Raipur Police Commissionerate : रायपुर में अपराधियों की मुश्कें कसने पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विश्वास’

पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ल के निर्देशन में एक साथ तीनों पुलिस जोन में एक सप्ताह चला अभियान, 82 वारंटी गिरफ्तार; 17.30 लाख का माल मशरूका बरामद

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissionerate)एक सप्ताह तक चले अभियान में पुलिस ने स्थायी वारंट के 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट के तहत 167 मामले दर्ज कर 167 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा धारा 170 बीएनएस के तहत 203 और धारा 126/135 बीएनएस के तहत 211 मामलों में कार्रवाई की है। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का ऑपरेशन विश्वास जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में 24 से 30 अगस्त तक उत्तर, पश्चिम और मध्य जोन में व्यापक अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के साथ अवैध शराब, मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने करीब 17 लाख 30 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है। पुलिस ने तीनों जोन में कार्रवाई के दौरान 273 पव्वा देशी शराब, 60.339 किलोग्राम गांजा, 1,590 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और 10.59 ग्राम हेरोइन बरामद की। पश्चिम जोन की कार्रवाई में सबसे बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिले। यहां गांजा, नशीली टेबलेट और हेरोइन के साथ 3 मोबाइल और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

गुंडा बदमाशों की चेकिंग

पुलिस ने आदतन अपराधियों, गुंडा बदमाशों और निगरानी बदमाशों की भी चेकिंग की। उत्तर जोन में 62 गुंडा बदमाश और 32 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

20 चाकू और हथियार बरामद

सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 20 प्रकरण दर्ज कर 20 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। इनके कब्जे से 20 चाकू और धारदार हथियार बरामद हुए। उत्तर जोन में 2, पश्चिम में 12 और मध्य जोन में 6 हथियार जब्त किए गए।

Related Posts

Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 60 किलो अवैध गांजा व चारपहिया वाहन वैन्यू कार के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये का माल…

Continue reading
Nandanvan Redevelopment : नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन शहर सत्ता/रायपुर। (Nandanvan Redevelopment)रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब एक नए और आकर्षक स्वरूप में पुनर्विकसित किया जाएगा।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें

Raipur Police Commissionerate : रायपुर में अपराधियों की मुश्कें कसने पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विश्वास’

Raipur Police Commissionerate : रायपुर में अपराधियों की मुश्कें कसने पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन विश्वास’

Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

Nandanvan Redevelopment : नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

Nandanvan Redevelopment : नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प

CGPSC Main Examination : राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

CGPSC Main Examination : राज्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

Police Action Against Anti-Social Elements : देर रात रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

Police Action Against Anti-Social Elements : देर रात रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने अपराधियों पर कसा शिकंजा

Traffic Police Commissionerate Raipur : पुलिस ने एक ही रात में 62 ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध छेड़ा अभियान

Traffic Police Commissionerate Raipur : पुलिस ने एक ही रात में 62 ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध छेड़ा अभियान