वाले परिजनों और बाकी लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं होगी। उन्हें लोकभवन में प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा। विभाग ने 4 और 5 सितंबर को समारोह में शामिल होने वाले शिक्षकों से शालीन पोशाक पहनकर आने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार हर साल प्रदेश के चार महान साहित्यकारों और विद्वानों की स्मृति में राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार देती है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया जाता है। यह पुरस्कार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिए जाते हैं। पुरस्कार में चयनित शिक्षकों को ₹50-₹50 हजार की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

Raipur Police Commissionerate : DCP नार्थ जोन को मिली कामयाबी दो बड़ी चोरी का खुलासा

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट DCP नार्थ जोन को मिली कामयाबी, रायपुर में 2 जगह चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एकेडमी से 4.97 लाख कैश, शिक्षिका के क्वार्टर से 16.50 लाख…

Continue reading
CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट

छाबड़ा पर 30 करोड़ कमीशन लेने का आरोप; भूपेश के पूर्व PA और OSD के घर ED की रेड शहर सत्ता/रायपुर। (CGPSC & DMF Scam)छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Police Commissionerate : DCP नार्थ जोन को मिली कामयाबी दो बड़ी चोरी का खुलासा

Raipur Police Commissionerate : DCP नार्थ जोन को मिली कामयाबी दो बड़ी चोरी का खुलासा

US-Iran War : ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिका ने किया हमला

US-Iran War : ईरान के सैन्य ठिकानों पर अमेरिका ने किया हमला

CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट

CGPSC & DMF Scam : ED ने दो आरोपियों छाबड़ा और चंद्राकर को किया अरेस्ट

Teachers’ Day: शिक्षक दिवस में 68 गुरुजन होंगे सम्मानित

Teachers’ Day: शिक्षक दिवस में 68 गुरुजन होंगे सम्मानित

Raipur Police Commissionerate : रायपुर में अपराधियों की मुश्कें कसने पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विश्वास’

Raipur Police Commissionerate : रायपुर में अपराधियों की मुश्कें कसने पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विश्वास’

Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात”